Showing posts with label satsangi bhajan. Show all posts
Showing posts with label satsangi bhajan. Show all posts

Thursday, October 5, 2023

खींचे खींचे रे दु: शासन मेरो चीर - Kheenche Kheenche Re dushashan mero cheer - LYRICS -

खींचे खींचे रे दुशासन मेरो चीर अरज सुनो बनवारी

हस्तिनापुर में जाकर देखो महफिल हो गयो भारी
कौरव पांडव सभा बीच में खड़ी द्रौपदी नारी
उनके नैनो से बरसे नीर अरज सुनो बनवारी
खींचे खींचे रे दुशासन मेरो चीर अरज सुनो बनवारी

पांचों पांडव ऐसे बैठे जैसे अबला नारी, 
द्रौपदी अपने मन में सोचे दुर्गति हुई हमारी
नहीं धीर धरैया कोई वीर अरज सुनो बनवारी 
खींचे खींचे रे दुशासन मेरो चीर अरज सुनो बनवारी
वो दिन याद करो kanahiya उंगली कटी तुम्हारी
दोनों हाथों पट्टी बांधी चीर के अपनी साड़ी
आ गई आ गई रे कनाहिया तेरी याद अरज सुनो बनवारी
खींचे खींचे रे दुशासन मेरो चीर अरज सुनो बनवारी

राधा छोड़ी रुकमिन छोड़ी छोड़ी गरुण सवारी
नंगे पांव कनाहियां आए ऐसे प्रेम पुजारी
बच गई बच गई रे द्रौपदी की लाज अरज सुनो बनवारी
खींचे खींचे रे दुशासन मेरो चीर अरज सुनो बनवारी

खींच के चीर दुशासन हारो हार गयो बलधारी
दुर्योधन की सभा बीच में चकित भाए नर नारी 
बढ़ गयो बढ़ गयो रे हजारों गज चीर अरज सुनो बनवारी 
खींचे खींचे रे दुशासन मेरो चीर अरज सुनो बनवारी

Wednesday, October 4, 2023

जुआ हस्तिनापुर में खेल रहे - Jua Hastinapur Me Khel rahe- LYRICS -

जुआ हस्तिनापुर में खेल रहे कुंती के पांचों बेटा
कुंती के पांचों बेटा कुंती के पांचों बेटा
जुआ ...

पहली चाल चली शकुनि ने, वो तो बाग बगीचे हार गए
कुंती के चारों बेटा, जुआ हस्तिनापुर...

दूजी चाल चली शकुनि ने, वो तो ताल तलैया हार गए
कुंती के पांचों बेटा, जुआ हस्तिनापुर...

तीजी चाल चली शकुनि ने, वो तो महल अटारी हारे re
कुंती के पांचों  बेटा, जुआ हस्तिनापुर...

चौथी चाल चली शकुनि ने, वो तो राज पाट भी हारे re
कुंती के पांचों बेटा, जुआ हस्तिनापुर...

पांचवीं चाल चली शकुनि ने वो तो नार द्रौपदी हारे re
कुंती के पांचों बेटा, जुआ हस्तिनापुर...

छठवीं चाल चली कान्हा ने, अरे द्रौपदी का चीयर बढ़ाया re
 कुंती के पांचों बेटा, जुआ हस्तिनापुर...

Monday, July 3, 2023

हरि हर बोलो मेरे भाई - Hari Har Bolo Mere Bhai - LYRICS -

हरि हर बोलो मेरे भाई और करम लेख न मिटे 
करो चाहे लाखों चतुराई...

सोमवार के दिन सुदामा ने हरि से कपट कियो
और चावल लिए छुपाए कृष्ण ने जब ही श्राप दियो
भामिनी यों उठ समझावे तुम चले द्वारिका जाओ
दूर कंगाली है जावे, हरि हर बोलो मेरे भाई....

मंगलवार के दिन भीष्म शर शैय्या पे सोए
और कर अर्जुन की याद भीष्म शर शैय्या पे रोए
बुलाए दे मेरे पार्थ को और तकिया दे लगाए
दिखे दे मोए महाभारत को शिखंडी मोए मत तरवावे
कितनो है जाय बैर बख्त दूध अपने की आवे
हरि हर बोलो मेरे भाई....

बुधवार के दिना पांडव जुआ हार गए
और कौरव रहे सताए पांडव अति दुख पाए रहे
द्रौपदी मन में समझावे चाहे कितनों है जाय बैर
बख्त सुध अपने की आवे, हरि हर बोलो मेरे भाई...

वीरवार के दिना ध्यानू ब्याह को मचल गए
और कर भाइयों से बैर ब्याह कर नौहरे पे लाए
हरि हर बोलो मेरे भाई....

शुक्रवार के दिना राम सिया वन को चले गए
और पुत्र शोक में दशरथ जी ने प्राण गंवाए दिए
नब्ज जब लक्षण की छूटी और रो रहे राजा राम 
भुजा मेरी भैया बिन टूटी संजीवन को लावे बूटी
चाहे कितनो है जाय बैर बख्त सुध अपने की आवे
हरि हर बोलो मेरे भाई....

शनिवार के दिना लाल बगिया में चले गए
और फूल पे हाथ बढ़ाओ लाल करे ने खाय ले
रो रही तारा सी रानी और फिर उठ खात पछाड़
बहे जाके नैनन से पानी, धीर को बेटा बंधवावे
चाहे कितनो है जाय बैर बख्त सुध अपने की आवे
हरि हर बोलो मेरे भाई....

Wednesday, June 14, 2023

अरी बहना स्वर्ग से आयो संदेश - Ari Behna Swarg Se Ayo Sandesh - LYRICS-

अरी बहना स्वर्ग से आयो संदेश बुलावो आयो राम को

एक मिनट की मोहलत दे दो करूं बेटा से बात
भाई भाई मिल के रहियो जाना है सबको उसके ही पास
बुलावों आयो राम को...

एक मिनट की मोहलत दे दो करूं बहुआन से बात
में तो अपनो धर्म निभा चली बांध के रखियो परिवार
बुलावो आयो राम को...

एक मिनट की मोहलत दे दो करूं बेटी से बात
मन की तमन्ना मन में रह गई भैया करेगी तेरो ब्याह
बुलवो आयो राम को...

एक मिनट की मोहलत दे दो करूं पति से बात
रोली मोली मेंहदी चुनरी मोतियां भरो मेरी मांग
बुलावो आयो राम को...

एक मिनट की मोहलत दे दो करूं हरि जी से बात
जीवन मेरा बीत गया अब कर दो भाव से पार
बुलावो आयो राम को...

Wednesday, May 17, 2023

मेरी चुनरी में लग गयो दाग - Meri Chunri Me Lag Gayo Daag - LYRICS -

मेरी चुनरी में लग गयो दाग पिया, दाग पिया दाग पिया 
मेरी चुनरी में लग गयो दाग पिया

पांच तत्व से बनी चुनरी मन मुरख अभिमान पिया
मेरी चुनरी में लग गयो दाग पिया

धोवत फिरूं पर दाग नहीं छूटे तन मन धन सब वार दिया
मेरी चुनरी में लग गयो दाग पिया

सतगुरु धोबी मिले सहज में, दाग जिगर का साफ किया
मेरी चुनरी में लग गयो दाग पिया
 
ऐसी सतगुरु ने रंगी चुनरिया झिलमिल होय पिया
मेरी चुनरी में लग गयो दाग पिया

कहत कबीर सुनो भई साधो, भाव सागर से पार किया
मेरी चुनरी में लग गयो दाग पिया

Tuesday, April 18, 2023

राजा से बन गए भिखारी - Raja Se Ban Gaye Bhikhari - LYRICS -

राजा से बन गए भिखारी समय तेरी बलिहारी

समय पड़ गयो द्रौपदी पे भारी, कर गयो दुष्ट उघारी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो मीरा पे भारी, पीला दी जहर की प्याली
समय तेरी बलिहारी, राजा से...

समय पड़ गयो मोरध्वज पे भारी, चला दी पूत पे आरी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो हरिचंद पे भारी, बिक गए नर और नारी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो राम पे भारी, राजा से बने वनवासी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

Monday, April 17, 2023

री बहना अब तो भजूंगी - Ri Behna Ab To Bhajungi - LYRICS -

री बहना अब तो भजूंगी हरी नाम, उमरिया सारी ढल गई रे

बालापन हंस खेल गंवाया, री बहना जवानी भई बेकाम
उमरिया सारी...

झूठ कपट में ऐसी फंस गई, री बहना लिए न हरि को नाम
उमरिया सारी...

मानव तन पाया भागों से, री बहना भक्ति करूंगी निष्काम
उमरिया सारी...

धन दौलत सब यहीं रह जायेगी, बहना संग न जाए कौड़ी दाम
उमरिया सारी...

महल तिवारे यहीं रह जाएंगे, री बहना संग जाएगी हरी नाम
उमरिया सारी...

Monday, February 20, 2023

कोई काऊ कौ ना है - Koi Kau Kau Na Hai - LYRICS -

कोई काऊ कौ ना है भजन करो, २

ये बेटा मैंने ऐसे पाले इन बेटन को मैने ब्याह करायो
आ गईं चतुर लुगाइयां भजन करो
कोई काऊ कौ ना है भजन करो, २

ये बहुएं मैंने ऐसी राखीं जैसे नैन पुतरियां भजन करो
कोई काऊ कौ ना है भजन करो, २

इन बहुआन से मैंने खाना मांगो के रहीं साबर नाय
भजन करो
कोई काऊ कौ ना है भजन करो, २

ये बिटिया मैने ऐसी पाली इन  बीटियां को ब्याह करो
मिल गए सैयां गुसाइयां भजन करो
कोई काऊ कौ ना है भजन करो, २

इन बीटियाँ को मैने लेवे भेजो के रहीं टाइम ना है 
भजन करो
कोई काऊ कौ ना है भजन करो, २

ये नाती मैंने ऐसे रखे धर कनिया गोदी में खिलाए
इन नातिन से मैंने पानी मांगो कहे मौत न आवे
भजन करो
कोई काऊ कौ ना है भजन करो, २

Tuesday, June 14, 2022

कर लो भजन दिल खोल के - Kar Lo Bhajan Dil Khol Ke -LYRICS

कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो दान दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बेटों को जोड़ी, बेटों ने ले ली सिर फोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बहुओं को जोड़ी, बहुओं ने ले ली ताला तोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने नातियों को जोड़ी, नातियों ने ले ली तखरी तोल के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने बेटियों को जोड़ी, बेटी चली गई नाता तोड के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

ये माया मैंने खुद को ही जोड़ी, मैं भी चली सब छोड़ के
क्या करोगे माया को जोड़ के
कर लो भजन दिल खोल के क्या करोगे माया को जोड़ के

Tuesday, June 7, 2022

बोलो सीताराम मेरी बहना - Bolo Seetaram Meri Behna - LYRICS-

 बोलो सीताराम मेरी बहना, बोलो राधेश्याम मेरी बहना

इसमें रुपया लगे न पैसा, बिन पैसों का काम मेरी बहना
बोलो सीताराम मेरी बहना, बोलो राधेश्याम मेरी बहना


भाई बंधु और कुटुंब कबीला, आवे नाही काम मेरी बहना
बोलो सीताराम मेरी बहना, बोलो राधेश्याम मेरी बहना


श्री राम का सुमिरन कर ले, राधे श्याम का सुमिरन कर ले
सीताराम का सुमिरन कर ले, आवे वो ही काम, मेरी बहना
बोलो सीताराम मेरी बहना, बोलो राधेश्याम मेरी बहना

Monday, June 6, 2022

इस आलीशान मकान का - Is Aalishaan Makan Ka - LYRICS-https://youtu.be/jf_kBCuRUGY

इस आलीशान मकान का क्या देते हो आप किराया

पांच तत्व का महल बनाया, कारीगर ने खूब सजाया
खाल मांस के पुर्जे बनाए, क्या सुंदर खूब सजाया
क्या देते हो आप किराया...

इस महल के दस दरवाजे, उपर कलश अंगूरी साजे
अनहद नौबत निश्दीन बाजे, क्या सुंदर खूब सजाया
क्या देते हो आप किराया...

प्राण अपान का पंखा हिलता ज्ञान का दीपक निश्दिन जलता
पांच तत्व की लगी कचहरी, पल पल न्याय कराता
क्या देते हो आप किराया...

मकान के मालिक को न जाना, किस भूल में फिरे दीवाना
तेरी पग पग डोले काया, क्या देते हो आप किराया
क्या देते हो आप किराया...

अलख निरंजन राम की माया, पूरण ब्रह्म एक दर्शाया
जीव ईश का भेद मिटाया, आप में आप समाया
क्या देते हो आप किराया...

Saturday, June 4, 2022

काहे बैठी हो मुखड़ा मोड़ के - Kahe Baithi Ho Mukhda Mod Ke - LYRICS -

काहे बैठी हो मुखड़ा मोड़ के भजन करो जोर जोर से

ऋद्धि के भजन करो सिद्धि के भजन करो 
गणपति के भजन दिलं खोल के 
भजन करो जोर जोर से

राम के भजन करो सीता के भजन 
हनुमत के भजन दिल खोल के
भजन करो जोर जोर से

राधा के भजन करो रुक्मिणी के भजन करो
कान्हा के भजन दिल खोल के
भजन करो जोर जोर से

मंदिर में भजन करो संगत में भजन करो
घर में भजन दिल खोल के
भजन करो जोर जोर से

Monday, May 30, 2022

सभी मिल जाइए हरी गुण - Sabhi Mil Jaaiye Hari Gun -LYRICS-

सभी मिल जाइए हरी गुण गए महादेवा 
ओम नमो भगवते बासुदेव

आओ कैलाश वासी कहां हो हम बुलाए तुम आओ न आओ
गौरा मैया के साथ, गणपति भैया के साथ आओ देवा
ओम नमो भगवते बासुदेव

आओ अयोध्या के वासी कहां हो हम बुलाए तुम आओ न आओ,   सीता मैया के साथ, हनुमत भैया के साथ आओ देवा
ओम नमो भगवते बासुदेव

आओ मथुरा के वासी कहा हो हम बुलाए तुम आओ न आओ
राधा मैया के साथ, दाऊ भैया के साथ आओ देवा
ओम नमो भगवते बासुदेव

आओ बैकुंठ वासी कहां हो हम बुलाए तुम आओ न आओ
लक्ष्मी मैया के साथ, नारद भैया के साथ आओ देवा
ओम नमो भगवते बासुदेव

Friday, May 20, 2022

गुरूजी आसान पे बैठे - Guru ji Asan Pe Baithe - LYRICS-

गुरूजी आसन पे बैठे सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ कौरे से मत बैठो री जन्म गूंगी को मिलेगो
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ बैठ के मत झाड़ो री जन्म लंगड़ी को मिलेगो
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ चुगली मत करिए री जन्म गूंगी को मिलेग
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठते ही मत खाओ री जन्म बिल्ली को मिलेगो
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ घर घर मत डोलो री जन्म कुतिया को मिलेगो
सबको रहे हैं समझाए

सबेरे उठ नहाय धोए भजन करो री द्वार बुद्धि के खुलेंगे
सबको रहे हैं समझाए

Friday, May 13, 2022

भाव बिन मिले नहीं भगवान - Bhaav Bin Mile Nhi Bhagvaan - LYRICS-

ओ भगवान को जपने वाले दिल से कर ले ध्यान 
भाव बिन मिले नहीं भगवान

दुर्योधन की छोड़ी मेवा, विदुरानी की भा गई सेवा
जो ढूंढे उसको मिल जाए कहते वेद पुराण
भाव बिन मिले नहीं भगवान

झूठे फल शबरी के खाए राम ने रुचि रुचि भोग लगाए
जो ढूंढे उसको मिल जाए कहते वेद पुराण
भाव बिन मिले नहीं भगवान

ध्रुव,  प्रहलाद,  सुदामा,  मीरा, नरसी भगत की मिट गई पीड़ा
श्रद्धा और समर्पण से ही मिलते करुणा निधान
भाव बिन मिले नहीं भगवान

भाव बिन न भक्ति सुहावे बिना गुरु के ज्ञान न आवे
राह न पावे पथिक बाबरे तू मुरख नादान
भाव बिन मिले नहीं भगवान

Friday, April 29, 2022

बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारो - Beta Maiya Ko Karj Bado Bhaaro- LYRICS-https://youtu.be/3qsJ4Tp7cl8

बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

नौ महीना तोए गर्भ में राखो बेटा मोए जब भी न लगो तू भाराे
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

गीले में सोई में सूखे में सुलायो बेटा मोए जब भी न लगो जाड़ो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

जब बेटा तोए भूख लगी है बेटा नस नस को दूध पिवायो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

जब बेटा मैंने पढ़वे भेजो BA पास करायो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

जब बेटा तेरे ब्याह रचायो बेटा तू दुल्हन घर में लायो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

जब तेरी दुल्हन कड़वा बोले बेटा तेरे मुख से लग गयो तारो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

Wednesday, April 20, 2022

कमा ले नर हीरे मोती - Kama Le Nar Heere Moti - LYRICS-https://youtu.be/3qFEKT5S00Y

कमा ले नर हीरे मोती कफन में जेब नहीं होती


चाहे तू खा ले पूड़ी कचौड़ी चाहे तू खा ले सुखी रोटी
भूख सब एक सी होती कफन में जेब नहीं होती
कमा ले नर हीरे मोती कफन में जेब नहीं होती


चाहे तू पी ले कोको कोला छह तू पी ले सादा पानी
प्यास सब एक सी होती कफन में जेब नहीं होती
कमा ले नर हीरे मोती कफन में जेब नहीं होती

चाहे तू सो ले मखमल के गद्दे चाहे तू सो खाट पे
नींद सब एक सी होती कफन में जेब नहीं होती
कमा ले नर हीरे मोती कफन में जेब नहीं होती

Tuesday, April 19, 2022

राम नाम मुख बोल - Ram Naam Mukh Bol - LYRICS-https://youtu.be/NHWEJrBBrMc

राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २

झूठा सपना न कोई अपना मतलब का संसार
 रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २


पराए धन को मिट्टी समझना पूरा पूरा तोल
 रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २


पराई नार को मात समझना पराई बहन को बहन समझना
मन आवे जहां डोल रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २


ज्ञान सरोवर मल मल नहा ले ज्ञान का साबुन खूब लगा ले
मन के मैल छुड़ाए रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २


छोड़ दे बहना तेरी मेरी छोड़ दे भैया छोड़ बुराई
हो जा भाव से पार रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २

Thursday, March 17, 2022

मेरी पांचों उंगलियां बड़े काम की - Meri paanchon Ungaliya Bade Kaam ki - LYRICS-https://youtu.be/Qsf9eNfqycQ

मेरी पांचों उंगलियां बाद काम की जय बोलो सीताराम की
जय बोलो सीताराम की२

पहली उंगलियां ने मुंदरी पहनी जाने मुंदरी पहनी राम नाम की
जय बोलो सीताराम की

दूजी उंगलियां ने रोरी लगाई जाने रोरी लगाई हरी नाम की
जय बोलो सीताराम की

तीजी उंगलियां ने माला फेरी जाने माला फेरी हरिनाम की
जय बोलो सीताराम की

चौथी उंगलियां ने राह बताई जाने राह बताई चारों धाम की
जय बोलो सीताराम की

पांचे अंगूठे ने चुटकी बजाई जाने चुटकी बजाई हनुमत नाम की जय बोलो सीताराम की

छठी हथेली ने टाली बजाई जाने टाली बजाई सत्संग की
जय बोलो सीताराम की

Sunday, January 2, 2022

ज्ञान की बात बताऊं - Gyan Ki Baat Bataaun - LYRICS-https://youtu.be/AyGxKxOjBzo

ज्ञान की बात बताऊं बहन हृदय में रख लेना

सो ओ अबेरी उठो सबेरी काम करो सब घर को
बहन यही भजन हरि को है

नहाय धोय के भोजन बनाओ पेट भरो सब घर को
बहन यही भजन हरि को है

सास ससुर की सेवा करना बुरे वचन मत कहना
बहन यही भजन हरि को है

पति अपने की सेवा करना पति धर्म को निभाना
बहन यही भजन हरि को है

सास ननद के संग जब जाना पीछे पीछे चलना
बहन यही भजन हरि को है

हंसी मसखरी काऊ से न करना बेटा हो चाहे ससुर का(देवर)
बहन यही भजन हरि को है