Tuesday, April 18, 2023

राजा से बन गए भिखारी - Raja Se Ban Gaye Bhikhari - LYRICS -

राजा से बन गए भिखारी समय तेरी बलिहारी

समय पड़ गयो द्रौपदी पे भारी, कर गयो दुष्ट उघारी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो मीरा पे भारी, पीला दी जहर की प्याली
समय तेरी बलिहारी, राजा से...

समय पड़ गयो मोरध्वज पे भारी, चला दी पूत पे आरी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो हरिचंद पे भारी, बिक गए नर और नारी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

समय पड़ गयो राम पे भारी, राजा से बने वनवासी
समय तेरी बलिहारी,  राजा से...

No comments:

Post a Comment