Friday, June 7, 2019

Jhuk Jaiyo Tanik Raghuveer - Lyrics

krishn bhajan
YouTube

झुक जइयो तनिक रघुवीर लली मेरी छोटी है 

गौर बदन की हमरी लाली है
श्याम सलोने रघुवीर लली मेरी छोटी है
झुक जइयो तनिक...
कौन गाँव की तुम्हरी लली है
और कौन गाँव रघुवीर लली मेरी छोटी है
झुक जइयो तनिक...
जनकपूरी की हमरी लली है
और अयोध्या कुंवर रघुवीर लली मेरी छोटी है
झुक जइयो तनिक...
कितने बरस की तुम्हरी लली है
और कितने बरस रघुवीर लली मेरी छोटी है
झुक जइयो तनिक...
पांच बरस की हमरी लली है
बारह बरस रघुवीर लली मेरी छोटी है
झुक जइयो तनिक...
हमरी लली तो तुमको है प्यारी
खुल गयी हमारी तकदीर लली मेरी छोटी है
झुक जइयो तनिक...

Thursday, June 6, 2019

Mere Banke Bihari Lal - Lyrics

krishn bhajan
YouTube

मेरे बाँके बिहारी लाल तू इतना ना करियो श्रृंगार 
नजर तोये लग जाएगी मेरे लाला 

तेरी सूरतिया पे मन मेरा अटका
प्यारा लगे है तेरा पीला - पीला पटका
तेरे घुँघर वाले बाल
तू इतना न करियो श्रृंगार
मेरे बाँके बिहारी लाल...
तेरी सूरतिया पे मन मेरा अटका
प्यारा लगे है तेरा काला - काला पटका
तेरे गले बैजंती माल
तू इतना ना करियो श्रृंगार
मेरे बाँके बिहारी लाल...
तेरी कँवरिया पे मन मेरा अटका
प्यारा लगे है तेरा नीला - नीला पटका
तेरी टेढ़ी - मेढ़ी चाल
तू इतना ना करियो श्रृंगार
मेरे बाँके बिहारी लाल...

Monday, June 3, 2019

Jab Ram Mere Ghar Ayenge - Lyrics

ram bhajan
YouTube

राहो में फूल बिछायेंगे 
जब राम मेरे घर आयेंगे...

जब राम मेरे घर आयेंगे
मैं तो चुन-चुन कलियाँ लाऊंगी
और उनका हार बनाऊँगी
मैं तो बड़े प्रेम से पहनाऊँगी
राहो में फूल...
मैं तो चन्दन चोक पे बैठाउंगी
और उसको फूलों से सजाऊँगी
मैं तो माथे कनक लगाऊँगी
मैं तो उनके चरण छू आउंगी
राहो में फूल...
मैं तो कोरे-कोरे कलश बनाऊँगी
मैं तो अपने हाथ फैलाऊँगी
राहो में फूल...
मैं तो फूलो की सेज सजाऊँगी
मैं तो धीरे-धीरे राम सुलाऊँगी
जब राम मेरे घर आयेंगे
मैं तो उनके चरण दबाऊँगी
राहो में फूल...

Sunday, June 2, 2019

Bado Pyaro Lage - Lyrics

bado pyaro lage vrindavan
YouTube
प्यारो लगे वृन्दावन हमें तो बड़ो प्यारो लगे 

वृन्दावन में कुएं बहुत हैं
नायवो जमना जी को हमे तो बडो प्यारो लगे
प्यारो लगे वृन्दावन...
घर घर तुलसी तातुर पूजा
दर्शन गोविन्द जी को हमें तो बडो प्यारो लगे
प्यारो लगे वृन्दावन...
वृन्दावन में मंदिर बहुत हैं
दर्शन बिहारी जी को हमें तो बड़ो प्यारो लगे
प्यारो लगे वृन्दावन...
वृन्दावन में गय्या बहुत हैं
खाएवो दूध दही को हमे तो बड़ो प्यारो लगे
प्यारो लगे वृन्दावन...
वृन्दावन में मोर बहुत हैं
मुकुट बनावो  हरी को हमें तो बड़ो प्यारो लगे
प्यारो लगे वृन्दावन...

Saturday, June 1, 2019

Mera Dil Tujhpe Kurban - Lyrics

krishn bhajan
YouTube
मेरा दिल तुझपे कुर्बान मुरलिया वाले रे 
मुरलिया वाले रे सावरिया प्यारे रे
अब तो  होजा मेहरबान मुरलिया वाले रे 
मेरा दिल तुझपे कुर्बान मुरलिया वाले रे 

जब से नजर से नजर मिल गयी है
उजड़े चमन की कलि खिल गयी है
मुरलिया वाले रे सवारिय प्यारे रे ...
मेरा दिल तुझपे कुर्बान...
उनकी है जब से तस्वीर देखि
तब से बदल गयी तकदीर मेरी
मुरलिया वाले रे सवारिय प्यारे रे ...
मेरा दिल तुझपे कुर्बान...
चाहे तो कुछ भी करले ज़माना
पागल हुआ है मेरा दीवाना
मुरलिया वाले रे सवारिय प्यारे रे ...
मेरा दिल तुझपे कुर्बान...
चाहे तो कुछ भी कर ले ज़माना
प्यार चाहूँ दीदार चाहूँ
मुरलिया वाले रे सवारिय प्यारे रे ...
मेरा दिल तुझपे कुर्बान...

Thursday, May 30, 2019

Teen Baar Bhojan - Lyrics

sawan ka mahina
YouTube
तीन बार भोजन भजन एक बार
उसमें भी आते विघ्न हज़ार 

मन मेरा करता मैं गंगा नहा आऊँ
गंगा नहा आऊँ मैं यमुना नहा आऊँ
गंगा नहाते-नहाते आ गया बुखार
उसमे भी आते विघ्र हज़ार
तीन बार भोजन...
मन करता है मैं दर्शन को जाऊँ
दर्शन को जाऊ में माला जप आऊँ
माला जपते-जपते आ गये रिश्तेदार 
उसमे भी आते है विग्न हज़ार
तीन बार भोजन...
मन करता है में दान कर आऊँ
दान कर आऊँ धरम कर आऊँ
बड़ा है परिवार न देता कोई धान
उसमे भी आते हैं विघ्न हज़ार
तीन बार भोजन...
मन करता है मैं कथा सुन आऊँ
कथा सुन आऊँ मैं गीता पढ़ आऊँ
गीता पढ़ते पढ़ते नीद आ आगयी कई बार
उसमे भी आते है विघ्न हजार
तीन बार भोजन...

Wednesday, May 29, 2019

Mere Uthe Hriday Mein Peed - Lyrics

मेरे उठे हृदय  पीड़ सखी वृंदावन जाऊंगी
वृंदावन जाऊंगी सखी बरसाने जाऊंगी।

श्याम सलोनी सूरत पे दीवानी हो गई।
मैं कैसे धरूं धीर वृंदावन जाऊंगी ।
मेरे उठे हृदय  पीड़...

छोड़ दिया सब खाना पानी श्याम की याद में।
मैं नैनन नीर भहाऊं सखी वृंदावन जाऊंगी।
मेरे उठे हृदय  पीड़...

छोड़ दिए सब नाते रिश्ते श्याम की याद में।
मैं कैसे शीश नवाऊं वृंदावन जाऊंगी।
मेरे उठे हृदय  पीड़...

बाज रही बांसुरिया वो तो जमुना के तीर पे
मैं कैसे धरूं धीर सखी वृंदावन जाऊंगी।
मेरे उठे हृदय  पीड़...