Thursday, May 12, 2022

मढैया मेरी ऐसी छबाइयो - Madhaiya Meri Aisi Chabaiyo - LYRICS-

मढैया मेरी ऐसी छबाइयो घनश्याम 
ऐसी मढैया सब काऊ की होए


हरिद्वार दरवाजो होवे ऋषिकेश जैसे आंगन होवे
लहर लहर गंगा होए
मढैया मेरी ऐसी छबाइयो घनश्याम 
ऐसी मढैया सब काऊ की होए

बेला होए चमेला होवे दौना को एक मरुआ होवे
लहर लहर तुलसा होए
मढैया मेरी ऐसी छबाइयो घनश्याम 
ऐसी मढैया सब काऊ की होए

भोले बाबा को मंदिर  होवे राधाकृष्ण को मंदिर होवे
जगदम्बा को मंदिर होवे हनुमान जी को मंदिर होवे
पूजा करूं सुबह शाम
मढैया मेरी ऐसी छबाइयो घनश्याम 
ऐसी मढैया सब काऊ की होए

ऋषि मेरे आंगन आवैं सतगुरु जी मेरे आंगन आवैं
ऋषि मुनि की वाणी होवे सत्संगत मेरे आंगन होवे
सत्संग सुनूं सुबह शाम
मढैया मेरी ऐसी छबाइयो घनश्याम 
ऐसी मढैया सब काऊ की होए


Wednesday, May 11, 2022

सीता मैया ने करी है - Seeta Maiya Ne Kari Hai - LYRICS-https://youtu.be/AU6hx-3eucI

सीता मैया ने करी है ज्योनार पवनसुत 
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए

ब्रह्मा न्योत विष्णु न्योते, न्योते सब परिवार
वानर सेना साबरी न्योती, न्योते हैं पवनकुमार
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए

ब्रह्मा आए विष्णु आए , आए सब परिवार
वानर सेना साबरी आई, आए हैं पवन कुमार
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए

ब्रह्मा बैठे विष्णु बैठे बैठे सब परिवार
वानर सेना साबरी बैठी बैठे हैं पवन कुमार
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए

पूड़ी परसी कचौड़ी पारसी परसे लड्डू चार
सब्जी रायतो सब ही परसो रबड़ी है लच्छेदार
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए

पूड़ी खाई कचौड़ी खाई रबड़ी लच्छेदार
सब्जी रायतो सब ही खायो खाली करे हैं भंडार
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए

हाथ जोडके सीता मैया गईं रामजी के पास 
समझा लो अपने लाला है खाली करे हैं भंडार
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए

हंस मुस्काए रामजी बोले सुन सीता मेरी बात
तुलसी दल को भोग लगाओ, फिर से भरेंगे भंडार
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए

हाथ जोड़कर सीता मैया गईं तुलसा के पास 
तुलसी दल को भोग लगायो हनुमत को आयो डकार
हरे हरे पवनसुत न्योत दिए


मेरे देवर हो छोटे लक्ष्मण हो - Mere Devar Ho Chote Laxman Ho - LYRICS-https://youtu.be/90id8-tXBQg

मेरे देवर हो छोटे लक्ष्मण हो मुझे ला दे बाग का फूल हो
में व्रत ग्यारस का खोलूंगी

मेरी भाभी हो सीता मैया हो भंवरे का झूठा फूल हो 
तुम व्रत ग्यारस का खोलोगी

मेरे देवर हो छोटे लक्ष्मण हो मुझे ला दे गऊ का दूध हो
मैं व्रत ग्यारस का खोलूंगी

मेरी भाभी हो सीता मैया हो बछड़े का झूठा दूध हो
तुम व्रत ग्यारस का खोलोगी

मेरे देवर हो छोटे लक्ष्मण हो मुझे ला दे बाग का बेर हो
मैं व्रत ग्यारस का खोलूंगी

मेरी भाभी हो सीता मैया हो तोते का झूठा बेर हो
तुम व्रत ग्यारस का खोलोगी

मेरे देवर हो छोटे लक्ष्मण हो मुझे कोई जतन तो बताओ
मैं व्रत ग्यारस का खोलूंगी

मेरी भाभी हो सीता मैया हो तुलसी के सच्चे पात हो 
तुम व्रत ग्यारस का खोल लियो

मेरे देवर हो छोटे लक्ष्मण हो तुम जुग जुग जियो मेरे देवर हो
तुमने व्रत ग्यारस का खुलवाया

Friday, April 29, 2022

ग्यारस उपासी रह ले रे - Gyaras Upasi Reh Le Re - LYRICS-https://youtu.be/5UU0FG3TKDA

ग्यारस उपासी रह ले रे  तेरो तर जाएगा जीयरा
तर जाएगा जीयरा सम्बर जाएगा जीयरा

गंगा यमुना और त्रिवेणी तीनों में गोता लगा ले रे
तेरो तर जाएगा जीयरा

ग्यारस उपासी रह ले रे  तेरो तर जाएगा जीयरा
तर जाएगा जीयरा सम्बर जाएगा जीयरा


मात पिता और गुरु अपने की तीनों के वचनों पे चल re
तेरो तर जाएगा जीयरा

ग्यारस उपासी रह ले रे  तेरो तर जाएगा जीयरा
तर जाएगा जीयरा सम्बर जाएगा जीयरा

सास ससुर और पति अपने की तीनों की सेवा कर ले
तेरो तर जाएगा जीयरा

ग्यारस उपासी रह ले रे  तेरो तर जाएगा जीयरा
तर जाएगा जीयरा सम्बर जाएगा जीयरा

मान भांजा और जेठौत तीनों का आदर कर ले
तेरो तर जाएगा जीयरा

ग्यारस उपासी रह ले रे  तेरो तर जाएगा जीयरा
तर जाएगा जीयरा सम्बर जाएगा जीयरा

बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारो - Beta Maiya Ko Karj Bado Bhaaro- LYRICS-https://youtu.be/3qsJ4Tp7cl8

बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

नौ महीना तोए गर्भ में राखो बेटा मोए जब भी न लगो तू भाराे
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

गीले में सोई में सूखे में सुलायो बेटा मोए जब भी न लगो जाड़ो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

जब बेटा तोए भूख लगी है बेटा नस नस को दूध पिवायो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

जब बेटा मैंने पढ़वे भेजो BA पास करायो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

जब बेटा तेरे ब्याह रचायो बेटा तू दुल्हन घर में लायो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

जब तेरी दुल्हन कड़वा बोले बेटा तेरे मुख से लग गयो तारो
मैया को कर्ज बड़ो भारो
बेटा मैया को कर्ज बड़ो भारों तो पे चुके न जीवन सारो

Wednesday, April 20, 2022

कमा ले नर हीरे मोती - Kama Le Nar Heere Moti - LYRICS-https://youtu.be/3qFEKT5S00Y

कमा ले नर हीरे मोती कफन में जेब नहीं होती


चाहे तू खा ले पूड़ी कचौड़ी चाहे तू खा ले सुखी रोटी
भूख सब एक सी होती कफन में जेब नहीं होती
कमा ले नर हीरे मोती कफन में जेब नहीं होती


चाहे तू पी ले कोको कोला छह तू पी ले सादा पानी
प्यास सब एक सी होती कफन में जेब नहीं होती
कमा ले नर हीरे मोती कफन में जेब नहीं होती

चाहे तू सो ले मखमल के गद्दे चाहे तू सो खाट पे
नींद सब एक सी होती कफन में जेब नहीं होती
कमा ले नर हीरे मोती कफन में जेब नहीं होती

Tuesday, April 19, 2022

राम नाम मुख बोल - Ram Naam Mukh Bol - LYRICS-https://youtu.be/NHWEJrBBrMc

राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २

झूठा सपना न कोई अपना मतलब का संसार
 रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २


पराए धन को मिट्टी समझना पूरा पूरा तोल
 रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २


पराई नार को मात समझना पराई बहन को बहन समझना
मन आवे जहां डोल रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २


ज्ञान सरोवर मल मल नहा ले ज्ञान का साबुन खूब लगा ले
मन के मैल छुड़ाए रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २


छोड़ दे बहना तेरी मेरी छोड़ दे भैया छोड़ बुराई
हो जा भाव से पार रे पंछी बाबरिया  
राम नाम मुख बोल रे पंछी बाबरिया  २