Sunday, March 31, 2019

Bholenath Bane Gopi - Lyrics

bholenath bane gopi
YouTube
गोपी बने भोलेनाथ ब्रज में गोपी बने     x2

लाल लाल बिंदिया लगाई भोले ने
सिंदूर लगाये लिओ लाल
ब्रज में गोपी बने...
और चुटिया में मांग भरी
ब्रज में गोपी बने...

मोटे मोटे बाला पहने भोले ने
लाली लगाये लयी लाल
ब्रज में गोपी बने...

मोटी मोटी अंखियां नेहनो नेहनो सुरमा
काजल लगाये लयो आँख
ब्रज में गोपी बने...

हरी हरी चूड़ियाँ पहनी भोले ने
मेहँदी लगाये लयी आज
ब्रज में गोपी बने...

मोटे मोटे बिछुआ पहने भोले ने
महावर लगाये लयो लाल
ब्रज में गोपी बने...

घूम घुमारो लहंगा पेहरो
और चुन्दरी ओढ़ लयी लाल
ब्रज में गोपी बने...

संग की सहेली खुश गौरा से
कौन है तुम्हारे साथ
ब्रज में गोपी बने...

अंग मामा की दे बुआ की
और आई हमारे साथ
ब्रज में गोपी बने...

सिर ते मन की जानी मोहन ने
और बंशी बजाये दई हाल
ब्रज में गोपी बने....

ऐसी बंशी बजाई मोहन ने
शिव ने नाच नचायो
ब्रज में गोपी बने...
और भोले नाच दये हाल
ब्रज में गोपी बने...

ऐसो नाच नचो भोले ने
कहूँ चुनरी कहूँ जूडो
ब्रज में गोपी बने.. 

  

Saturday, March 30, 2019

Akeli Mat Jaio O Radha Rani - Lyrics

अकेली मत जयियो ओ राधा रानी
YouTube
अकेली मत जयियो ओ राधारानी...    x2

वृन्दावन की टेढ़ी मेढ़ी गलियां
पटक मत जयियो ओ राधारानी ....   x2

अकेली मत जयियो...

वृन्दावन की ऊँची नीची सड़ियाँ
लुढ़क मत जयियो ओ राधारानी .... x2

अकेली मत जयियो...

बिहारी जी के मोटे मोटे नैना
मिलाय मत अयियो ओ राधारानी ....  x2

अकेली मत जयियो...

बिहारी जी के लम्बे लम्बे केश
उलझ मत जयियो ओ राधारानी .....  x2

अकेली मत जयियो...

मोहन जी की बजनी बंसुरिया
रास मत करियो ओ राधारानी .....   x2

अकेली मत जयियो...

Friday, March 29, 2019

Badhai Baaje Maa Ke Bhawan Mein - Lyrics

bdhai baaje
YouTube
आज तो बधाई बाजे माँ के भवन में        x2
माँ के भवन में 
माँ के भवन में 
माँ के भवन में ....
आज तो बधाई बाजे माँ के भवन में        x2

पहली बधाई गणपति आये                           
गणपति आये संग रिद्धि सिद्धि लाये                 
रिद्धि सिद्धि का कंगना बाजे माँ के भवन में       x2

आज तो बधाई...

दूजी बधाई भोले जी आये
भोले जी आये संग गौरा को भी लाये
गौरा जी की पायल बाजे माँ के भवन में             x2

आज तो बधाई...

तीजी बधाई राम जी आये
राम जी आये संग सीता जी को लाये
सीता जी की झांझर बाजे माँ के भवन में            x2

आज तो बधाई...

चौथी बधाई कृष्णा जी आये
कृष्णा जी आये संग राधा को भी लाये
राधा जी की पायल बाजे माँ के भवन में
कृष्णा जी की मुरली बाजे माँ के भवन में

आज तो बधाई...

Thursday, March 28, 2019

हरि का नाम बोलो | Hari Ka Naam Bolo - Lyrics

sabhi log mil ke hari ka naam
YouTube

सभी लोग मिल के हरि का नाम बोलो        x2
हरि का नाम बोलो       
प्रभु का नाम बोलो

सभी लोग मिल के हरि का नाम बोलो        x2

एक बजे ईश्वर का नाम
दो बजे दुर्गे का नाम
तीन बजे त्रिलोकी
त्रिलोकी हरि बोलो

सभी लोग मिल के हरि का नाम बोलो        x2

चार बजे चौरासी धाम
पाँच बजे परमेश्वर राम
छः बजे छबीले
छबीले श्याम बोलो

सभी लोग मिल के हरि का नाम बोलो        x2

सात बजे सतगुरु का नाम
आठ बजे अठगुरु का नाम
नौ बजे नारायण
नारायण हरि बोलो

सभी लोग मिल के हरि का नाम बोलो        x2

दस बजे दसरथ का नाम
ग्यारह बजे गिरधारी राम
बारह बजे बजरंगी
बजरंगी हरि बोलो

सभी लोग मिल के हरि का नाम बोलो        x2  

Tuesday, March 26, 2019

Saat Saheli Khadi Khadi - Lyrics

saat saheli
YouTube
सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

पहली सहेली यों उठ बोली
मैया गोरी कैसे भई
सारे जगत के लोटा चढत हैं
मैया गोरी ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

दूजी सहेली यों उठ बोली
मैया लाल लाल कैसे भई
सारे जगत की रोरी चढत है
मैया लाल लाल ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

तीजी सहेली यों उठ बोली
मैया मोटी कैसे भई
सारे जगत को भोग लगत है
खाये खाये मैया मोटी भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

चौथी सहेली यों उठ बोली
मैया कारी कैसे भई
सारे जगत में होम होत है
मैया कारी ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

पाँची सहेली यों उठ बोली
मैया पतली कैसे भई
सारे जगत की चिंता लगी है
मैया पतली ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

छठी सहेली यों उठ बोली
मैया कन्या कैसे भई
सारे जगत में कन्या जिवत है
मैया कन्या ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

सातई सहेली यों उठ बोली
मैया चंडी कैसे भई
सारे जगत के दुष्टों को मारा
मैया चंडी ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

कैसा जादू डाला रे - कृष्ण भजन | Kaisa Jadu Dala Re - lyrics

kaisa jaadu dala re
YouTube


कैसा जादू डाला रे अरे मोहना
पागल कर डाला रे अरे मोहना          x2

मैं तो बागों की मोरनी रे अरे मोहना   x2
तेरे साज ने मारा रे अरे मोहना           x2
कैसा जादू....

मैं तो बरसाने की राधा रे अरे मोहना    x2
तेरे चितवन ने मारा रे अरे मोहना          x2
कैसा जादू....

मैं तो बांस की बांसुरी रे अरे मोहना      x2
तेरे अधरों ने मारा र अरे मोहना            x2
कैसा जादू ....

Monday, March 18, 2019

मिलजुल खेलो रे होली | Miljul khelo re holi - Holi Geet

mil jul khelo re holi
Youtube

मिल जुल खेलो रे होली 
लगाओ रंग केसरिया     x2

हंसो हसाओ रंग लगाओ
चुनरिया लहराओ 
लगाओ रंग केसरिया     x2

होली खेलन को ब्रह्मा जी आए     x2
ब्रह्मा जी आए संगमें ब्राह्मणी को लाए
होके हंस सवार 
लगाओ रंग केसरिया,...

विष्णुजी
रामजी
भोलेजी
गणपतिजी
कन्हाजी

मिलजुल खेलो रे...

नोट:- हरे रंग के शब्दों को उस एक लाइन में बदल-बदल कर गा सकते हैं |

नगरकोट भजन | Nagarkot bhajan - Lyrics

nagarkot bhajan
Youtube


मैया तेरो नगरकोट अस धाम 
लटक रहे चौरासी घंटा 
चौरासी घंटा 
लटक रहे चौरासी घंटा           x2
चौरासी घंटा 
लटक रहे चौरासी घंटा

किस- किस ने मैया तेरो भवन बनायो 
किसने जलाई जोत 
लटक रहे चौरासी घंटा

पांचों पांडव तेरो भवन बनाया
अर्जुन जलाई जोत  
लटक रहे चौरासी घंटा
मैया तेरो....

नंगे-2 पैरों मैया अकबर आया- x2 
सवा में सोने का छत्र चढ़ाया 
मैया बाय बडो रे भयो है अभिमान
लटक रहे चौ रसी घंटा
मैया....

नंगे-2 पैरों मैया ध्यनू भी आया 
उसने सिर अपना काट के चढाया
 मैया बाकी है रही है जयकार
लटक रहे चौरासी घंटा
मैया....

नंगे 2 पैरों मैया भकत भी आय्ये
 चिमटा और मजीरा लाए
 मैया तेरी कर रहे कई जयकार
लटक रहे चौरासी घंटा
मैया....

पवनसुत अंजनी के लाला | Pawansut Anjani Ke lala - Lyrics

pawansut anjani
Pawansut Anjani Ke Lala


राखो मेरी भरी सभा में लाज
पवनसुत अंजनी के लाला        x2

काहे को तेरो होम होत है
काहे की माला
पवनसुत अंजनी के लाला.....

लौंग धूप तेरो होम होत है
फूलन की माला
पवनसुत अंजनी के लाला....

काहे को तेरो भोग लगत है
काहे को चोला
पवनसुत अंजनी के लाला....

लड्डून को तेरो भोग लगत है
सिंदूर को चोला
पवनसुत अंजनी के लाला....

अस्त्र शस्त्र तोपे कछु हत नाय
गदा धरी अंगा
पवनसुत अंजनी के लाला...

दुष्टन को तैने नाश कियो है
भगतन को पाला
पवनसुत अंजनी के लाला....

Sunday, March 3, 2019

पहले आदि गणेश मनाया करो - शिव भजन लिरिक्स | Pehle Aadi Ganesh Manaya Karo - Shiv bhajan Lyrics

shiv bhajan adi ganesh
Youtube Link


पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

भोले जटों में बह रही गंग धारा
इसमें बढ़िया सा है हरिद्वारा
इसमें नहाये रहा है जग सारा

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

भोले अंग विभूति लगायी हुई है
गले सर्पों की माला पायी हुई है
गौरा पार्वती संग आई हुई हैं

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

भोले कैसी अजब तेरी माया है
कहीं धूप कहीं पर छाया है
जंगल में मंगल गाया है

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

पहले हृदय को शुद्ध बनाया करो
फिर शाम समाधी लगाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

जो आदि गणेश मनाते है
मुंह मांगी मुरादे पाते है
उनके काज सफल हो जाते हैं

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

ब्रज में रास रचो भारी - शिव भजन | Braj Mein Raas Racho Bhaari - shiv bhajan




ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

हठ मत पकड़ो भोले भंडारी 
वहां नहीं नर जाये वहाँ जाएँ नारी 
कैसे देखोगे रास श्याम कौ 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

देख री गौरा मो कूं ऐसो बनाय ले
मो कूं कोई जान ना पावे 
काजल बेंदी मेहंदी महावर 
लहंगा पेहरो घूम घुमारो 
सिर पे ओढ़ी चुनरी भोले ने 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

आगे गौरा पीछे भंडारी 
जान गये घट घट के वासी 
आये गये ब्रज में भोले भंडारी 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

ऐसी बंशी श्याम ने बजायी 
मस्त भये भोले भंडारी 
नाचत नाचत भोले भंडारी 
सर से उड़ गयी साड़ी |

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

राम तेरी माया को पहचाने - राम भजन लिरिक्स | Ram Teri Maya Ko Pehchane - Ram Bhajan Lyrics

ram teri maya ko
राम तेरी माया को YouTube लिंक


हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है .......x2

आटा आटा सब कहें तेरा आटा कौन है
जब जौ का आटा संग चले वाये खाए कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

कपड़ा कपड़ा सब कहें तेरा कपड़ा कौन है
जब ढाई गज तेरे संग चले वाये पेहने कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

बर्तन बर्तन सब कहें तेरा बर्तन कौन है
माटी की हांडी संग चले वाये बरते कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

भाई भाई सब कहें तेरा भाई कौन है
जब हंस अकेला उड़ चला संग जाए कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है............x2

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये - शिव भजन लिरिक्स | Shankar Kaha Jaye Mahadev Kaha Jaye - Shiv Bhajan Lyrics


shankar kaha jaye lyrics
YouTube Link


शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये ............x2

मैंने सोने की गागर भरवाई
मेरे भोले को पसंद नहीं आई
उन्हें गंगा की धारा पसंद आई |

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये 

मैंने फूलो की माला बनवाई
मेरे भोले को पसंद नहीं आई
उन्हें सर्पों की माला पसंद आई |

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये 

मैंने हाथों के खड्वे बनवाए
मेरे भोले को पसंद नहीं आये
उन्हें हाथों में डमरू पसंद आये |

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये 

मैंने कार और बाइक मंगवाई
मेरे भोले को पसंद नहीं आई
उन्हें नंदी की सवारी पसंद आई |

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये 

मैंने कपड़ों की जोड़ी सिलवाई
मेरे भोले को पसंद नहीं आई
उन्हें मृगछाला पसंद आई |