मेरा मन डोले मेरा तन डोले राधे ले चल वृंदावन धाम रेे
तुलसी की दिला दो मोए माला
मेरी सास जपे मेरे ससुर जपे मेरा जपे कुटुंब परिवार हो
तुलसी की दिला दो मोए माला
(इसी तरह से सारे रिश्तों के नाम बोलने हैं)।
मेरा मन डोले मेरा तन डोले राधे ले चल वृंदावन धाम रेे
तुलसी की दिला दो मोए माला
मेरी सास जपे मेरे ससुर जपे मेरा जपे कुटुंब परिवार हो
तुलसी की दिला दो मोए माला
(इसी तरह से सारे रिश्तों के नाम बोलने हैं)।
नैनो से बिसरी न जाय हरी को तुलसा प्यारी लगे
कै तुलसा तुम सांचे में ढारी कै गढ़ लायो सुनार
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
न स्वामी हम सांचे में ढारे न गढ़ लयो सुनार
पहरी को तुलसा प्यारी लगे...
जन्म दियो है मेरे मैया बाप ने रूप दियो भगवान
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
जो तुलसा तुम पीहर जाओगी हम भी चलेंगे तुमरे साथ
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
जो कान्हा तुम हमरे संग चलोगे हंसी करे संसार
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
हंसी कारे तो हमारा क्या करेंगे हम हैं पुरुष तुम नार
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
महल तिवारे तेरे संग नहीं जाएंगे
माटी को डेला तेरे संग में जावेगो
वो डेला मरघट रह जाएगौ
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
कपड़ा लात्ता तेरे संग न जाएंगे
दो गज कपड़ा तेरे संग में जाएगा
वो कपड़ा मरघट रह जाएगा
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
सोना चांदी तेरे संग न जाएंगे
सोने को मोती तेरे संग में जाएगा
वो मोती मरघट रह जाएगा
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
तांबा पीतल तेरे संग न जाएगा
माटी की मटकी तेरे संग में जाएगी
वो मटकी मरघट रह जाएगी
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
खाना पीना तेरे संग न जाएगा
आटे के पुतले तेरे संग में जाएंगे
वो पुतले मरघट रह जाएंगे
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
धन दौलत तेरे संग न जाएगी
एक रुपइया तेरे संग में जाएगा
वोऊ रुपइया मरघट रह जाएगा
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
कुटुंब कबीला तेरे संग न जाएगा
वो कुटुंब मरघट तक जाएगा
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे
जब में जाती पनिया भरण को पीछे पीछे आता है
कनकरिया मार परेशान करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
जब मै जाती जमुना नहाने पीछे पीछे आता है
लेके चीर कदंब पे बैठो वहीं से सैन चलाता है
चीर देने से इंकार करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
जब मैं जाती दही बेचन को पीछे पीछे आता है।
मटकी के टुकड़े हजार करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
जब मैं जाती दही बिलोने पीछे पीछे आता है।
सारे दही को खाकर वहीं से सैन चलाता है।
दहिया खाने से इंकार करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
जब मैं जाती रास रचाने पीछे पीछे आता है।
सारी सखियों में बदनाम करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
संतों में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
मीरा को मारने को राणा ने जहर भेजा
जहरों के प्याले में घनश्याम नजर आए
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
मीरा को मारने को राणा ने सर्प भेजा
सर्पों के पिटारे में घनश्याम नजर आए
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
मीरा को मारने को राणा खुद ही चले आए
राणा की कटारी पे घनश्याम नजर आए
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
मीरा गली गली डाल मीरा वृंदावन डोले
वृंदावन गलियों में घनश्याम नजर आए
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
जंगल में आग जब लगती है उसे सभी बुझाने आते हैं
जब में में आग लग जाती है उसे कोई बुझा नहीं पाता है
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
कपड़े में दाग जब लगता है साबुन से मिटाया जाता है
जब कुल में दाग लग जाता है उसे कोई छुड़ा नहीं पाता
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
जब तन से कपड़ा फटता है सुई द्धगे से वो दिल जाता है, जब दिल से दिल फट जाता है उसे कोई भी दिल नहीं पाता है
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
जो गहरी नींद में सो जाए उसे सभी जगाने आते है
जो हरी की नींद में सो जाए उसे कोई जगा नहीं पाता है
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
जो ठोकर खाकर गिर जाए उसे सभी उठने आते हैं
जो नज़रों से गिर जाता है उसे कोई उठा नहीं पाता है
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
अरे मन मूर्ख अज्ञानी तूने राम न जाने तो क्या जाना
ये शीश उसी से कहते है जो राम चरण झुक जाता है
तूने खूब कारी ढोया ढोई तूने राम न जाने तो क्या जाना
तूने राम न जाने तो क्या जाना
ये कान उसी से कहते हैं जो राम भजन सुन लेता है
तूने खूब सुनी चुगली चांटीतूने राम न जाने तो क्या जाना
तूने राम न जाने तो क्या जाना
ये आंख उसी से कहते हैं जो राम दरस कर लेता है
तूने खूब करी सैंना मानीतूने राम न जाने तो क्या जाना
तूने राम न जाने तो क्या जाना
ये जीभ उसी से कहते है जो राम भजन गा लेती है
तूने खूब करी चाटा चूटी तूने राम न जाने तो क्या जाना
ये हाथ उसी से कहतेहैं जो दान पुण्य कर लेते हैं
तूने खूब करी हैरा फेरीतूने राम न जाने तो क्या जाना
ये पैर उसी से कहते हैं जो मंदिर तक चले जाते हैं
तूने खूब करी डोला डालीतूने राम न जाने तो क्या जाना