तार से तार मिला के देख लो ना जाने तो कोई चिट्ठी डाल देख लो
चिट्ठी दाली मीरा ने जवाब आया था ज़हर के प्याले में वो भगवान पाया था मीरा जैसी लगन लगा के देख लो
न जाने तो कोई चिट्ठी डाल देख लो...
चिट्ठी डाली द्रौपदी ने जवाब आया था साड़ी के पल्लू में
वो भगवान पाया था द्रौपदी जैसी लगन लगा के देख लो
न जाने तो कोई चिट्ठी डाल देख लो...
चिट्ठी डाली रामा ने जवाब आया था भात के चौकों पे वो भगवान पाया था रामा जैसी लगन लगा के देख लो
न जाने तो कोई चिट्ठी डाल देख लो...
चिट्ठी डाली हरिश्चन्द्र ने जवाब आया था पानी की गगरी में वो भगवान पाया था हरिश्चन्द्र जैसी लगन लगा के देख लो
ना जाने तो कोई चिट्ठी डाल देख लो...
चिट्ठी डाली मोरध्वज ने जवाब आया था लोहे के आरे में
वो भगवान पाया था मोरध्वज जैसी लगन लगा के देख लो
ना जाने तो कोई चिट्ठी डाल देख लो...
Sunday, October 20, 2019
Taar Se Taar mila ke- Lyrics -
Thursday, October 17, 2019
Man Ke Badhaye - Lyrics
मन के बधाए तुझे जाने ना दूंगी
दिल के बधाए तुझे जाने ना दूंगी
माथे की बिंदिया छूटन नहीं दूंगी
मांग का सिंदूर छुटन नहीं दूंगी
छूटने से पहले पहले और लगा लूंगी
मन के बधाए...
हाथों की मेहंदी छूटन नहीं दूंगी
हाथों की चूड़ी टूटन नहीं दूंगी
टूटने से पहले पहले और मंगा लूंगी
मन के बधाए...
पैरों का महावर छूटन नहीं दूंगी
पैरों के बिछुए टूटन नहीं दूंगी
छूटने से पहले पहले और लगा लूंगी
मन के बधाए...
अंगों की सारी फटन नहीं दूंगी
सिर की चुनरिया फटन नहीं दूंगी
फटने से पहले पहले और मंगा लुंगी
मन के बधाए...
जोड़ी का साजन रूठन नहीं दूंगी
रूठने से पहले पहले मै तो मना लूंगी
मन के बधाए...
गोदी का लालन रोवन नहीं दूंगी
रोने से पहले पहले चुप करा लूंगी
मन के बधाए...
Wednesday, October 16, 2019
Oodh Chunariya Lal me Jaun - Lyrics
ओढ़ चुनरिया लाल मैं जाऊं इस दुनियां से
माथे पे चमके लाल लाल बिंदिया सिंदूर भारी हो मांग
मैं जाऊं इस दुनियां से
हाथों में चमके लाल लाल चूड़ी मेहंदी लगी हो हाथ
मैं जाऊं इस दुनियां से
पैरों में चमके प्यारे प्यारे बिछिए माहवार लगा हो लाल
मैं जाऊं इस दुनियां से
अंगों में चमके लाल लाल साड़ी मेरे सर पे सजी हो चुनरी लाल
मैं जाऊं इस दुनियां से
कंधा देंबें नाती बेटा आगे चले भरतार
Sunday, October 13, 2019
Tera Jagrata Hamne Karaya Hai Maa - Lyrics
तेरा जगराता हमने कराया है मां मंदिर सजाया है मां
ये बता दो बता दो ये बता दो पूजा में कोई कमी तो नहीं
कमी तो नहीं। तेरा जगराता...
तेरी किरपा से में की जगी भवन आज बरसों की पूरी
हुई मनो कामना तेरी भेेंटे हम लेके आए हैं मां
मंदिर सजाया है मां ये बता दो पूजा में कोई कमी तो नहीं कमी तो नहीं। तेरा जगराता...
हमको देना जमाने की खुशियां सभी मेरे घर से न जाना
मैया कभी तेरे भक्तों ने गुण तेरा गया है मां
मंदिर सजाया है मां ये बता दो बता दो ये बेटा दो
पूजा में कोई कमी तो नहीं कमी तो नहीं
तेरा जगराता हमने ...
Saturday, October 12, 2019
Kaun Jagego Sari Raat maiya...
कौन जागेगा सारी रात मैया तेरे जागरण में
भोले जी आवें गौरा जी आवै डमरू बाजे सारी रात
मैया तेरे जागरण में...
विष्णु जी आवैं लक्ष्मी जी आवैं चक्र चलेगो सारी रात
मैया तेरे जागरण में...
राम जी आवैं सीता जी आवैं चाप चढ़गो सारी रात
मैया तेरे जागरण में...
ब्रह्माजी आवैं ब्राह्मणी आवैं वेद पढ़ेंगे सारी रात
मैया तेरे जागरण में...
कन्हाजी आवैं राधाजी आवैं मुरली बजेगी सारी रात
मैया तेरे जागरण में...
भक्त भी अावें सतगुरु जी आवैं भेंटें गवेंगी सारी रात
मैया तेरे जागरण में...
Friday, October 11, 2019
Mere Mohan Tera Muskurana - Lyrics
मेरे मोहन तेरा मुस्कुराना भूल जाने के काबिल नहीं है
चोट खाई है जो दिल पे मैने वो दिखने के काबिल नहीं है।
मेरे मोहन तेरा मुस्कुराना...
जब से देखा है जलबा तुम्हारा कोई आंखों में जंचता नहीं है यूं तो देखे बहुत नूर वाले सारे आलम में तुमसा नहीं है नहीं है
मेरे मोहन तेरा मुस्कुराना...
मोहब्बत का तकाजा यही है ना तुम बदलो ना हम बदलें
तुम तो ऐसे बदलने लागे हो आज तक कोई बदला नहीं है नहीं है
मेरे मोहन तेरा मुस्कुराना...
तेरी सूरत पे कुर्बान जाऊं तेरी आंखें हैं या मय के प्याले जिनको नज़रों से तुमने पिलाई होश आने के काबिल नहीं है नहीं है
मेरे मोहन तेरा मुस्कुराना...
Thursday, October 10, 2019
Mero Khoye Gayo Bajuband - Lyrics
मेरो खोए गयो बाजूबंद श्याम तेरे सत्संग में
घर को जाऊं कान्हा सास लड़ेगी
मेरा कर देगी आना जाना बन्द
कन्हैया तेरे सत्संग में
मेरो खोए गयो बाजूबंद...
घर को जाऊं कान्हा जिठनी लड़ेगी
मोसे कर देगी बोला चाला बन्द
कन्हैया तेरे सत्संग में
मेरो खोए गयो बाजूबंद...
घर जाऊं तो मेरी दौरानी लड़ेगी
वो तो कर देगी खाना पीना बन्द
कन्हैया तेरे सत्संग में
मेरो खोए गयो बाजूबंद...
घर को जाऊं तो मेरी ननद लड़ेगी
वो तो कर देगी आनो जानो बन्द
कन्हैया तेरे सत्संग में
मेरो खोए गयो बाजूबंद...
घर जाऊं तो मेरे पति लड़ेंगे
मोपे गाज पड़े दिन रात
कन्हैया तेरे सत्संग में
मेरो खोए गयो बाजूबंद...