Tuesday, May 23, 2023

मन बस गयो नंदकिशोर - Man Bas Gayo Nandkishor - LYRICS -

मन बस गयो नंदकिशोर बुला लो वृंदावन में बुला लो वृंदावन मे

जमुना तट का घाट बना लो वृंदावन की धूल बना लो
मैं तो सेवा करूं हाथ जोड़ बुला लो वृंदावन में - २
मन बस गयो नंदकिशोर बुला लो वृंदावन में बुला लो वृंदावन मे

नौकर बन तेरी सेवा करूंगी, तन मन धन सब अर्पण करूंगी
में तो दर्शन करूंगी उठ भोर बुला लो वृंदावन में - २
मन बस गयो नंदकिशोर बुला लो वृंदावन में बुला लो वृंदावन मे

एक अरज प्रभु हमारी तुमसे चरणों की हमको धूल बना लो
हमें नहीं जाना कहीं और बुला लो वृंदावन में - २
मन बस गयो नंदकिशोर बुला लो वृंदावन में बुला लो वृंदावन मे

सौंप दिया ये जीवन तुमको मोहन काऊ विधि रखो हमको
हम आन पड़े तेरे द्वार बुला लो वृंदावन में - २
मन बस गयो नंदकिशोर बुला लो वृंदावन में बुला लो वृंदावन मे

No comments:

Post a Comment