Sunday, March 3, 2019

राम तेरी माया को पहचाने - राम भजन लिरिक्स | Ram Teri Maya Ko Pehchane - Ram Bhajan Lyrics

ram teri maya ko
राम तेरी माया को YouTube लिंक


हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है .......x2

आटा आटा सब कहें तेरा आटा कौन है
जब जौ का आटा संग चले वाये खाए कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

कपड़ा कपड़ा सब कहें तेरा कपड़ा कौन है
जब ढाई गज तेरे संग चले वाये पेहने कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

बर्तन बर्तन सब कहें तेरा बर्तन कौन है
माटी की हांडी संग चले वाये बरते कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

भाई भाई सब कहें तेरा भाई कौन है
जब हंस अकेला उड़ चला संग जाए कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है............x2

No comments:

Post a Comment