Saturday, May 4, 2019

Ghar Aaja Tu Shyam Rasiya - Lyrics

krishn bhajan
YouTube

घर आजा तू श्याम रसिया 
तू चोरी करना कित्थो सिखिया 

एक दिन कान्हा मिटटी खावे
मात यशोदा दौड़ी आवे
थप्पड़ मार यशोदा पुछेया
तू मिटटी खाना कित्थो सिखिया
घर आजा तू श्याम ...
एक दिन कान्हा माखन खावे
मात यशोदा दौड़ी आवे
थप्पड़ मार यशोदा पुछेया
तू चोरी करना कित्थो सिखिया
घर आजा तू श्याम ...
एक दिन कान्हा रास रचावे
मात यशोदा दौड़ी आवे
प्यार करके यशोदा पुछेया
तू रास रचाना कित्थो सिखिया
घर आजा तू श्याम ...
एक दिन कान्हा गौ चरावे
मात यशोदा दौड़ी आवे
प्यार करके यशोदा पुछेया
तू गौ चराना कित्थो सिखिया
घर आजा तू श्याम ...

Thursday, May 2, 2019

Maiya Mujhko Tera Bada Sahara - Lyrics

devi bhajan
YouTube
मैया मुझको तेरा बड़ा सहारा है 
अम्बे मुझको तेरा बड़ा सहारा है 
दाती मुझको तेरा बड़ा सहारा है 

डाली डाली में तू ...पत्ते पत्ते में तू
तेरी खुशबू बसी है बहारों में
मैया मुझको तेरा..
चंदा चंदा में तू ...सूरज सूरज में तू
इन तारों में तेरा नज़ारा है
मैया मुझको तेरा...
धरती धरती पे तू ...अम्बर अम्बर पे तू
तीनों लोकों में तेरा नज़ारा है (जयकारा है)
मैया मुझको तेरा...
पर्वत पर्वत पे तू ...इन गुफाओं में तू
इन पहाड़ों में तेरा बसेरा है
मैया मुझको तेरा...
ढोलक ढोलक में तू ...और मंजीरे में तू
इस सत्संग में तेरा नज़ारा है
मैया मुझको तेरा...

Wednesday, May 1, 2019

Muraliya Sadguru Pyare Ki - Lyrics

guruji bhajan
YouTube

जमुना पे लहरे लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की

मुरलिया मीरा के गढ़वा दी
अरे प्यालेन पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की
जमुना पे लहरे लेत...
मुरलिया द्रुपद के गढ़वा दी
अरे साड़ीन  पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की
जमुना पे लहरे लेत...
मुरलिया नरसी के गढ़वादी
अरे चौकन पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की
जमुना पे लहरे लेत...
मुरलिया हरिचंद के गढ़वादी
अरे गगरी पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की
जमुना पे लहरे लेत...
मुरलिया मुरुधर के गढ़वादी
अरे आरीं पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की 
जमुना पे लहरे लेत...

Rama Rama Rat'te Rat'te - Lyrics

Ram bhajan
YouTube




रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया 
रघुकुल नंदन कब आओगे भिलनी की डगरिया 

मैं शबरी भिलनी की जाई
भजन भाव नहीं जानू रे
राम तुम्हारे दर्शन हित
मन में जीवन पालूँ रे
चरण कमल से निर्मल करदो
दासी की झोपड़िया
रामा रामा रटते रटते...
रोज़ सवेरे वन में जाकर
रास्ता साफ़ मैं करती हूँ
अपने प्रभु की खातिर वन से
चुन चुन फल में लाती हूँ
मीठे मीठे बेरों से भर
लायी रे छबरिया
रामा रामा रटते रटते...
सुन्दर श्याम सलोनी सूरत
नैना बीच बसाउंगी
पर पंकज धर मस्तक में मैं
चरणों शीश झुकाउंगी
प्रभु जी मुझको भूल गये
लो दासी की चुनरिया
रामा रामा रटते रटते...

Tuesday, April 30, 2019

Zara Itna Bata De Kanha - Lyrics

krishn bhajan
YouTube


ज़रा इतना बता दे कान्हा तेरा रंग कला क्यूँ
कला हो कर भी जग से निराला क्यूँ 

मैंने काली रात में जनम लिया
और काली गाय का दूध पिया
गाय का रंग काला इस लिए काला हूँ
ज़रा इतना बता दे कान्हा...
मैंने काले नाग को  मार दिया
और काले नाग पे नाच किया
नागों का रंग काला इसलिए काला हूँ
ज़रा इतना बता दे कान्हा...
मुझे सखिया रोज़ बुलाती है
और माखन मिश्री खिलाती हैं
सखियों का मन काला इसलिए काला हूँ
ज़रा इतना बता दे कान्हा...
राधा नैनो में कजरा लगाती है
और पलको पे मुझको बिठाती है
काजल का रंग काला इसलिए काला हूँ
ज़रा इतना बता दे कान्हा...

Monday, April 29, 2019

Imrat Baras Rayo Satsang Mein - Lyrics

YouTube
इमरत बरस रयो सत्संग में 
रे मन पी ले बावरिया 

जे इमरत मीरा ने पी लयो
है गयी बावरिया
जहर पचावे सद्गुरु आ गये
बन के सांवरिया
इमरत बरस रयो...
जे इमरत द्रौपद ने पी लयो
है गयी बावरिया
चीर बढ़ावे सद्गुरु आ गये
बन के सांवरिया
इमरत बरस रयो...
जे इमरत हरिचंद ने पी लयो
है गयो बावरिया
घड़ा उचावे सद्गुरु आ गये
बन के सांवरिया
इमरत बरस रयो...
जे इमरत पुरद्हज ने पी लयो
है गयो बावरिया
आरा चलावे सद्गुरु आ गये
बन के सांवरिया
इमरत बरस रयो...
जे इमरत नरसी ने पी लयो
है गयो बावरिया
भात भरावे सद्गुरु आ गये
बन के सांवरिया
इमरत बरस रयो...
जे इमरत प्रह्लाद ने पी लयो
है गयो बावरिया
दरश दिखावे सद्गुरु आ गये
बन के सांवरिया
इमरत बरस रयो...
जे इमरत अर्जुन ने पी लयो
है गयो बावरिया
ज्ञान बतावे सद्गुरु आ गये
बन के सांवरिया
इमरत बरस रयो...

Sunday, April 28, 2019

Kripa Karo Na Bharat Ji Ke Bhaiya - Lyrics

kripa kro tum
YouTube


कृपा करो ना भरत जी के भैया 
तुम मेरी नैया के पार लगैया 

जब ये नाव उल्ली पार पे आई
चरण पखार चढ़े दोउ भैया
तुम मेरी नैया के पार लगैया 
कृपा करो ना...
जब ये नाव बीच धारा में पहुंची
ऐसे चले जैसे ब्यार पुरवैया
तुम मेरी नैया के पार लगैया 
कृपा करो ना...
जब ये नाव पल्ली पार पे पहुंची
उतर गए लक्ष्मण दोनों भैया
तुम मेरी नैया के पार लगैया 
कृपा करो ना...
हाथ मुद्रिका दें सीता मैया
लेओ मल्हा अपनी उतरैया
तुम मेरी नैया के पार लगैया 
कृपा करो ना...
हाथ मुद्रिका ना लूं सिया जी
तुम छवा दो मेरी बैकुंठ में मढैया
तुम मेरी नैया के पार लगैया 
कृपा करो ना...
राम हसें लक्ष्मण मुसकावे
देखो मल्हा की चतुरैया
तुम मेरी नैया के पार लगैया 
कृपा करो ना...