Sunday, January 29, 2023

भातों का गम न करना - Bhaaton Ka Gum N Karna - LYRICS -

भातों का गम न करना विरन, थोड़े से गुजारा कर लेंगे कर लेंगे

अरे गहनों का गम न करना विरन, 
मुंदरी में गुजारा कर लेंगे कर लेंगे। अरे भातों...

कपड़ों का गम न करना विरन,
चुनरी से गुजारा कर लेंगे कर लेंगे। अरे भातों...

बर्तन का गम न करना विरन,
चम्मच से गुजारा कर लेंगे कर लेंगे। अरे भातों...

मोहरों/ रुपयों का गम न करना विरन
सिक्के से गुजारा कर लेंगे कर लेंगे। अरे भातों...

No comments:

Post a Comment