Thursday, March 17, 2022

तेरी मीठी लागे छाछ - Teri Mithi Laage Chhach - LYRICS-https://youtu.be/MLZrAW1O10E

तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं गोकुल से आयो
मैं माखन रयो चुराए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं जमुना तट से आयो
मैं चीरे रहो चुराए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं वृंदावन से आयो
मैं बंसी रहो बजाय गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं बरसाने से आयो 
मैं होरी रहो मचाए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं गोवर्धन से आयो
मैं गिरिवर रहो उठाए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं मथुरा से आयो
मैं कंस रहो पछाड़ गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

तेरी छाछ के काजे मैं तो सत्संग से आयो
मैं दर्शन रही कराए गुजरिया देजा थोड़ी सी
तेरी मीठी लागे छाछ गुजरिया देजा थोड़ी सी

No comments:

Post a Comment