Sunday, September 22, 2019

Meri Odho Saheliyan - Lyrics

अब मेरी ओढ़ो सहेलियां सारी
मोहे लागे चुनरिया प्यारी

जा चुनरी में ब्रह्मा विष्णु
अब जामे लक्ष्मी की है छवि न्यारी
मोहे लागे चुनरिया प्यारी
अब मेरी ओढ़ो सहेलियां सारी...

जा चुनरी में भोले गौरा
अब जामे गणपति की है छवि न्यारी
मोहे लागे चुनरिया प्यारी
अब मेरी ओढ़ो सहेलियां सारी...

जा चुनरी में राम और लक्ष्मण
अब जामे हनुमत की छवि न्यारी
मोहे लागे चुनरिया प्यारी
अब मेरी ओढ़ो सहेलियां सारी...

जा चुनरी में राधे कृष्ण
अब जामे बंसी की है छवि न्यारी
मोहे लागे चुनरिया प्यारी
अब मेरी ओढ़ो सहेलियां सारी...

जा चुनरी में सत्संग है रयो
अब जामे सतगुरु की है छवि न्यारी
मोहे लागे चुनरिया प्यारी
अब मेरी ओढ़ो सहेलियां सारी...

जा चुनरी में गंगा यमुना
अब जामे नहावे दुनिया सारी
मोहे लागे चुनरिया प्यारी
अब मेरी ओढ़ो सहेलियां सारी...

Shiv Ki Shakti Ambey - Lyrics

शिव की शक्ति अंबे और मेरी मां जगदम्बे
बोल मैया बोल दर्शन होगा कि नहीं
अरे बोल मैया बोल दर्शन होगा कि नहीं
सिंह सवारी मात भवानी मंद मंद मुस्काती है
भूमि का भर उठने को मां पल में दौड़ी आती है
द्वार खड़ा है योगी दर्शन दोगी कि नहीं
बोल मैया बोल दर्शन होगा कि नहीं
मैंने सुना है तेरे दर से खाली ना कोई जाता है
द्वार तुम्हारे जो भी आता झोली भरकर जाता है
अब है बैरी मेरी दर्शन दोगी कि नहीं
बोल मैया बोल दर्शन होगा कि नहीं
विनती मेरी सुनकर मैया दर्शन अब दिखला जाना
दर्शन की प्यासी अंखियों में झलक एक दिखला जाना
दर्शन की हूं प्यासी दर्शन दोगी कि नहीं
बोल मैया बोल दर्शन होगा कि नहीं

Saturday, September 21, 2019

Ye Gote daar Chunri Aai Maa Odh ke- Lyrics

ये गोटेदार चुनरी आई मां ओढ़ के
मेरे घर आई मैया दरबार छोड़ के

ब्रह्ममा भी आए विष्णु भी आए
लक्ष्मी तो आई मैया वैकुंठ छोड़ के
ये गोटेदार चुनरी आई मां ओढ़ के

राम भी आए हनुमत भी आए
सीता तो आई मैया अयोध्या छोड़ के
ये गोटेदार चुनरी आई मां ओढ़ के

कृष्ण भी आए बलदाऊ भी आए
राधा तो आई मैया बरसाना छोड़ के
ये गोटेदार चुनरी आई मां ओढ़ के

शंकर भी आए नंदी भी आए
गौरा जी आई मैया कैलाश छोड़ के
ये गोटेदार चुनरी आई मां ओढ़ के

Thursday, September 19, 2019

Rang Pe Rang Badalti - Lyrics

रंग पे रंग बदलती है गुलाबी साड़ी
मैने खाना बनाए आपके खाने के लिए
सारी महफ़िल को खिलाती है गुलाबी साड़ी
रंग पे रंग...
मैने प्याले भराए आपके पीने के लिए
सारी महफ़िल को पिलाती है गुलाबी साड़ी
रंग पे रंग...
मैने बीड़े लगाए आपके चवन के लिए
सारी महफ़िल को रचती है गुलाबी साड़ी
रंग पे रंग...
मैने चौपड़ बिछाइं आपके खेलें के लिए
सारी महफ़िल को खिलाती है गुलाबी सारी
रंग पे रंग...
मैने कारें मंगाई आपके घूमने के लिए
सारी महफ़िल को घुमाती है गुलाबी साड़ी
रंग पे रंग...

Kali Koyal Teri Awaaz Ne Sone Na Diya - Lyrics

काली कोयल तेरी आवाज़ ने सोने न दिया
दो घंटे के लिए बागों में आराम किया
अरे माली तेरी मालिन ने परेशान किया
काली कोयल...
दो घंटे के लिए तालों पे आराम किया
अरे धोबी तेरी धोबिन ने परेशान किया
काली कोयल...
दो घंटे के लिए कुओं पे आराम किया
अरे भिश्ती तेरी भिष्तिना ने परेशान किया
काली कोयल...
दो घंटे के लिए महलों में आराम किया
अरे राजा तेरी रानी ने परेशान किया
काली कोयल...

Tuesday, September 17, 2019

Mera Taar Hari Se Jode - Lyrics

मेरा तार हरि से जोड़े कि ऐसा कोई संत मिले।
मेरे मन का रस्ता मोडे कि ऐसा कोई संत मिले।

संत मिलन के बड़े महादम
दुर्गम जग में संत समागम
मेरे मन के भ्रम को तोड़े कि ऐसा कोई संत मिले।
मेरा तार हरि से जोड़े...

भटकत भटकत तट नहीं मिलता
मन मेरा रोके नहीं रुकता
मेरे मन का रोड़ा रोके कि ऐसा कोई संत मिले।
मेरा तार हरि से जोड़े...

माया से जो दूर हटावे
मन का जो अज्ञान मिटावे
मुझे सतगुण देदे थोड़े कि ऐसा कोई संत मिले।
मेरा तार हरि से जोड़े...

कोई ऐसा संत बतादे
भव सागर की राह बतावे
मेरी बांह पकड़ के मिला दे कि ऐसा कोई संत मिले।
मेरा तार हरि से जोड़े...

इस मन के है पांच ऊ बैरी
पांच ऊ काले नाग है जहरी
इनको मार भगा दे ऐसा कि ऐसा कोई संत मिले।
मेरा तार हरि से जोड़े...

Monday, September 16, 2019

Main To Mari Hoti Aaj - Lyrics

मैं तो मरी होती आज मरी होती खाय गयो बैरी बिछुआ

कौन बुलाबे वैद जी कौ लड़का कौन बुलाने मेरो आलिजान खाय गयो बैरी बिछुआ...

ससुर बुलाबे वैद जी को लड़का जेठ बुलावे मेरो आलिजां
खाय गयो बैरी बिछुआ...

नवज तो देखे वैद जी को लड़का तो टप टप रोवे मेरो
आलीजान
खाय गयो बैरी बिछुआ...

दवा करे वो वैद जी को लड़का तो मोहर लुटावे मेरो
आलीजां
खाय गयो बैरी बिछुआ...