Thursday, February 28, 2019

तूने अजब रचा भगवान - भजन लिरिक्स | Tune Ajab Racha Bhagwan - Hindi lyrics





तूने अजब रचा भगवान
खिलौना माटी का
माटी का रे... माटी का...
तूने अजब रचा भगवान 
खिलौना माटी का 

कान दिए हरि भजन सुनन को .............x2
तू मुख से कर गुनगान
खिलौना माटी का...

जिव्हा दी हरि भजन करन को .............x2
दी आँखें कर पहचान
खिलौना माटी का...

शीश दिया हरि चरण झुकन को............x2
और हाथ दिए कर दान
खिलौना माटी का...

सत्य नाम का बना ले बेडा....................x2
और उतरे भव से पार
खिलौना माटी का ...

तूने अजब रचा भगवान
खिलौना माटी का                               x2

No comments:

Post a Comment