Saturday, June 6, 2020

Jhanda Lehar Lehar Lehraaye -LYRICS

झंडा लहर लहर लहराए बजरंग वीर बला को
जाने झंडा लियो हाथ में और राम को नाम साथ में
ओहो जाने सीता को पतो लगाओ हनुमान...

झंडा लहर लहर लहराए बजरंग वीर बला को
जाने झंडा लियो  हाथ में और राम को नाम साथ में
ओहो जाने लंका दी जराय। हनुमान...

झंडा लहर लहर लहराए बजरंग वीर बला को
जाने झंडा लियो  हाथ में और राम को नाम साथ में
लक्ष्मण के प्राण बचाए हनुमान...

झंडा लहर लहर लहराए बजरंग वीर बला को
जाने रघुवर लये साथ में और झंडा लियो हाथ में
ओहो जाने रावण दियो मरवाए हनुमान...

झंडा लहर लहर लहराए बजरंग वीर बला को
जाने झंडा लियो हाथ में और रघुवर लिए साथ में
ओहोसीता को लाए लिवाय है हनुमान...
झंडा लहर लहर लहराए बजरंग वीर बला को

Thursday, June 4, 2020

Guruji Meri Rang Do Chunariya -LYRICS

गुरुजी मेरी रंग दो चुनरिया रंग रंगीले में
गुरुजी मैं तो ओढ़ के जाऊं सत्संग के मेले में

इस घर की मोह माया में मेरो राम भजन ना होवे
गुरुजी मेरो जी घबरावे घर के झमेले में
गुरुजी मेरी रंग दो चुनरिया रंग रंगीले में

इस घर की मोह मैया छूटवा दो मेरा हरि में ध्यान लगा दो
गुरुजी मोए दर्शन दे दो आके अकेले में
गुरुजी मेरी रंग दो चुनरिया रंग रंगीले में

मात पिता और भ्राता सब है जीते जी का नाता
गुरुजी ये तो झूठा नाता रहना अकेले में
गुरुजी मेरी रंग दो चुनरिया रंग रंगीले में

मैंने के लिया तेरा सहारा मैं तो बन गया दास तुम्हारा
गुरुजी मोए पार लगा दो दुनिया के झमेले से
गुरुजी मेरी रंग दो चुनरिया रंग रंगीले में

Are Gau Mata Rove thadi -Lyrics

अरे गऊ माता रोवे ठाडी तबेले में

में जब से तेरे घर में आई मैने नहीं घर की सानी खाई
अरे मैने दूध पिलाएं भर भर के बेले में
अरे गऊ माता रोवे ठाडी तबेले में

अरे मैने ऐसे बछड़े जाए करेंगे तेरे खेत में खूब कमाई
अरे मैने बोझे ढोये भर भर के ठेले में
अरे गऊ माता रोवे ठाडी तबेले में

अरे बाहर से आया कसाई उसने तेरे हाथ में रख दई साई
अरे मत बेचे पापी मैया के लोभ में
अरे गऊ माता रोवे ठाडी तबेले में

तेरे घर में नार नारी तोपे एक गऊ है रही भारी
अरे एक लाख गऊएं चराई कृष्ण अकेले ने
अरे गऊ माता रोवे ठाडी तबेले में

Tuesday, June 2, 2020

Naacho Nacho Re Gauri Ke -LYRICS

नाचो नाचो रे गौरी के लाल झूम झूम नाचो रे

ब्रह्मा भी नाचें विष्णु भी नाचे और नाचे महाकाल
झूम झूम नाचो रे
नाचो नाचो रे गौरी के लाल झूम झूम नाचो रे

राम भी नाचे लक्ष्मण भी नाचे और नाचे अंजनी लाल
झूम झूम नाचो रे
नाचो नाचो रे गौरी के लाल झूम झूम नाचो रे

कृष्ण भी नाचे राधा भी नाचे और नाचे ग्वाल बाल
झूम झूम नाचो रे
नाचो नाचो रे गौरी के लाल झूम झूम नाचो रे

साधु भी नाचे संत भी नाचे और नाचे भक्त दे दे ताल
झूम झूम नाचो रे
नाचो नाचो रे गौरी के लाल झूम झूम नाचो रे


Monday, June 1, 2020

Seeta Maiya Ne Kari Hai - Lyrics

सीता मैया ने करी है ज्योनार पवन सुत हरे हरे
पवनसुत न्योत दिए

ब्रह्मा न्योते विष्णु न्योते न्योते सबपरिवार
वानर सेना साबरी न्योती न्योते हैं पवन कुमार
पवनसुत न्योत दिए

ब्रह्मा आए विस्नु आए आए सबपरीवार
वानर सेना साबरी आयि आए हैं पवन कुमार
पवनसुत न्योत दिए

आतर डारी पतर डारी डारे दौना चार
वानर सेना साबरी बैठी बैठ गए पवन कुमार
पवनसुत न्योत दिए

पूरी परसी कचौड़ी पर्सी पर्सी लडडू चार
सब्जी रायतौ सब ही परसो रबड़ी लच्छे दार
पवनसुत न्योत दिए

पूरी खाईं कचौड़ी खाई खाई रबड़ी लच्छेदार
सब्जी रायतो सब्रो खायो खाली करे हैं भंडार
पवनसुत न्योत दिए

हाथ जोड़ के सीता मैया गईं राम के पास 
समझाए लो अपने लाला ए खाली कर दिए भंडार
पवनसुत न्योत दिए

हंस मुस्काए राम जी बोले सुनो सिया मेरी बात
तुलसी दल को भोग लगाओ फिर से भरेंगे भंडार
पवनसुत न्योत दिए

हाथ जोड़ के सीता मैया गईं तुलसी के पास
तुलसी दल को भोग लगाओ हनुमत ने लई है डकार
पवनसुत न्योत दिए
सीता मैया ने करी है ज्योनार पवन सुत हरे हरे
पवनसुत न्योत दिए

Bam Naache Bhola Bam Naache - Lyrics

बम नाचे भोला बम नाचे पीके नशीली भांग भोला बम नाचे
ब्रह्मा भी नाचे ब्रह्मडी भी नाचे नाचे है सारा ब्रह्माण्ड
भोला बम नाचे
बम नाचे भोला बम नाचे पीके नशीली भांग भोला बम नाचे

विष्णु भी नाचे लक्ष्मी भी नाचे नाचे है बैकुंठ धाम
भोला बम नाचे
बम नाचे भोला बम नाचे पीके नशीली भांग भोला बम नाचे

राम भी नाचे सीता भी नाचे नाचे मोर अयोध्या धाम
भोला बम नाचे
बम नाचे भोला बम नाचे पीके नशीली भांग भोला बम नाचे

कृष्ण भी नाचे राधा भी नाचे नाचे है वृंदावन धाम
भोला बम नाचे
बम नाचे भोला बम नाचे पीके नशीली भांग भोला बम नाचे

साधु भी नाचे संत भी नाचे नाचे है सारा संसार
भोला बम नाचे
बम नाचे भोला बम नाचे पीके नशीली भांग भोला बम नाचे


Saturday, May 30, 2020

Le Lo Le Lo Re Hari Ka Naam -LYRICS

ले लो ले लो रे हरि का नाम कर्मों का साथी कोई नहीं

एक मां के दो दो बेटे अपने अपने भाग 
एक तो वो राज करती है दूजो मांगे भीख
कर्मों का साथी कोई नहीं
ले लो ले लो रे हरि का नाम कर्मों का साथी कोई नहीं

एक गाय के दो दो बछड़े अपने अपने भाग्य
एक तो वो रथ में चलत है दूजो जोते ते खेत
कर्मों का साथी कोई नहीं
ले लो ले लो रे हरि का नाम कर्मों का साथी कोई नहीं

एक पहाड़ के दो दो पत्थर अपने अपने भाग्य
एक तो मंदिर में लगो है दूजो नाली बीच
कर्मों का साथी कोई नहीं
ले लो ले लो रे हरि का नाम कर्मों का साथी कोई नहीं

एक डाल के दो दो फूल  अपने अपने भाग्य
एक तो मंदिर में चढ़ रयो दूजो अर्थी बीच
कर्मों का साथी कोई नहीं
ले लो ले लो रे हरि का नाम कर्मों का साथी कोई नहीं