Showing posts with label लोकगीत. Show all posts
Showing posts with label लोकगीत. Show all posts

Tuesday, April 18, 2023

बलम नेक चूनर मंगा दियो रे - Balam Nek Chunar Manga Diyo Re - LYRICS -

बलम नेक चूनर मंगा दियो रे

जब re बलम ने चूनर मंगाई, बलम नेक सिर पे उढ़ा दियो re
बलम नेक...

जब re बलम ने चूनर उड़ाए दाई, बलम नेक पीहर भेज दियो
बलम नेक...

जब re बलम ने पीहर भेज दी, बलम नेक जल्दी बुलाए लियो
बलम नेक...

जब re बलम मेरी मां न भेजे, बलम नेक रोए के दिखाए दियो
बलम नेक...

जो re बलम तोपे रोबो न आवे, बलम लाल मिर्ची लगाए लियो
बलम नेक...

Tuesday, April 11, 2023

गयो गयो री सास - Gayo Gayo Ri Saas - LYRICS -

गयो गयो री सास तेरो राज जमाने आयो बहुआन को
सास बेचारी पीना चाली बहुअल देखन जाए
मोटो मोटो री सास तेरो चून जमानो आयो...
गयो गयो री सास तेरो राज जमाने आयो बहुआन को

सास बेचारी पोवन चाली बहुअल देखन जाए
मोटे मोटे री सास तेरे रोट जमानो आयो...
गयो गयो री सास तेरो राज जमाने आयो बहुआन को

सास बेचारी पीहर चाली बहुअल देखन जाए
लागो लागो री सास मेरे पांव  जमानो आयो...
गयो गयो री सास तेरो राज जमाने आयो बहुआन को