Thursday, June 16, 2022

मैं तो राधे राधे गाउं - Main To Radhey Radhey Gaaun -LYRICS

मैं तो राधे राधे गाउं श्याम तेरी गलियों में

इन गलियों में तूने माटी खाई, में तो माथे तिलक लगाऊं
श्याम तेरी गलियों मे
श्याम तेरी गलियों में
मैं तो राधे   गाउं श्याम तेरी गलियों में
इन गलियों मेंn तूने चीर चुराया, यहीं पेb  नहाने आऊं
श्याम तेरी गलियों में
मैं तो राधे राधे गाउं श्याम तेरी गलियों में
 इन गलियों में तूने रास रचाया, यहीं पे नाचन आऊं
श्याम तेरी गलियों में
मैं तो राधे राधे गाउं श्याम तेरी गलियों में


Tuesday, June 14, 2022

कर लो भजन दिल खोल के - Kar Lo Bhajan Dil Khol Ke -LYRICS

कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो दान दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बेटों को जोड़ी, बेटों ने ले ली सिर फोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बहुओं को जोड़ी, बहुओं ने ले ली ताला तोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने नातियों को जोड़ी, नातियों ने ले ली तखरी तोल के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बेटियों को जोड़ी, बेटी चली गई नाता तोड के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने खुद को ही जोड़ी, मैं भी चली सब छोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

सदगुरु बांटें ज्ञान - Sadguru Baanten Gyan- LYRICS-

सदगुरु बांटें ज्ञान गिरारे में ले ले री भाएली

पहले ज्ञान मीरा ने ले लियो, जाको पिब गयो ज़हर इशारे में
ले ले री भाएली...

इसी प्रकार से आगे - द्रौपदी, नरसी, हरिचंद,मोरध्वज आदि 
                             कह कर भजन पूरा करना है

Tuesday, June 7, 2022

बोलो सीताराम मेरी बहना - Bolo Seetaram Meri Behna - LYRICS-

 बोलो सीताराम मेरी बहना, बोलो राधेश्याम मेरी बहना

इसमें रुपया लगे न पैसा, बिन पैसों का काम मेरी बहना
बोलो सीताराम मेरी बहना, बोलो राधेश्याम मेरी बहना


भाई बंधु और कुटुंब कबीला, आवे नाही काम मेरी बहना
बोलो सीताराम मेरी बहना, बोलो राधेश्याम मेरी बहना


श्री राम का सुमिरन कर ले, राधे श्याम का सुमिरन कर ले
सीताराम का सुमिरन कर ले, आवे वो ही काम, मेरी बहना
बोलो सीताराम मेरी बहना, बोलो राधेश्याम मेरी बहना

Monday, June 6, 2022

इस आलीशान मकान का - Is Aalishaan Makan Ka - LYRICS-https://youtu.be/jf_kBCuRUGY

इस आलीशान मकान का क्या देते हो आप किराया

पांच तत्व का महल बनाया, कारीगर ने खूब सजाया
खाल मांस के पुर्जे बनाए, क्या सुंदर खूब सजाया
क्या देते हो आप किराया...

इस महल के दस दरवाजे, उपर कलश अंगूरी साजे
अनहद नौबत निश्दीन बाजे, क्या सुंदर खूब सजाया
क्या देते हो आप किराया...

प्राण अपान का पंखा हिलता ज्ञान का दीपक निश्दिन जलता
पांच तत्व की लगी कचहरी, पल पल न्याय कराता
क्या देते हो आप किराया...

मकान के मालिक को न जाना, किस भूल में फिरे दीवाना
तेरी पग पग डोले काया, क्या देते हो आप किराया
क्या देते हो आप किराया...

अलख निरंजन राम की माया, पूरण ब्रह्म एक दर्शाया
जीव ईश का भेद मिटाया, आप में आप समाया
क्या देते हो आप किराया...

अब क्या हो भोलेनाथ - Ab Kya Ho Bholenath - LYRICS-

अब क्या हो भोलेनाथ बीच बुढ़ापे में
संगमरमर के महल बनाए, बामे बहू बेटा ठहराए
हमारी खटिया बाहर बीच बुढ़ापे में
अब क्या हो भोलेनाथ बीच बुढ़ापे में

तरह तरह के पकवान बनाए, सब परिवार बैठ के खाए
हमको रोटी अचार, बीच बुढ़ापे में
अब क्या हो भोलेनाथ बीच बुढ़ापे में

बहू बेटा गाड़ी में घूमे, हम हैं चौकीदार
बीच बुढ़ापे में
अब क्या हो भोलेनाथ बीच बुढ़ापे में

बेटा सुनते नही बेटी सुनती नहीं,अरे बेटा भए गुलाम 
बीच बुढ़ापे में
अब क्या हो भोलेनाथ बीच बुढ़ापे में

अरे बड़ी मुश्किल से काया पाई, इसको बड़ी बड़ी मेवा खाई
साबरी सिकुड़ गई खाल, बीच बुढ़ापे में
अब क्या हो भोलेनाथ बीच बुढ़ापे में

अरे सब छोड़ प्रभु तेरे दर आई, तुमसे बड़ी बड़ी आस लगाई
अब कर दो भाव से पार, बीच बुढ़ापे में
अब क्या हो भोलेनाथ बीच बुढ़ापे में

Saturday, June 4, 2022

काहे बैठी हो मुखड़ा मोड़ के - Kahe Baithi Ho Mukhda Mod Ke - LYRICS -

काहे बैठी हो मुखड़ा मोड़ के भजन करो जोर जोर से

ऋद्धि के भजन करो सिद्धि के भजन करो 
गणपति के भजन दिलं खोल के 
भजन करो जोर जोर से

राम के भजन करो सीता के भजन 
हनुमत के भजन दिल खोल के
भजन करो जोर जोर से

राधा के भजन करो रुक्मिणी के भजन करो
कान्हा के भजन दिल खोल के
भजन करो जोर जोर से

मंदिर में भजन करो संगत में भजन करो
घर में भजन दिल खोल के
भजन करो जोर जोर से

ओहो मीरा बाई तूने सारा जग - Oho Meerabaai Tune Sara Jag - LYRICS-

ओहो मीरा बाई तूने सारा जग छोड़ा हरी से नाता जोड़ा
हरी को अपना मान के तेरी लगन लगी भगवान से


जहर के प्याले रणजी ने भेजे ले जा मीरा के पास रे
नहाय धोए मीरा पीवन बैठी जहर का अमृत होय रे
ओहो बंसी वाले तू कल फिर आना नहीं फिर जाना
हरी अपना मान के...


शेर पिटारे राणा जी ने भेजे ले जा मीरा के पास रे 
सुमिरन कर मीरा खोलन बैठी बन गए मदन गोपाल रे
ओहो बंसी वाले तू कल फिर आना नहीं फिर जाना
हरी अपना मान के...


सांप पिटारे राणा जी ने भेजे ले जा मीरा के पास रे
कर सुमिरन मीरा खोलन बैठी बन गए फूलन हार रे
ओहो बंसी वाले तू कल फिर आना नहीं फिर जाना
हरी अपना मान के...


कांटों की शैय्या राणाजी ने भेजी ले जा मीरा के पास रे
कर सुमिरन मीरा सोवन चाली फूलों की शैय्या होवे रे
ओहो बंसी वाले तू कल फिर आना नहीं फिर जाना
हरी अपना मान के...

Friday, June 3, 2022

तुम्हें कैसे मनाऊं बजरंगी - Tumhen Kaise Manaaun Bajrangi - LYRICS -

तुम्हें कैसे मनाऊं बजरंगी आ जाओ मेरे कीर्तन में

जब सीता का हरण हुआ था तुमने पता लगाया पल भर में
आ जाओ मेरे कीर्तन में

जब बाली संग हुई लड़ाई तुमने बाली मरवाया पल भर में
आ जाओ मेरे कीर्तन में

जब तेरी पूंछ में आग लगी है तुमने लंका जलाई पल भर में
आ जाओ मेरे कीर्तन में

जब लक्ष्मण को शक्ति लगी है तुमने प्राण बचाए पल भर में
आ जाओ मेरे कीर्तन में

जब रावण संग हुई लड़ाई तुमने रावण मरवाया पल भर में
आ जाओ मेरे कीर्तन में

Thursday, June 2, 2022

पहले करो गुरु प्रणाम - Pehle Karo Guru Pranam - LYRICS-

पहले करो गुरु प्रणाम, गुरु के बिना ज्ञान नहीं

गुरु करे तो ऐसा करियो जैसे यशुमति माई
जिनके प्याले पे आए भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं


गुरु करे तो ऐसा करियो  जैसे मीरा बाई
जिनके प्याले पे आए भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं


गुरु करे तो ऐसा करियो जैसे द्रौपदी माई
उनके पल्ले पे आए भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं


गुरु करे तो ऐसा करियो जैसे नरसी भक्त 
जिनके चौकों पे आए भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं


गुरु करे तो ऐसा करियो जैसे कर्मा बाई
उनके खिचड़े पे आए भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं