Sunday, September 15, 2019

Murli Jo Li Tune Haathon Mein- Lyrics

मुरली जो ली तूने हाथों में २ सरी सखियां नाचने लगी
कनहियां तेरे साथ में

झूम रहा है बृंदावन झूम रहा सारा मधुवन
झूम रही सारी धरती झूम रहा है सारा गगन
नाचे है मोर बरसातों में हां नाचे है मोर बरसाती में
सारी सखियां...

मुरली मधुर मधुर बाजे सुन सुन कर राधा नाचे
रास रचा ब्रिज में भारी नाच रहे हैं गिरधारी
बोली जो कोयल बागों में २
सारी सखियां...

मुरली तेरी ए मोहन क्या क्या खेल रचती है२
भक्त कहें जो सुन लेता उसको दीवाना बनाती
है।  जादू है तेरी मीठी बातों में२
सारी सखियां...

Wednesday, September 11, 2019

Maiya Ji ka Roop Suhana Lagta Hai - Lyrics

मैया जी का रूप सुहाना लगता है,भक्तों का भी दिल दीवाना लगता है ।

माथे की बिंदिया में लाई हूं आओ में सिंदूर लगाऊं ओ मैया उस पार ये टीका सुहाना लगता है
भक्तों का.....

हाथों की चूड़ी लाई हूं मैया तुमको में मेहंदी लगाऊं ओ मैया उस पार ये कंगन सुहाना लगता है
भक्तों का.…..

पैरों के बिछिये में लाई हूं मैया आओ तुम्हें महावर लगाऊं ओ मैया उस पर ये पायल सुहानी लगती है
भक्तों का......

लहंगा चोली में लाई हूं ओ मैया आओ तुमको पहनाऊं ओ मैया उस पर ये चूंदड़ी सुहानी लगती है
भक्तों का......
मैया जी का रूप......

Tuesday, September 10, 2019

Shyam Nagina Ban Jate - Lyrics

श्याम नगीना बन जाते री मुंदरी में जड़ते

तुम चंदा हम होते तारे रातों में मिल जाते री
मुंदरी में जड़ाते
श्याम नगीना बन जाते री...

तुम माली हम होते कलियां बागों में मिल जाते री
मुंदरी में जड़ाते
श्याम नगीना बन जाते री...

तुम राजा हम होते हिरनी जंगल में मिल जाते री
मुंदरी में जड़ाते
श्याम नगीना बन जाते री...

Hamne Jag Ki Ajab Tasvir Dekhi - Lyrics

हमने जग की अजब तस्वीर देखी एक हंसता है दस रोते हैं
प्रभु की अद्भुत जागीर देखी एक हंसता है दस रोते हैं

हमें हंसते मुखड़े चार मिले, दुखियारी चेहरे हज़ार मिले
यहां सुख से सौ गुनी पीर देखी एक हंसता है दस रोते हैं
हमने जग की अजब...

दो एक सुखी यहां लाखों में आंसू हैं करोड़ों आंखो में
हमने गिन गिन हर तस्वीर देखी एक हंसता है दस रोते हैं
हमने जग की अजब...

कुछ बोल प्रभु तेरी क्या माया तेरा भेद समझ में ना आया हमने देखे महल कुटीर देखी एक हंसता है दस रोतें है
हमने जग की अजब...

Monday, September 9, 2019

Tere Dou Kar Joroon haath - Lyrics

तेरे दोऊ कर जोरुं हाथ संकटा में इच्छा पूर्ण करो

मैया एक सोभा मेरे बागन की जामे फूल रही फुलवार
संकटा.......

मैया एक सोभा मेरे तालों की और राजा ने बनाए चारों घाट
संकटा......

मैया एक सोभा मेरे मेहलान की जामे परे चांदनी चौक
संकटा......

मैया एक सोभा मेरे बेटन की और सब उठ चकरी कूं जाएं
संकटा...…..

मैया एक सोभा मेरी बहुएं की सब जुर मिल करें सिंगार
संकटा........

मैया एक सोभा मेरे नातिन की सब मिल जाए चटसार
संकटा........

मैया एक सोभा मेरी बेटीन की नित आंवे नित जाएं
संकटा........

मैया एक सो भा मेरे साजन की मेरो सजो रहे सिंगार
संकटा........

मैया एक सोभा मेरे चौका की जामें नित जेवें देवर जैठ
संकटा.......

मैया एक विनती तुमसे करूं मेरो तुम ही लगाओ बेड़ा पार
संकटा......

Friday, September 6, 2019

Mishri Se Meetho Naam - Lyrics

मिश्री से मीठो नाम हमारी राधा रानी को 

राधे की मोटी - मोटी आँख
आँख में काजल कालो है
अरे मिश्री से मीठो नाम... 

राधे के पतले - पतले होंठ
होठ पे लाली लाल है
अरे मिश्री से मीठो नाम... 

राधे के छोटे - छोटे हाथ
हाथ में मेहंदी लाल है
अरे मिश्री से मीठो नाम... 

राधे के छोटे -छोटे पैर
पैर में महावर लाल है
अरे मिश्री से मीठो नाम... 


Thursday, September 5, 2019

De Do Naa - Lyrics

दे दो ना दे दो ना 
मुरली हमारी जान 
की राधा रानी दे दो ना 

इस मुरली से राधा गौए चराऊ
मुरली बिना गाय कैसे बुलाऊँ
दे दो ना...
इस मुरली से राधा चीर छुडाऊ
मुरली बिना सखियां कैसे बुलाऊँ
दे दो ना...
इस मुरली से राधा माखन चुराऊँ
मुरली बिना ग्वाल कैसे बुलाऊँ
दे दो ना...
इस मुरली से राधा रास रचाऊँ
मुरली बिना धुन कैसे सुनाऊँ
दे दो ना...