Tuesday, April 16, 2019

Kanha Ab Toye Hath - Lyrics

YouTube
कान्हा अब तोये हाथ लगा दूंगी 
मत फोड़ दही की मटकी 

मैं हूँ ग्वालिन बरसाने की
तेरी धौंस में नहीं आने की
अब तेरो रस्तो बंद करा दूंगी
मत फोड़ दही की मटकी
कान्हा अब तोये...
मात जसोदा से कह आई
घर चल तेरी होगी पिटाई
अब तोये ओखल से बंधवाय दूंगी
मत फोड़ दही की मटकी
कान्हा अब तोये...
भयो अनोखो तू उत्पाती
तोकू नैक शरम नही आती
अब तेरी कंस पे खबर करा दूंगी
मत फ़ोड दही की मटकी
कान्हा अब तोये...
एक कांवरिया कारी तोपे 
रतन जड़े भर भूषण तोपे
एक भी भूषण खोये गयो
भागे फिरेंगे सब रे ग्वाला
अब चोरी में नाम लिखा दूंगी
मत फोड़ दही की मटकी
कान्हा अब तोये...
मैंने कान्हा नहीं पहचाने
तेरी मेरी प्रीत पुरानी
अब तोये नैनन बीच बसा लुंगी
मत फोड़ दही की मटकी
कान्हा अब तोये...

Hare Ram Hare Rama - Lyrics

japte the hanumana
YouTube
हरे राम हरे रामा जपते थे हनुमाना 
इस मंत्र की महिमा को सारे जग ने जाना  x2

इस मंत्र की महिमा को केवट ने जाना है
श्री राम वहाँ आये पार कराया है
हरे राम हरे रामा...
इस मंत्र की महिमा को बिलनी ने जाना है
श्री राम वहाँ आये कितना सम्मान दिया
हरे राम हरे रामा...
इस मंत्र की महिमा को हनुमत ने जाना है
भव पार कराया है सीता का पता लगाया है
हरे राम हरे रामा...
इस मंत्र की महिमा को श्री राम ने जाना है
रावण को मार दिया सीता को ले आये
हरे राम हरे रामा...

Tulsa Teri Oat Humne Ram Nahi Dekhe - Lyrics

tulsi bhajan
YouTube
तुलसा तेरी ओट हमने राम नहीं देखे        x2

देखे बाग़ विच देखे  बाग़ विच देखे            x2
डाली उनकी ओट हमने राम नहीं देखे
तुलसा तेरी ओट ...
देखे ताल विच देखे ताल विच देखे            x2
साड़ी उनकी ओट हमने राम नहीं देखे
तुलसा तेरी ओट ...
देखे कुआँन विच देखे कुआँन विच देखे    x2
गागर उनकी ओट हमने राम नहीं देखे
तुलसा तेरी ओट ...
देखे महल विच देखे महल विच देखे        x2
खिड़की उनकी ओट हमने राम नहीं देखे
तुलसा तेरी ओट ...

Sunday, April 14, 2019

Hamare Bhole Baba Ko Manalo - Lyrics

jato me beh rahi ganga
YouTube
हमारे भोले बाबा को मनालो 
जिस का दिल चाहे       x2

माथे पर चन्द्रमा सोहे
गले में सर्प माला है
लटों में बह रही गंगा
नहा लो जिसका दिल चाहे
हमारे भोले बाबा को...

भोले के अंग वभुती लगायी है
बगल में म्रगछाला है
हाथ में डम डमा डमरू
बजालो जिसका दिल चाहे
हमारे भोले बाबा को.... 

भोले की नन्द की सवारी
बगल में गौरा महतारी
गोद में गणपति लाला
खिला लो जिसका दिल चाहे
हमारे भोले बाबा को... 

Saturday, April 13, 2019

Bhawani Utari Baag Mein - Lyrics

bhwani utri bag me
YouTube
भवानी उतरी बाग़ में रे  ...x2

बुलाओ वाल्मीक के लाल को रे
वो झाड़ू लगावे बाग़ में रे
भवानी उतरी बाग़ में रे....

बुलाओ माली के लाल को रे
वो फूल बिछावे बाग़ में रे
भवानी उतरी बाग़ में रे....

बुलाओ मिस्तरी के लाल को रे
वो मंदिर बनावे बाग़ में रे
भवानी उतरी बाग़ में रे...

बुलाओ राजा के लाल को रे
वो मैया बैठारे बाग़ में रे
भवानी उतरी बाग़ में रे...

बुलाओ दरजी के लाल को रे
वो चुनरी उढावे बाग में रे
भवानी उतरी बाग़ में रे....

बुलाओ हलवाई के लाल को रे
वो भोग लगावे बाग़ में रे
भवानी उतरी बाग़ में रे....

बुलाओ राजा की मात को रे
वो भेंट गवावे बाग़ में रे
भवानी उतरी बाग़ में रे...

Ram Mere Ajao - Lyrics

ram mere a jao
YouTube
चित्रकूट के घाट घाट पे शबरी देखे बाट 
राम मेरे आजाओ    x2

अपने राम को कहाँ मैं बिठाऊँ ...कहाँ मैं बिठाऊँ
टूटी फूटी खाट खाट पे
बिछा पुराना टाट
राम मेरे आजाओ
चित्रकूट के घाट...

अपने राम को क्या मैं खिलाऊँ ... क्या मैं खिलाऊँ
छोटे छोटे पेड़
पेड़ पे लगे सुनहरे बेर
राम मेरे आजाओ
चित्रकूट के घाट...

अपने राम को कैसे मैं रिझाऊँ .... कैसे मैं रिझाऊँ
दीन हीन मोहे जान ना कोई
भक्ति ना कोई ज्ञान
राम मेरे आजाओ
चित्रकूट के घाट....

अपने राम के चरण मैं पखारूँ ....चरण मैं पखारूँ
नैनं बहे है नीर नीर
मेरे सर का जैसे तीर
राम मेरे आजाओ
चित्रकूट के घाट...

Friday, April 12, 2019

Maiya Teri Chunari Pe - Lyrics

ram likh du ghanshyam likh du
YouTube

मैया तेरी चुनरी पे राम लिख दूँ 
राम लिख दूँ घनश्याम लिख दूँ ....x2

इत में गंगा उत में जमना
बीच में सरयू का नाम लिख दूँ
मैया तेरी चुनरी पे ...

इत में चंदा उत में सूरज
बीच में तारों का नाम लिख दूँ
मैया तेरी चुनरी पे ...

इत में भोले उत में ब्रह्मा
बीच में गणपति का नाम लिख दूँ
मैया तेरी चुनरी पे ...

इत में कृष्णा उत में राधा 
बीच में बन्शी का नाम लिख दूँ
मैया तेरी चुनरी पे ...

इत में मथुरा उत में गोकुल 
बीच में वृन्दावन का नाम लिख दूँ
मैया तेरी चुनरी पे ...

इत में गंगा उत में जमना
बीच में सरयू का नाम लिख दूँ
मैया तेरी चुनरी पे ...