Monday, October 11, 2021

काली खड़ी लिए तलवार - Kali Khadi Liye Talvaar - LYRICS-

काली खड़ी लिए तलवार दानव घेर घेर के मारे
घेर घेर के मारे दानव घेर घेर के मारे  काली.....

ब्रह्मा भी उनसे हारे विष्णु भी उनसे हारे
नारद पड़े शरण में आए   दानव....

राम भी उनसे हारे लक्ष्मण भी उनसे हारे
हनुमत पड़े शरण में आए   दानव....

कान्हा भी उनसे हारे दाऊ भी उनसे हारे
ग्वाले पड़े शरण में आए  दानव  ....
लांगुर भी उनसे हारे भैंरो भी उनसे हारे
भक्त पड़े शरण में आए    दानव ....

Wednesday, October 6, 2021

आया नवरात्रों का त्योहार है - Aaya Nav Rashtron Ka Tyohaar Hai - LYRICS-matarani

आया नवरात्रों का त्योहार है हुई घर घर में जैजैकार है

मां को टीका पहनाया मां को बिंदिया लगाई
और सिंदूर लगाया लाल है हुई घर घर में....
आया नवरात्रों का त्योहार है हुई घर घर में जैजैकार है

मां को कंगन पेहाए मां को चूड़ियां पहनाई
और मेंहदी लगाई लाल लाल है हुई घर घर में....
आया नवरात्रों का त्योहार है हुई घर घर में जैजैकार है

मां को पायल पहनाई मां को बिछुए पहनाए
और महाबर लगाया लाल लाल है हुई घर घर में....
आया नवरात्रों का त्योहार है हुई घर घर में जैजैकार है

मां को लहंगा पहनाया मां को चोली पहनाई 
और चुनरी ओढ़ाई गोटेदार है हुई घर घर में ....
आया नवरात्रों का त्योहार है हुई घर घर में जैजैकार है

Monday, October 4, 2021

वन की मोर बनाईयो मेरे मोहन -Van Ki Mor Banaiye Mere Mohan - LYRICS-

वन की मोर बनाइय मेरे मोहन चुगत फिरुं गलियों में

कहां पे रहती कहां पे चुगती कहां करती किलोल
मेरे मोहन चुगत फिरुं गलियों में

मथुरा रहती वृंदावन चुगती गोकुल करती किलोल
मेरे मोहन चुगत फिरुं गलियों में

गोवर्धन को गोल चौंतरा बैठती पंख मरोर 
मेरे मोहन चुगत फिरुं गलियों में

उड़ उड़ पंख गिरे धरती पे वीनात नन्द किशोर
मेरे मोहन चुगत फिरुं गलियों में

बिन पंख को मुकुट बानायो पहनत नन्द किशोर
मेरे मोहन चुगत फिरुं गलियों में


Saturday, October 2, 2021

रंग बरसे रंग बरसे दरबार - Rang Barse Darbaar bhavaani - LYRICS-https://youtu.be/QNTZ3BV6QWs

रंग बरसे रंग बरसे दरबार भवानी रंग बरसे

कौने तो मैया तेरो भवन बनाया, कौने जलाई तेरी जोत
भवानी रंग बरसे
रंग बरसे रंग बरसे दरबार भवानी रंग बरसे

अर्जुन ने तेरो भवन बनाया, पांडव जलाई तेरी जोत
भवानी रंग बरसे
रंग बरसे रंग बरसे दरबार भवानी रंग बरसे

कौने तो मैया तेरो छत्र चढ़ाया,कौने चढ़ाई तेरी भैंट
भवानी रंग बरसे
रंग बरसे रंग बरसे दरबार भवानी रंग बरसे

अकबर ने मैया छत्र चढ़ाया, ध्यानू चढ़ाई तेरी भेंट 
भवानी रंग बरसे
रंग बरसे रंग बरसे दरबार भवानी रंग बरसे

कौने मैया तेरी जोत जलाई, कौने करायो जगरातो
भवानी रंग बरसे
रंग बरसे रंग बरसे दरबार भवानी रंग बरसे

हमने तो मैया जोत जलाई, राजा करावें जगराता
भवानी रंग बरसे
रंग बरसे रंग बरसे दरबार भवानी रंग बरसे

Thursday, September 30, 2021

मेरी मां पूनम का चांद - Meri Maan Poonam Ka Chaand - LYRICS-

मेरी मां पूनम का चांद हो चांद माथे बिंदिया चमक रही
माथे पे बिंदिया चमक रही -२ मेरी मां...

सीस मैया के टीका सोहे,मां की बिंदिया करे कमाल
माथे पे बिंदिया चमक रही -२ मेरी मां...

हाथ मैया के चूड़ी सोहे, मां की मेहंदी करे कमाल
माथे पे बिंदिया चमक रही -२ मेरी मां...

कमर मैया के पेटी सोहे, मां का गुच्छा करे कमाल
माथे पे बिंदिया चमक रही -२ मेरी मां...

पैर मैया के पायल सोहे, मां का माहावर करे कमाल
माथे पे बिंदिया चमक रही -२ मेरी मां...

अंग मैया के सारी सोहे, मां की चुनरी करे कमाल
माथे पे बिंदिया चमक रही -२ मेरी मां...

Wednesday, September 29, 2021

गुफा में से निकली पहाड़ तोड़ के - Gufa Me Se Nikali Pahad Tod Ke - LYRICS-

गुफा में से निकली पहाड़ तोड़ के पहाड़ तोड़ के
लाल लाल लहंगा चूनर ओढ़ के


विष्णु जी आए वैकुंठ छोड़ के, लक्ष्मी जी अाई 
जयकारा बोल के, गुफा में से...


भोले जी आए कैलाश छोड़ के, गौरा जी अाई
जयकारा बोल के,  गुफा में से ...


राम जी आए अयोध्या छोड़ के सीता जी अाई 
जयकारा बोल के,  ...

कान्हा जी आए द्वारिका छोड़ के राधाजी अाई
जयकारा बोल के,  ...

आगे लाल लंगोट वाला - Aage Lal Langote Vala -LYRICS-

आगे लाल लंगोट वाला पीछे भैरों बाबा
बीच में भवानी अाई री मां कालका

सीस मैया के टीका सोहे बिंदिया पे बहार अाई रे
मां कालका
आगे लाल लंगोट वाला पीछे भैरों बाबा
बीच में भवानी अाई री मां कालका


हाथ मैया के कंगना सोहे मेहंदी पे बहार आई रे
मां कालका
आगे लाल लंगोट वाला पीछे भैरों बाबा
बीच में भवानी अाई री मां कालका


पैर मैया के पायल सोहे महावर पे बहार अाई रे
मां कालका
आगे लाल लंगोट वाला पीछे भैरों बाबा
बीच में भवानी अाई री मां कालका


अंग मैया के सारी सोहे चुनरी पे बहार आई रे
मां कालका
आगे लाल लंगोट वाला पीछे भैरों बाबा
बीच में भवानी अाई री मां कालका