Sunday, March 3, 2019

ब्रज में रास रचो भारी - शिव भजन | Braj Mein Raas Racho Bhaari - shiv bhajan




ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

हठ मत पकड़ो भोले भंडारी 
वहां नहीं नर जाये वहाँ जाएँ नारी 
कैसे देखोगे रास श्याम कौ 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

देख री गौरा मो कूं ऐसो बनाय ले
मो कूं कोई जान ना पावे 
काजल बेंदी मेहंदी महावर 
लहंगा पेहरो घूम घुमारो 
सिर पे ओढ़ी चुनरी भोले ने 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

आगे गौरा पीछे भंडारी 
जान गये घट घट के वासी 
आये गये ब्रज में भोले भंडारी 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

ऐसी बंशी श्याम ने बजायी 
मस्त भये भोले भंडारी 
नाचत नाचत भोले भंडारी 
सर से उड़ गयी साड़ी |

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

No comments:

Post a Comment