Sunday, March 31, 2019

Bholenath Bane Gopi - Lyrics

bholenath bane gopi
YouTube
गोपी बने भोलेनाथ ब्रज में गोपी बने     x2

लाल लाल बिंदिया लगाई भोले ने
सिंदूर लगाये लिओ लाल
ब्रज में गोपी बने...
और चुटिया में मांग भरी
ब्रज में गोपी बने...

मोटे मोटे बाला पहने भोले ने
लाली लगाये लयी लाल
ब्रज में गोपी बने...

मोटी मोटी अंखियां नेहनो नेहनो सुरमा
काजल लगाये लयो आँख
ब्रज में गोपी बने...

हरी हरी चूड़ियाँ पहनी भोले ने
मेहँदी लगाये लयी आज
ब्रज में गोपी बने...

मोटे मोटे बिछुआ पहने भोले ने
महावर लगाये लयो लाल
ब्रज में गोपी बने...

घूम घुमारो लहंगा पेहरो
और चुन्दरी ओढ़ लयी लाल
ब्रज में गोपी बने...

संग की सहेली खुश गौरा से
कौन है तुम्हारे साथ
ब्रज में गोपी बने...

अंग मामा की दे बुआ की
और आई हमारे साथ
ब्रज में गोपी बने...

सिर ते मन की जानी मोहन ने
और बंशी बजाये दई हाल
ब्रज में गोपी बने....

ऐसी बंशी बजाई मोहन ने
शिव ने नाच नचायो
ब्रज में गोपी बने...
और भोले नाच दये हाल
ब्रज में गोपी बने...

ऐसो नाच नचो भोले ने
कहूँ चुनरी कहूँ जूडो
ब्रज में गोपी बने.. 

  

No comments:

Post a Comment