Showing posts with label Holi Geet. Show all posts
Showing posts with label Holi Geet. Show all posts

Thursday, March 17, 2022

चंदा छुप मत जइयो आज - Chanda Chup Mat Jaiyo Aaj- LYRICS-

चंदा छुप मत जइयो आज श्याम संग होरी खेलूंगी
होरी खेलूंगी श्याम संग होरी खेलूंगी

टीका पहनूं झाले पहनूं गजरा लगाऊंगी
कर घूंघट की ओट श्याम संग होरी खेलूंगी


(इसी तरह आगे बढ़ाएं )

फागुन में घर आजा सजनवा - Fagun Me Ghar Aaja Sajanva - LYRICS-https://youtu.be/-WRT7KYOcEI

फागुन में घर आजा सजनवा होली की आई बहार सजना हो सजना होली की आई बहार सजना

टीका भी लाना सजना नथनी भी लाना
बिंदिया पे आई बहार सजना हो सजना
(इसी प्रकार से सभी गहनों का नाम लेकर गाना है)

Friday, March 11, 2022

फागुन में घर आ जा सजनवा - Fagun Me Ghar Aa Ja Sajanva - LYRICS-https://youtu.be/dtuqv1Kf_HQ

फागुन में घर आजा सजनवा होली की आई बहार सजना
हो सजना होली की आई बहार सजना

टीका भी लाना सजना नथनी भी लाना 
बिंदिया पे आई बहार सजना हो सजना
फागुन में घर आजा सजनवा होली की आई बहार सजना

हरवा भी लाना सजना कॉलर भी लाना
माला पे आई बहार सजना हो सजना
फागुन में घर आजा सजनवा होली की आई बहार सजना

कंगना भी लाना सजना चूड़ी भी लाना
मेंहदी पे आई बहार सजना हो सजना
फागुन में घर आजा सजनवा होली की आई बहार सजना

पायल भी लाना सजना बिछुए भी लाना
महावार पे आई बहार सजना हो सजना
फागुन में घर आजा सजनवा होली की आई बहार सजना

लहंगा भी लाना सजना चोली भी लाना
चुनरी पे आई बहार सजना हो सजना
फागुन में घर आजा सजनवा होली की आई बहार सजना


Sunday, March 28, 2021

देखो किसने उड़ाया गुलाल - Dekho Kisne Udaya Gulal - LYRICS


YouTube

किसने उड़ाया गुलाल लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग गणपति ने उड़ाया 

रिद्धि सिद्धि ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग भोले ने उड़ाया 

गौरा ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग विष्णु ने उड़ाया 

लक्ष्मी ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग ब्रह्मा ने उड़ाया 

ब्राह्मणी ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

केसर रंग राम जी ने उड़ाया 

सीता ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग कान्हा ने उड़ाया 

राधा ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग मैया ने उड़ाया 

भक्तो ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 


Wednesday, March 24, 2021

कहां जाओगे बांके बिहारी - Kahaan Jaaoge Baanke Bihari - LYRICS-

कहां जाओगे बांके बिहारी होली हागी हमारी तुम्हारी

आगे आगे हैं बांके बिहारी पीछे हैं वृषभान दुलारी
कहीं जाने न दूंगी मुरारी होली होगी हमारी तुम्हारी
कहां जाओगे बांके बिहारी होली हागी हमारी तुम्हारी

एक टोली में राधा की सखियां दूजी टोली है ग्वालों की टोली, यहां दो दो चलेंगी पिचकारी होली होगी हमारी तुम्हारी,    कहां जाओगे बांके बिहारी होली हागी हमारी तुम्हारी

कहां जाओगे जाने न दूंगी गलियों में तुम्हें घर लूंगी
तेरे गालों पे रंग में लगाऊंगी होली होगी हमारी तुम्हारी
कहां जाओगे बांके बिहारी होली हागी हमारी तुम्हारी

तेरे अंगों में लहंगा पहनाऊंगी तेरे सिर पे चुनरिया ओढ़ औंगी तुझे नार से बनाऊंगी नारी होली होगी हमारी तुम्हारी    कहां जाओगे बांके बिहारी होली हागी हमारी तुम्हारी


Sunday, March 21, 2021

फगुनवा रंग भर लायो रेे - Fagunva Rang Bhar Lagi Re - LYRICS-



फगुनवा रंग भर लायौ रे, खेलन आईं राधिका प्यारी रे

कहां से रंग मंगवाए रे, कहां से अाई राधिका प्यारी रे
कान्हा से रंग मंगवाए , बरसाने से आई राधिका प्यारी
फगुनवा रंग भर लायौ रे, खेलन आईं राधिका प्यारी रे

काहे के रंग बनवाए जी काहे की बनी पिचकारी 
टेसू के रंग बनवाए जी सोने की बनी पिचकारी
फगुनवा रंग भर लायौ रे, खेलन आईं राधिका प्यारी रे

कौन संग कान्हा होली खेलें कौन संग राधिका प्यारी 
गोपी संग कान्हा होली खेलें कान्हा संग राधिका प्यारी
फगुनवा रंग भर लायौ रे, खेलन आईं राधिका प्यारी रे

Monday, March 18, 2019

मिलजुल खेलो रे होली | Miljul khelo re holi - Holi Geet

mil jul khelo re holi
Youtube

मिल जुल खेलो रे होली 
लगाओ रंग केसरिया     x2

हंसो हसाओ रंग लगाओ
चुनरिया लहराओ 
लगाओ रंग केसरिया     x2

होली खेलन को ब्रह्मा जी आए     x2
ब्रह्मा जी आए संगमें ब्राह्मणी को लाए
होके हंस सवार 
लगाओ रंग केसरिया,...

विष्णुजी
रामजी
भोलेजी
गणपतिजी
कन्हाजी

मिलजुल खेलो रे...

नोट:- हरे रंग के शब्दों को उस एक लाइन में बदल-बदल कर गा सकते हैं |