सत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ में
परम धाम की टिकट कटा लो का रक्खो संसार में
मेरो बेटा सबसे अच्छे कभी न खर्चा देत है
मैं मर जाऊं वो यज्ञ करने मैं का देख आऊंगी
सत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ में
मेरी बहू सबसे अच्छी कभी न रोटी परसत है
मैं मर जाऊं मेरो भोग लगाबे मैं का खाने आऊंगी
सत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ में
मेरो नाती सबसे अच्छा कभी न हंस के बोलत है
मैं मर जाऊं वो फूल च्ढाबे मैं का देख आऊंगी
सत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ में
मेरे बालम सबसे अच्छे कभूं न तीरथ ले जाय है
मैं मर जाऊं वो गंगा नहलाबे में का नहाने आऊंगी
सत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ में
मेरी बेटी सबसे अच्छी काभूं न मिलने आत है
मैं मर जाऊं वो रुदन मचाबे मैं का देखन आऊंगी
सत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ में
मेरे भैया सबसेसत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ मेंअच्छे कभी न लेने आत हैं
में मर जाऊं वो साड़ी उधाबें में का पहरान आऊंगी
सत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ में
मेरी पड़ोसन सबसे अच्छी कभी न हंस के बोलत है मैं मर जाऊं वो बैठन आबे में का देखन आऊंगी
सत्संग सुन लो जन्म सुधारो झंडी ले लो हाथ में
Wednesday, December 11, 2019
Satsang Sun Leo Janam sudhro-Lyrics-https://youtu.be/HSA-vsfwsiY
Thursday, December 5, 2019
Mera Man Dole Mera Tan Dole- Lyrics-
मेरा मन डोले मेरा तन डोले राधे ले चल वृंदावन धाम रेे
तुलसी की दिला दो मोए माला
मेरी सास जपे मेरे ससुर जपे मेरा जपे कुटुंब परिवार हो
तुलसी की दिला दो मोए माला
(इसी तरह से सारे रिश्तों के नाम बोलने हैं)।
Sunday, December 1, 2019
Hari Ko Tulsa Pyari Lage- Lyrics
नैनो से बिसरी न जाय हरी को तुलसा प्यारी लगे
कै तुलसा तुम सांचे में ढारी कै गढ़ लायो सुनार
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
न स्वामी हम सांचे में ढारे न गढ़ लयो सुनार
पहरी को तुलसा प्यारी लगे...
जन्म दियो है मेरे मैया बाप ने रूप दियो भगवान
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
जो तुलसा तुम पीहर जाओगी हम भी चलेंगे तुमरे साथ
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
जो कान्हा तुम हमरे संग चलोगे हंसी करे संसार
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
हंसी कारे तो हमारा क्या करेंगे हम हैं पुरुष तुम नार
हरी को तुलसा प्यारी लगे...
Thursday, November 28, 2019
Maya Mat More Bande - Lyrics
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
महल तिवारे तेरे संग नहीं जाएंगे
माटी को डेला तेरे संग में जावेगो
वो डेला मरघट रह जाएगौ
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
कपड़ा लात्ता तेरे संग न जाएंगे
दो गज कपड़ा तेरे संग में जाएगा
वो कपड़ा मरघट रह जाएगा
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
सोना चांदी तेरे संग न जाएंगे
सोने को मोती तेरे संग में जाएगा
वो मोती मरघट रह जाएगा
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
तांबा पीतल तेरे संग न जाएगा
माटी की मटकी तेरे संग में जाएगी
वो मटकी मरघट रह जाएगी
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
खाना पीना तेरे संग न जाएगा
आटे के पुतले तेरे संग में जाएंगे
वो पुतले मरघट रह जाएंगे
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
धन दौलत तेरे संग न जाएगी
एक रुपइया तेरे संग में जाएगा
वोऊ रुपइया मरघट रह जाएगा
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
कुटुंब कबीला तेरे संग न जाएगा
वो कुटुंब मरघट तक जाएगा
माया मत जोरे बंदे माय मार डालेगी२
Jamuna Pe Baitho Intezaar kare
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे
जब में जाती पनिया भरण को पीछे पीछे आता है
कनकरिया मार परेशान करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
जब मै जाती जमुना नहाने पीछे पीछे आता है
लेके चीर कदंब पे बैठो वहीं से सैन चलाता है
चीर देने से इंकार करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
जब मैं जाती दही बेचन को पीछे पीछे आता है।
मटकी के टुकड़े हजार करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
जब मैं जाती दही बिलोने पीछे पीछे आता है।
सारे दही को खाकर वहीं से सैन चलाता है।
दहिया खाने से इंकार करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
जब मैं जाती रास रचाने पीछे पीछे आता है।
सारी सखियों में बदनाम करे मेरो कन्हैया मोसे प्यार करे।
जमुना पे बैठो इंतज़ार करे...
Wednesday, November 27, 2019
Satsang Me Baith Meera Gopal - Lyrics
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
संतों में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
मीरा को मारने को राणा ने जहर भेजा
जहरों के प्याले में घनश्याम नजर आए
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
मीरा को मारने को राणा ने सर्प भेजा
सर्पों के पिटारे में घनश्याम नजर आए
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
मीरा को मारने को राणा खुद ही चले आए
राणा की कटारी पे घनश्याम नजर आए
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
मीरा गली गली डाल मीरा वृंदावन डोले
वृंदावन गलियों में घनश्याम नजर आए
सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए
Thursday, November 21, 2019
Rishi Valmiki Ki Kutiya Mein - Lyrics
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
जंगल में आग जब लगती है उसे सभी बुझाने आते हैं
जब में में आग लग जाती है उसे कोई बुझा नहीं पाता है
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
कपड़े में दाग जब लगता है साबुन से मिटाया जाता है
जब कुल में दाग लग जाता है उसे कोई छुड़ा नहीं पाता
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
जब तन से कपड़ा फटता है सुई द्धगे से वो दिल जाता है, जब दिल से दिल फट जाता है उसे कोई भी दिल नहीं पाता है
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
जो गहरी नींद में सो जाए उसे सभी जगाने आते है
जो हरी की नींद में सो जाए उसे कोई जगा नहीं पाता है
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं
जो ठोकर खाकर गिर जाए उसे सभी उठने आते हैं
जो नज़रों से गिर जाता है उसे कोई उठा नहीं पाता है
ऋषि वाल्मीकि की कुटिया में एक सीता प्यारी रहती हैं