Saturday, April 27, 2019

Meri Tulsa Gher Ghumer - Lyrics

YouTube
मेरी तुलसा घेर घुमेर प्यारी लागे अंगना में 

कौने बोये दयो रे केवड़ा
कौने बोई तुलसा प्यारी लागे अंगना में
मेरी तुलसा घेर घुमेर...
राजा ने बोये दयो है केवड़ा
राधा ने बोई तुलसा प्यारी लागे अंगना में
मेरी तुलसा घेर घुमेर...
काहे कूं बोये दयो रे केवड़ा
जाने काहे कूं बोई तुलसा प्यारी लागे अंगना में
मेरी तुलसा घेर घुमेर...
छाया कूं बोये दयो है केवड़ा
भोग कूं बोई तुलसा प्यारी लागे अंगना में
मेरी तुलसा घेर घुमेर...

Ram Naam Ki Naiya Lekar - Lyrics

YouTube
राम नाम की नैया लेकर सद्गुरु करें पुकार 
आजा मेरी नैया में ले चलूँ भव से पार               x2

जिस नैया में जो कोई चढ़ जायेगा
जनम जनम के पाप सभी धुल जायेगा
कटे चौरासी के बंधन न पड़े यम की मार
आजा मेरी नैया में ले चलूँ भव से पार
राम नाम की नैया लेकर...
पाप गठरिया सिर पे धरी कैसे आऊँ मैं
अपने ही अवगुणों पे अब शरमाऊँ मैं
तुम्हरी नैया साची सद्गुरु मेरे पाप हज़ार
आजा मेरी नैया में ले चलूँ भव से पार
राम नाम की नैया लेकर...
जीवन अपना सौंप दे मेरे हाथों में
सांस सांस को जोड़ो मेरी साँसों में
पाप पुन्य का बनकर आया मैं तेरा ठेकेदार
आजा मेरी नैया में ले चलूँ भव से पार
राम नाम की नैया लेकर...
कर कृपा सद्गुरु ने चुनरिया रंग डाली
जनम जनम की मैली चादर धो डाली
दाग पड़ी थी मेरी चुनरिया कर दई लालम लाल
आजा मेरी नैया में ले चलूँ भव से पार
राम नाम की नैया लेकर...

Friday, April 26, 2019

Thakur Ji Teri Sewa - Lyrics

YouTube
ठाकुर जी तेरी सेवा हमसे ना बनी रे 
गोपाल  तेरी सेवा हमसे ना बनी रे     x2 

कहाँ से लाऊं गंगा कहाँ से लाऊं जमुना
कहाँ से लाऊं सरयू की धार बनी रे
ठाकुर जी तेरी सेवा...
कहाँ से लाऊं रोरी कहाँ से लाऊं चावल
कहाँ से लाऊं फूलो का माल बनी रे
ठाकुर जी तेरी सेवा...
कहाँ से माखन कहाँ से लाऊं मिश्री
कहाँ से लाऊं दहिया की मटकी रे
ठाकुर जी तेरी सेवा...
कहाँ से लाऊं राधा कहाँ से लाऊं ललिता
कहाँ से लाऊं रूक्मिण सुहाग मणि रे
ठाकुर जी तेरी सेवा...

Thursday, April 25, 2019

Kanha Teri Yaad Mein - Lyrics

kanha teri yaad me
YouTube


अब मैं रात नींद ना सोयी 
रे कान्हा तेरी याद में 
कान्हा रे बागन बीच अकेली
कान्हा रे झुक रही रैन अँधेरी
अब केला पकड़ के रोयी
कान्हा तेरी याद में
अब मैं रात नींद...
कान्हा रे तालन बीच अकेली
कान्हा रे झुक आयी रैन अँधेरी
अब साड़ी पकड़ के रोयी
रे कान्हा तेरी याद में
अब मैं रात नींद...
कान्हा रे कुआँटन बीच अकेली
कान्हा रे झुक आयी रैन अँधेरी
अब गगरी पकड़ के रोयी
रे कान्हा तेरी याद में
अब मैं रात नींद...
कान्हा रे महलन बीच अकेली
कान्हा रे झुक आयी रैन अँधेरी
अब खिड़की पकड के रोयी
रे कान्हा तेरी याद में
अब मैं रात नींद...
कान्हा रे मंदिर बीच अकेली
कान्हा रे झुक आयी रैन अँधेरी
अब चरणों पकड़ के रोयी
रे कान्हा तेरी याद में
अब मैं रात नींद...

Wednesday, April 24, 2019

Sadguru Pyare Se Jiska Sambandh Hai - Lyrics

satguru pyare se jiska sambandh hai
YouTube
सद्गुरु प्यारे से जिसका सम्बन्ध है 
उसको हर दम आनंद ही आनंद है      x2

निंदा चुगली न जिसको सुहाए
बुरी संगत की रंगत न भाये
सतसंगत ही जिसको पसंद है
जिसको हर दम आनंद ही आनंद है
सद्गुरु प्यारे से...
झूठी दुनिया से करले किनारा
लेले सच्चे गुरु का सहारा
जैसे उसकी रजा में रजामंद है
जिसको हर दम आनंद ही आनंद है
सद्गुरु प्यारे से...
जिसकी बोली में कोयल जैसी कूक है
जिसकी करनी में फूलों जैसी महक है
प्रेम नरमी उसी की सुगंध है
जिसको हर दम आनंद ही आनंद है
सद्गुरु प्यारे से...
दीन दुखिओं का दिल न दुखाओ
बनके सेवक भला सबका चाहो
जिसके मन में घमंड न पाखंड है
जिसको हर दम आनंद ही आनंद है
सद्गुरु प्यारे से...

Mandir Mein Maiya Bhakto Se Jhagdi - Lyrics

YouTube
मंदिर में मैया भक्तों से झगड़ी
तू क्यों नहीं लाया रे मेरी लाल चुनरी 

मैया ज़रा धीरे धीरे बोल मैया हौले हौले बोल
शिव जी सुन लेंगे गौरा से कह देंगे
वो भी मांगेंगी जयपुर की चुनरी
तू क्यों नहीं लाया रे...
मैया जरा धीरे धीरे बोल जरा हौले हौले बोल
विष्णु जी सुन लेंगे लक्ष्मी से कह देंगे
वो भी मांगेंगी जयपुर की चुनरी
तू क्यों नहीं लाया रे...
मैया ज़रा धीरे धीरे बोल जरा हौले हौले बोल
ब्रह्मा जी सुन लेंगे ब्रह्माणी से कह देंगे
फिर वो भी मांगेंगी जयपुर की चुनरी
तू क्यों नहीं लाया रे...
मैया ज़रा धीरे धीरे बोल तू हौले हौले बोल
राम जी सुन लेंगे सीता से कह देंगे
वो भी मांगेंगी जयपुर की चुनरी
तू क्यों नहीं लाया रे...
मैया ज़रा धीरे धीरे बोल जरा हौले हौले बोल
कृष्णा जी सुन लेंगे राधा से कह देंगे
फिर वो भी मांगेंगी जयपुर की चुनरी
तू क्यों नहीं लाया रे...

Tuesday, April 23, 2019

Meri Bhar Do Jholi Sherawali - Lyrics

meri bhar do jholi sherawali
YouTube
अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये
बोल प्यारी मैया तुझसे क्या कहा जाये   x2

मेरी नैया भंवर में पड़ी है 
मैया कोई खेवैया नही है 
भव पार करो ...भव पार करो 
शेरावाली ज्योतावाली लाटा वाली 
अम्बे कहा जाये...
तूने लाखों की बिगड़ी बनाई 
मैया मेरी क्यों देर लगाई 
मेरी पल में सुनो ... मेरी पल में सुनो 
शेरावाली ज्योतावाली लाटा वाली 
अम्बे कहा जाये...
तेरे मंदिर को झाड़ा करूँगा 
मैया तेरी पुजारन बनूंगी 
मेरी भर दो झोली .... मेरी भर दो झोली 
शेरावाली ज्योतावाली लाटा वाली 
अम्बे कहा जाये...