Monday, February 6, 2023

आया है सारा ब्रह्माण्ड - Aaya Hai Sara Brahmand - LYRICS -

आया है सारा ब्रह्माण्ड बन्नी तेरी हल्दी में
बन्नी तेरी हल्दी में बन्नी तेरी हल्दी में
आया है...

पहली हल्दी गणपति ने पिसाई - २ रिद्धि सिद्धि ने चढ़ाई
सफल हुए सब काज बन्नी तेरी...

दूजी हल्दी ब्रह्मा ने पिसाई -२ ब्रह्ममणि ने चढ़ाई
दे दिया विद्या बुद्धि दान बन्नी तेरी...

तीजी हल्दी विष्णु ने पिसाई -२ लक्ष्मी मैया ने चढ़ाई
भर दिया घर भंडार बन्नी तेरी...

चौथी हल्दीभोले ने पिसाई -२ गौरा मैया ने चढ़ाई
दे दिया अमर सुहाग बन्नी तेरी...

पांचवीं हल्दी राम ने पिसाई -२ सीता मैया ने चढ़ाई
दे दिया धर्म का ज्ञान बन्नी तेरी...

छठवीं हल्दी कृष्ण ने पिसाई -२ राधा मैया ने चढ़ाई
दे दिया प्रेम का ज्ञान बन्नी तेरी...

सातवीं हल्दी हम सब ने पिसाई प्यारी बन्नी को है लगाई
गाया मंगलचार हल्दी पे चढ़ा है निखार बन्नी तेरी...

No comments:

Post a Comment