Tuesday, July 23, 2019

Shyam Aana Na Aana - Lyrics

shyam aana na aana tumhari marzi
YouTube
आँखों के नीर से लिखूं अर्जी 
श्याम आना न आना तुम्हारी अर्जी 

पहली अर्जी लिखी मीरा ने
ज़हर पिलाने में हद करदी
श्याम आना न आना तुम्हारी मर्जी
आँखों के नीर से...
दूजी अरजी लिखी द्रौपद ने
चीर बढ़ाने में हद कर दी
श्याम आना न आना...
आँखों के नीर से...
तीजी अरजी लिखी नरसी ने
भात पहनाने में हद करदी
श्याम आना न आना...
आँखों के नीर से...
चौथी अरजी लिखी हरिचंद ने
घड़ा उठाने में हद करदी
श्याम आना न आना...
आँखों के नीर से...
पांचवी अरजी लिखी मोरध्वज ने
आरा चलाने में हद करदी
श्याम आना न आना...
आँखों के नीर से...

Thursday, July 18, 2019

Bada Mastana Hai - Lyrics

bda mstana hai mera banke bihari
YouTube

कान्हा के आने से आये बहार 
कान्हा के जाने से जाए बहार 
बड़ा मस्ताना है मेरा बांके बिहारी 
बड़ा दीवाना है मेरा बनके बिहारी 

सिर कान्हा का मुकुट
हीरा की झलक प्यारी प्यारी
कानन कनक के कुंडल
चन्दन की झलक प्यारी प्यारी

राधा का दीवाना है मेरा बांके बिहारी
कान्हा के आने से ...
हाथ कान्हा के कंगना
मुरली की झलक प्यारी प्यारी
गले मोती की माला
कान्हा के आने से ...
संग कान्हा के दाऊ
राधा पे झलक प्यारी प्यारी
राधा का दीवाना है मेरा बांके बिहारी
कान्हा के आने से ...


Monday, July 15, 2019

Kaali Kamli Ke Odhan Wale - Lyrics

kaali kamli ke odhan wale - krishn bhajan
YouTube
मेरी नैया को पार लगा दे 
काली कमली के ओढ़न वाले

सिर पे मुकुट कान में कुंडल
गले बैजंती माला
मेरी नैया को पार.,..

छोटी छोटी बैयाँ नर्म कलैया
बाल तेरे घुंघराले काली कमली के ओढ़न वाले
मेरी नैया को पार...

गहरी नदिया नाव पुराणी
केवट हारो है नादान
मेरी नैया को पार...

सर पे गठरी मंजिल भारी
चालत चालत मोहे अंधियारी
मेरे पैरो में पद गए छाले
काली कमली के ओढ़न वाले
मेरी नैया को पार...

Thursday, July 11, 2019

Kaise Piya Ki Atari Chadho Jaye - Lyrics

hasi majak geet
YouTube
कैसे पिया की अटारी चढो जाये 
नसैनी बिना बाहेली

आसा सास हमारी कहिये पहरा रही लगाये
कृष्णा नन्द बड़ी छर्छंदी सोवत लायी जगाये
कैसे पिया की अटारी
काम क्रोध दो जेठा कहिये अपने ह्रदय से लगाये
अहंकार से ससुर हमारे पौरी खात बिछाए
कैसे पिया की अटारी

Monday, July 8, 2019

Mere Pyare Veer Hanuman - Lyrics

hanuman bhajan - mangalwar bhajan - tuesday bhajan - magan tujhme rahun
YouTube


मगन तुझ में रहूँ मेरे प्यारे वीर हनुमान

ह्रदय में वास हो तेरा ही
लगन तुझसे ही लगे मेरे प्यारे वीर हनुमान
मगन तुझ में रहूँ...
मेहंदीपुर धाम है तेरा रे
नमन तुझको करूँ मेरे प्यारे वीर हनुमान
मगन तुझ में रहूँ...
लबों पे नाम हो तेरा ही
सुमिरन दिन रात करूं मेरे प्यारे वीर हनुमान
मगन तुझ में रहूँ...
अरज इतनी सुनो हनुमान
कृपा सब पे करो मेरे प्यारे वीर हनुमान
मगन तुझ में रहूँ...

Saturday, July 6, 2019

Ram Ko Naam Shahad Se Meetho - Lyrics

ram bhajan - ram ko naam shahad se meetho
YouTube

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो  x4

राम को नाम शहद से मीठो
चाख चाख आजमायो
पायो जी मैंने...
राम को नाम कभी नाय झूठो
दिन दिन होत सवायो
पायो जी मैंने...
राम को नाम चोर नाय लूटे
ह्रदय में दुबकायो
पायो जी मैंने...

Friday, July 5, 2019

Anguthi Mohe Saanch Bata De - Lyrics

अंगूठी मोहे साँच बता दे
कहाँ पर छोड़े लक्ष्मण राम 


छोड़ दिए जनकपुरी दरम्याँ
मार दिए सब भूपन के मान
धनुष के तोड़न हारे
कहाँ पर छोडे लक्ष्मण राम
अंगूठी मोहे साँच...
छोड़ दिए अवधपुरी दरम्याँ
मांग लिए केकई ने वरदान
वचन के पालन हारे
कहाँ पर छोड़े लक्ष्मण राम
अंगूठी मोहे साँच...
छोड़ दिए चित्रकूट दरम्याँ
मार दिए भरत भैया के मान
खडाऊ के देने वाले
कहाँ पर छोड़े लक्ष्मण राम 
अंगूठी मोहे साँच...
छोड़ दिए पंचवटी दरम्याँ
काट लिए सुपनखाँ के कान
नाक के काटन हारे
कहाँ पर छोड़ लक्ष्मण राम
अंगूठी मोहे साँच...
छोड़ दिए लंकापूरी दरम्याँ
मार दिए रावन के सब मान 
रावन को मारण हारे 
कहाँ पर छोड़े ल;लक्ष्मण राम 
अंगूठी मोहे साँच...