Wednesday, October 9, 2019

Moye Mandir Me Dhundh Rayo - Lyrics


मोए मंदिर में ढूंढ रयो यशोदा तेरो नंदलाला

बागों में जाऊं तो पीछे पीछे आए
मालिन संग नाच रयो यशोदा तेरो नंदलाला
मोए मंदिर में ढूंढ रयो...

तालों पे जाऊं तो पीछे पीछे आवे
धोबिन संग नाच रयो यशोदा तेरो नंदलाला
मोए मंदिर में ढूंढ रयो...

कुंवटों पे जाऊं तो पीछे पीछे आवे
ढीमर संग नाच रयो यशोदा तेरो नंदलाला
मोए मंदिर में ढूंढ रयो...

महलों में जाऊं तो पीछे पीछे आवे
रानी संग नाच रयो यशोदा तेरो नंदलाला
मोए मंदिर में ढूंढ रयो...

मंदिर में जाऊं तो पीछे पीछे आवे
भगतन संग नाच रयो यशोदा तेरो नंदलाला
मोए मंदिर में ढूंढ रयो...

O Kanha Mero Tanik Saanvaro - Lyrics

ओ कान्हा मेरो तनिक सावरो कारो मत कहिए
मेरे कान्हा की कारी जुल्फें मुकुट लगा सज जाएगो

मेरे कान्हा के मोटे मोटे नैना काजर लगा सज जयेगो
ओ कान्हा मेरो तनिक सावरो...

मेरे कान्हा के पतले पतले होंठ हैं मुरली बजाय सज जाएगो
ओ कान्हा मेरो तनिक सावरो...

मेरे कान्हा के छोटे छोटे हाथ हैं कंगन पहन सज जाएगो
ओ कान्हा मेरो तनिक सावरो...

मेरे कान्हा की पतली सी कमर है करधन पहन सज जाएगो
ओ कान्हा मेरो तनिक सावरो...

मेरे कान्हा के छोटे छोटे पैर हैं पैंजनिया पहन सज जाएगो
ओ कान्हा मेरो तनिक सावरो...

कान्हा के तन पे पीताम्बर सोहे कैसो नीको लागे जाएगो
ओ कान्हा मेरो तनिक सावरो...

Monday, October 7, 2019

Mandir Mein Idhar Udhar Dole - Lyrics

मंदिर में इधर उधर डोले लांगुरिया मोसे मुख से न बोले
ब्रह्मा से बोले विष्णु से बोले नारद से हंस हंस बोले

भोले से बोले गौरा से बोले गणपति से हंस हंस बोले
लांगुरिया मोसे मुख से न बोले...

राम से बोले सीता से बोले हनुमत से हंस हंस बोले
लांगुरिया मोसे मुख से न बोले...

कृष्ण से बोले राधा से बोले अर्जुन से हंस हंस बोले
लांगुरिया मोसे मुख से न बोले...

ऋषियों से बोले मुनियों से बोले सतगुरु से हंस हंस बोले
लांगुरिया मोसे मुख से न बोले...

Sunday, October 6, 2019

Chalo Bhakton Maiya Ji Ke - Lyrics

चलो भक्तों मैया जी के दर चलो
झुकाकर सर चलो। चलो भक्तों...
ऊंचे पर्वत पर है मां का भवन सुहाना
हर घड़ी भक्तों का रहता है आना जाना
तुम चलो हम चलें सावन की घटा चले
चलो भक्तों...
मुख में हो नाम मां का जीवन हो जाए पावन
चौखट पे सर को रख दो मित जाए सारी उलझन
बिन थके बिन रुके चढ़ते तुम शिखर चलो
चलो भक्तों...

Saturday, October 5, 2019

Lage Bhawan Vich Rauna - Lyrics

लगे भवन बिच रौना तोई कैसे परसूं
कौन चढ़ावे मैया ध्वजा नारियल
कौन चढ़ावे फूल गेंदा ।   तोय कैसे परसुं...
ससुर चढ़वे मैया ध्वजा नारियल
सास चढ़ावे फूल गेंदा ।  तोए कैसे पर्सूं...
.
.
इसी प्रकार से आप सभी रिश्तों को
संबोधित करें ।

Lahar Lahar Lehraye Re Maiya - Lyrics

लहर लहर लहराए रे मैया तेरे मढ़ के जवारे
कौने वो दाए मैया तेरे जवारे कौने बाग लगाए र
मैया तेरे...
पांडा ने मैया तेरे वो दय जवारे मलिया ने बाग
लगाए र  मैया तेरे...
आम अनार नारंगी निंबुआ नारंगी निंबुआ
बेला चमेली महकाए र।  मैया तेरे...
पांच भगत मैया तेरो जस गांवे
तेरो जस गावें मैया तो ही ए मनावें
चरण छोड़ कहां जाएं र  मैया तेरे...
तोय सुमिर मैया तेरो जस गाऊं
चरण छोड़ कहां जाऊं र
मैया तेरे...
लहर लहर...

Friday, October 4, 2019

Jagat Janani Meri Maiya - Lyrics

जगत जननी मेरी मैया मेरा उद्धार कैसे हो
अंधेरा छा रहा संसार का उजियार कैसे हो

न सोना है न चांदी है न हीरा है न मोती है
तेरे मंदिर में ओ मैया तेरा श्रृंगार कैसे हो
जगत जननी मेरी मैया...

न वाणी है न विद्या है न वाणी में मधुरता है
तेरे मंदिर में ओ मैया तेरा गुणगान कैसे हो
जगत जननी मेरी मैया...

न श्रद्धा है न भक्ति है न में में भावना अति है
तेरे भक्तों से ओ मैया तेरा सम्मान कैसे हो
जगत जननी मेरी मैया...

दया दृष्टि इधर कर दो ज़रा मां इस तरफ देखो
पड़ी मंझदार में  नैया मां भव से पार कैसे हो
जगत जननी मेरी मैया...