Showing posts with label holi bhajan. Show all posts
Showing posts with label holi bhajan. Show all posts

Thursday, March 17, 2022

तेरी मीठी लागे छाछ - Teri Mithi Laage Chhach - LYRICS-https://youtu.be/MLZrAW1O10E

तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं गोकुल से आयो
मैं माखन रयो चुराए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं जमुना तट से आयो
मैं चीरे रहो चुराए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं वृंदावन से आयो
मैं बंसी रहो बजाय गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं बरसाने से आयो 
मैं होरी रहो मचाए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं गोवर्धन से आयो
मैं गिरिवर रहो उठाए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं मथुरा से आयो
मैं कंस रहो पछाड़ गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं तो सत्संग से आयो
मैं दर्शन रही कराए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

Sunday, March 28, 2021

देखो किसने उड़ाया गुलाल - Dekho Kisne Udaya Gulal - LYRICS


YouTube

किसने उड़ाया गुलाल लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग गणपति ने उड़ाया 

रिद्धि सिद्धि ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग भोले ने उड़ाया 

गौरा ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग विष्णु ने उड़ाया 

लक्ष्मी ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग ब्रह्मा ने उड़ाया 

ब्राह्मणी ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

केसर रंग राम जी ने उड़ाया 

सीता ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग कान्हा ने उड़ाया 

राधा ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 

केसर रंग मैया ने उड़ाया 

भक्तो ने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी

देखो किसने उड़ाया गुलाल ...लाल भई सारी नगरी 


Tuesday, March 16, 2021

तूने मस्त बनाया भगवान - Tune Mast Banaya Bhagvaan - LYRICS-

तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का

भोले भी खेलें होली गौरा भी खेलें
कैलाश पे उड़ त गुलाल महीना फागुन का
तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का

ब्रह्मा भी खेलें होली ब्राह्मणी भी खेलें
ब्रह्माण्ड में उड त गुलाल महीना फागुन का
तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का

विष्णु भी खेलें होली लक्ष्मी भी खेलें
बैकुंठ में उड़ त गुलाल महीना फागुन का
तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का

राम भी खेलें होली सीता भी खेलें 
अयोध्या में उड़ त गुलाल महीना फागुन का
तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का

कृष्ण भी खेलें होली राधा भी खेलें
बरसाने में उड़ त गुलाल महीना फागुन का
तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का

सतगुरु भी खेलें होली मैया भी खेलें
मंदिर में उड़ त गुलाल महीना फागुन का
तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का

हम भी खेलें होली तुम भी खेलो
मेरे अंगना में उड़ त गुलाल महीना फागुन का
तूने मस्त बनाया भगवान महीना फागुन का