Tuesday, June 14, 2022

कर लो भजन दिल खोल के - Kar Lo Bhajan Dil Khol Ke -LYRICS

कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो दान दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बेटों को जोड़ी, बेटों ने ले ली सिर फोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बहुओं को जोड़ी, बहुओं ने ले ली ताला तोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने नातियों को जोड़ी, नातियों ने ले ली तखरी तोल के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बेटियों को जोड़ी, बेटी चली गई नाता तोड के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने खुद को ही जोड़ी, मैं भी चली सब छोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

1 comment:

  1. The most popular Indian Astrologer Pandit Sairam Ji in California serves his followers across the globe.
    Best Astrologer in USA

    ReplyDelete