Thursday, July 4, 2019

Mere Ram Daya Ke Sagar Hain - Lyrics

mere ram daya ke sagar hain


मेरे राम दया के सागर हैं
मेरी बिगड़ी बना दें तो जानूं 

अयोध्या में आये तो क्या हुआ
मथुरा में आये तो क्या हुआ
मेरी गलियन आवें तो जानूं
मेरी बिगड़ी बनावें तो जानू 
मेरे राम दया के सागर हैं...
दशरथ घर आए तो क्या हुआ
नन्द बाबा घर आये तो क्या हुआ
मेरे घर में आवें तो जानूं
मेरी बिगड़ी बनावें...
मेरे राम दया के सागर हैं...
मंदिर में आये तो क्या हुआ
मूर्ति में आये तो क्या हुआ
मेरे दिल में आवें तो जानूं
मेरी बिगड़ी बनावें...
मेरे राम दया के सागर हैं...

Wednesday, July 3, 2019

Koi Pata Nahi Takdeer Ka - Lyrics

pal se pal me kya ho jaye
YouTube

पल से पल में क्या हो जाये 
मिटटी बने शरीर का 
कोई पता नहीं तकदीर का 

राजा हरिशचंद थे दानी
काशी बिक गए तीनों प्राणी
पानी भरते सबने देखा
घड़ा रखे सिर नीर का
पल से पल में क्या...
राजा दशरथ  के चार पुत्र थे
राम लखन सिया वन को गए थे
वन को जाते सबने देखा
वना रखे फ़कीर का
पल से पल में क्या...
राजा मोरध्वज थे अति ज्ञान
आरा खिचत राजा रानी
आरा चलते सबने देखा
नैनन बहे न नीर का
पल से पल में क्या...
अर्जुन जैसे वानाधारी
घमंड था वाणों का अतिभारी
लूटी भील ने गौये सारी
बस न चला उस वीर का
पल से पल में क्या...

Monday, July 1, 2019

Palne Mein Rehne Do - Lyrics

o meri pyari jachha
YouTube
पलने में रहने दो पलना न हिलाओ 
पलना जो हिल गया तो लाल जग जायेगा 
ओ मेरी प्यारी जच्चा सम्भाल अपना बच्चा 

सासु को आने दो चरुये धराने दो
चरुये जो चढ़ गये तो नेग मिल जायेगा
ओ मेरी प्यारी जच्चा...
पलने में रहने दो...
जिथनी को आने दो पलंग बिछाने दो
पलंग जो बिछ गया तो नेग मिल जायेगा
ओ मेरी प्यारी जच्चा...
पलने में रहने दो...
नन्दी को आने दो पल्ला सादने दो
देवर को आने को पल्ला सादने दो
पल्ला जो सद गया तो नेग मिल जायेगा
सतिये जो रख गए तो नेग मिल जायेगा
ओ मेरी प्यारी जच्चा...
पलने में रहने दो...
ससुरा को आने दो थैली उठाने
पंडित को आने दो नाम रखाने दो
नाम जो रख गया तो नेग मिल जायेगा
थैली जो मिल गयी तो नेग मिल जायेगा
ओ मेरी प्यारी जच्चा...
पलने में रहने दो...

Sunday, June 30, 2019

Jo Shiv Naam Hothon Pe - Lyrics

jo shiv naam hotho pe chadh gayo re
YouTube

जो शिव नाम होठों पे चढ़ गयो रे 
तो समझो ये जीवन संवर गयो रे 

मन में बसा ले तू शिव का शिवाला
साथ चलेगा तेरे डमरू वाला
जो मन शिव की भक्ति में रम गयो रे
तो समझो ये जीवन संवर गयो रे
जो शिव नाम होठों पे...
जग की माया ये बड़ी उलझावे
पाप धर्म भक्ति के आड़े आवे
जो शिव जी ने हाथ सर पे रख दियो रे
तो समझो ये जीवन संवर गयो रे
जो शिव नाम होठों पे...
बम बम बांसुरी का नाम बड़ा प्यारा
नाम ने लाखों को पार उतारा
जो भोले ने हाथ पकड़ लियो रे
तो समझो ये जीवन संवर गयो रे
जो शिव नाम होठों पे...

Saturday, June 29, 2019

Ab Aan Milo Lalna - Lyrics

jachcha geet
YouTube

रंग बिरंगे फूल खिले मन भाये कोई रंग ना 
के अब आन मिलो ललना 

सासु

सासु तुम जो यहाँ नही आओगी
चरऊ की घडी बीत जाएगी
सासु बिना सुना सुना अंगना
अब आन मिलो ललना


Friday, June 28, 2019

Meri Dukhan Lagi Kamariya - Lyrics

meri dukhan laagi re kamariya
YouTube


सुन रे पिया एक मोटर मगाओ मेरी दु खन लगी कमरिया मेरी दूखन लाागी कमरिया

नीचे के कमरे में पलंग बिछाओ मेरी सासू को कर दो खबरिया मेरी सासू को कर दो खबरिया

सासू ना आएं नहीं आने दो मेरी मम्मी को कर दो खबरिया मेरी मम्मी को कर दो खबरिया

सुन र पिया ,..…..

(इसी तरह से आप और रिश्तों को लेकर पूरी जच्चा गाएं)🙏

Pakad Lo Hath Banwari - Lyrics

krishn bhajan
YouTube
पकड़ लो हाथ बनवारी ये नैया डूब जाएगी 
तुम्हारा कुछ न बिगड़ेगा हमारी जान जाएगी 

पड़ी मझदार में नैया खिवैया कोई न दीखे
खिवैया आप बन जाओ तो भव से पार हो जाएँ
पकड़ लो हाथ बनवारी...
ये गठरी पाप की भारी है इसमें भोज अति भरी
सहारा आप दे दोगे तो भव से पार हो जाएँ
पकड़ लो हाथ बनवारी...
न पकड़ो कस के ये कलाई ये कलाई मोड़ जाएगी
हमारी मीना दार चूड़ी मोर जाएगी
पकड़ लो हाथ बनवारी...
न पकड़ो कस के ये डाली ये डाली टूट न जाये
ये डाली टूट जाएगी तो चकना चूर हो जाये
पकड़ लो हाथ बनवारी...