Tuesday, March 26, 2019

Saat Saheli Khadi Khadi - Lyrics

saat saheli
YouTube
सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

पहली सहेली यों उठ बोली
मैया गोरी कैसे भई
सारे जगत के लोटा चढत हैं
मैया गोरी ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

दूजी सहेली यों उठ बोली
मैया लाल लाल कैसे भई
सारे जगत की रोरी चढत है
मैया लाल लाल ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

तीजी सहेली यों उठ बोली
मैया मोटी कैसे भई
सारे जगत को भोग लगत है
खाये खाये मैया मोटी भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

चौथी सहेली यों उठ बोली
मैया कारी कैसे भई
सारे जगत में होम होत है
मैया कारी ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

पाँची सहेली यों उठ बोली
मैया पतली कैसे भई
सारे जगत की चिंता लगी है
मैया पतली ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

छठी सहेली यों उठ बोली
मैया कन्या कैसे भई
सारे जगत में कन्या जिवत है
मैया कन्या ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

सातई सहेली यों उठ बोली
मैया चंडी कैसे भई
सारे जगत के दुष्टों को मारा
मैया चंडी ऐसे भई

सात सहेली खड़ी खड़ी 
मैया ए मनाएं घडी घडी    x2

No comments:

Post a Comment