Monday, December 14, 2020

भोले मोए डर लागे - Bhole Moy Dar Laage - LYRICS-

भोले मोए डर लागे जब गिरे पहाड़ से पानी
जब पानी मेरे पांव तक आयो भोले मेरी पायल भीगे
जब गिरे पहाड़ से पानी

(इसी प्रकार से जिन जिन अंगों तक पानी आएगा उनसे 
संबंधित अंगों का नाम लेना है)

Sunday, December 13, 2020

मत करे राधिका प्यार - Mat Kare Radhika Pyar - LYRICS-

मत करे राधिका प्यार kanahiya दीवानों है जाएगो

पहले प्यार करो मीरा ने वाको जहर दियो पचाय
kanahiya दीवानों है जाएगो

मत करे राधिका प्यार kanahiya दीवानों है जाएगो
दूजो प्यार करो दरूपदी ने जाने चीर दियो बढ़ाए
kanahiya दीवानों है जाएगो
मत करे राधिका प्यार kanahiya दीवानों है जाएगो

टीजे प्यार करो नरसी ने जाने दियो भात भराय
kanahiya दीवानों है जाएगो
मत करे राधिका प्यार kanahiya दीवानों है जाएगो

चौथे प्यार करो मोरध्वज ने जाने आरो दियो चलाए
kanahiya दीवानों है जाएगो
मत करे राधिका प्यार kanahiya दीवानों है जाएगो

पांचवां प्यार  करो हरिश्चंद ने जाको गगरी दय्यी उचाय
kanahiya दीवानों है जाएगो
मत करे राधिका प्यार kanahiya दीवानों है जाएगो

Friday, December 11, 2020

मैंने बांधे मसालेदार लडुआ -Mene Baandhe Masaledar - LYRICS-

मैने बांधे मसालेदार लडुआ गुड़ सोंठ के
आईं वो आईं मेरी सासू जी आईं
बहू तनिक सा हमको चखाओ
लडुआ गुड़ सोंठ के
आधो देत मोए शरम लगत है
मोपे पूरो दयो न जाय
लडुआ गुड़ सोंठ के

आईं वो आईं मेरी जीठनि जो आईं
छोटी तनिक सा हमको चखाओं
लडुआ गुड़ सोंठ के
आदो देत मोए शरम लगत है
मॉपे पुरो दयों न जाय
लडुआ गुड़ सोंठ के
(इसी प्रकार से सबके बारे में कहना है)

सखा सब प्रेम से बोलो - Sakha Sab Prem Se Bolo -LYRICS

सखा सब प्रेम से बोलो हरि शरणम् हरि शरणम्
हरि शरणम् हरि शरणम् हरि शरणम् हरि शरणम्

यही उपदेश नारद को दिया था श्याम सुंदर ने
निकाला नाद वीणा से हरि शरणम् हरि शरणम्
सखा सब प्रेम से बोलो हरि शरणम् हरि शरणम्

यही उपदेश मीरा को दिया था श्याम सुंदर ने 
निकाला नाद घुंघरू से हरि शरणम् हरि शरणम्
सखा सब प्रेम से बोलो हरि शरणम् हरि शरणम्

यही उपदेश द्रौपदी को दिया था श्याम सुंदर ने
निकाला नाद साड़ी से हरि शरणम् हरि शरणम्
सखा सब प्रेम से बोलो हरि शरणम् हरि शरणम्

यही उपदेश अर्जुन को दिया था श्याम सुंदर ने 
निकाला नाद गीता से हरि शरणम् हरि शरणम्
सखा सब प्रेम से बोलो हरि शरणम् हरि शरणम्

Wednesday, December 9, 2020

भातैया आया आंगन में बैठा - Bhataiya Aaya Aangan Me Baitha - LYRICS-

भताइया आया आंगन में बैठा दिल खोल के

टीका लाया हरवा लाया लाया जेवर बहुत
सास ननद मेरी यों उठ बोलीं देखो डिब्बी खोल
नकली तो नहीं है, आंगन में बैठा दिल खोल के
भताइया आया आंगन में बैठा दिल खोल के

साड़ी लाया लहंगा लाया लाया चुनरी बहुत
देवरानी जितनी मेरी यों उठ बोली देखो डिब्बा खोल
सूती तो नहीं है,  आंगन में बैठा दिल खोल के
भताइया आया आंगन में बैठा दिल खोल के

थाली लाया लोटा लाया लाया बर्तन  बहुत
बालक बच्चे यों उठ बोले देखो मम्मी खोल
फूटे तो नहीं है,  आंगन में बैठा दिल खोल के
भताइया आया आंगन में बैठा दिल खोल के

भैया लाया भतीजे लाया लाया भाभी बहुत
देवर मेरा यों उठ बोला देखो घूंघट खोल
कानी तो नहीं है, आंगन में बैठा दिल खोल के
भताइया आया आंगन में बैठा दिल खोल के

Monday, December 7, 2020

राम का ऐसा दीवाना - Ram Ka Aisa Deevana -LYRICS

राम का ऐसा दीवाना दूसरा कोई नहीं
खोज सीता की लगाई सोने की लंका जलाई
प्राण लक्ष्मण के बचाए, दूसरा कोई नहीं
राम का ऐसा दीवाना दूसरा कोई नहीं

राम के हित में रहे हैं राम के सीने में बसे हैं 
राम की सांसों में बसे है, दूसरा कोई नहीं
राम का ऐसा दीवाना दूसरा कोई नहीं

राम के चरणों में जीवन कर दिया इसने समर्पण
राम के प्राणों से प्यारे, दूसरा कोई नहीं
राम का ऐसा दीवाना दूसरा कोई नहीं

भोले बाबा बड़े ही हठीले - Bhole Baba Bade Hi Hatheele - . LYRICS-

भोले बाबा बड़े ही हठीले  हाय हाय रे शादी में मचल गए

ब्रह्मा कहें भोले नहा लो धो लो हाय हाय रे गंगा पे मचल गए
भोले बाबा बड़े ही हठीले  हाय हाय रे शादी में मचल गए

ब्रह्मा कहें भोले सेहरा बांध लो हाय हाय रे चंदा पे मचल गए
भोले बाबा बड़े ही हठीले  हाय हाय रे शादी में मचल गए

ब्रह्मा कहें भोले माला पहन लो हाय हाय रे नागों पे मचल गए
भोले बाबा बड़े ही हठीले  हाय हाय रे शादी में मचल गए



(इसी प्रकार से भोले जी के सभी चिन्हों के बारे में कहना है)