Wednesday, May 8, 2019

Dil Diya Maine Us Sawre Ko - Lyrics

dil diya mene us sawre ko
YouTube
दिल दिया मैंने उस सांवरे को 
दिल के अरमां सँवरने लगे हैं 
अब किसी की जरूरत नहीं है 
दिन भी अच्छे गुजरने लगे हैं 

मैंने देखा नहीं उसको अब तक
उसकी सूरत दिल में बसी है
नाम सुनते ही दिल का सुकून है
नैनों में सिमटने लगे हैं
दिल दिया मैंने उस सांवरे को ...
उसकी मुस्कान है ऐसी जालिम
मैंने दुनिया से ऐसा सुना है
अब तो जीना है उसकी ही होके
हम दीवाने से होने लगे है
दिल दिया मैंने उस सांवरे को...
जादूगर ऐसा दिल को चुरा ले
दिल किया मैंने उसके हवाले
भक्तों को बांटता है खजाने
झोलियाँ हम भी भरने लगे हैं
दिल दिया मैंने उस सांवरे को ...

Saturday, May 4, 2019

Kailash Pe Phulon Ki Barsat - Lyrics

kailash pe fulo ki barasat ho gayi
YouTube
कैलाश पे फूलों की बरसात हो गयी 
गौरा जी की शादी भोले से हो गयी 

गंगा कहे मैं बड़ी जमुना कहे मैं बड़ी
अरे काहे की बड़ी मेरी जटाओं में पड़ी
कैलाश पे फूलों की...
चंदा कहे मैं बड़ा सूरज कहे मैं बड़ा
काहे का बड़ा मेरे माथे पे पड़ा
कैलाश पे फूलों की...
नागिन कहे मैं बड़ी नाग कहे मैं बड़ा
अरे काहे का बड़ा मेरे गले में पड़ा
कैलाश पे फूलों की...
डमरू कहे मैं बड़ा त्रिशूल कहे मैं बड़ा
अरे काहे का बड़ा मेरे हाथों में पड़ा
कैलाश पे फूलों की...
शंगी कहे मैं बड़ा नंदी कहे मैं बड़ा
अरे काहे का बड़ा मेरे चरणों में पड़ा
कैलाश पे फूलों की...
भक्त कहे मैं बड़ा संत कहे मैं बड़ा
अरे काहे का बड़ा मेरे द्वारे पे खड़ा
कैलाश पे फूलों की...

Banshi Baaro Sanwariyo - Lyrics

krishn bhajan
YouTube
बंशी बारो सांवरियो राधा पे जादू कर गो 

मोर मुकुट पीताम्बर सोहे अधर पे मुरली प्यारी
सांवली सांवली सूरत जाकी सारे जग से न्यारी
मतवारो सांवरियो राधा पे जादू कर गो
बंशी बारो सांवरियो...
बंशी वट पे बैठ के कान्हा जब जब बंशी बजावे
प्रेम दीवानी राधा तट पे दौड़ी दौड़ी आवे
बडो प्यारो सांवरियो राधा पे जादू कर गो
बंशी बारो सांवरियो...
श्याम के मन में राधा बसी है राधा के मन कान्हा
श्याम जपे है राधे राधे ... राधे जपे है कान्हा
श्याम प्यारो सांवरियो राधा के चित चढ़ गो
बंशी बारो सांवरियो...

Ghar Aaja Tu Shyam Rasiya - Lyrics

krishn bhajan
YouTube

घर आजा तू श्याम रसिया 
तू चोरी करना कित्थो सिखिया 

एक दिन कान्हा मिटटी खावे
मात यशोदा दौड़ी आवे
थप्पड़ मार यशोदा पुछेया
तू मिटटी खाना कित्थो सिखिया
घर आजा तू श्याम ...
एक दिन कान्हा माखन खावे
मात यशोदा दौड़ी आवे
थप्पड़ मार यशोदा पुछेया
तू चोरी करना कित्थो सिखिया
घर आजा तू श्याम ...
एक दिन कान्हा रास रचावे
मात यशोदा दौड़ी आवे
प्यार करके यशोदा पुछेया
तू रास रचाना कित्थो सिखिया
घर आजा तू श्याम ...
एक दिन कान्हा गौ चरावे
मात यशोदा दौड़ी आवे
प्यार करके यशोदा पुछेया
तू गौ चराना कित्थो सिखिया
घर आजा तू श्याम ...

Thursday, May 2, 2019

Maiya Mujhko Tera Bada Sahara - Lyrics

devi bhajan
YouTube
मैया मुझको तेरा बड़ा सहारा है 
अम्बे मुझको तेरा बड़ा सहारा है 
दाती मुझको तेरा बड़ा सहारा है 

डाली डाली में तू ...पत्ते पत्ते में तू
तेरी खुशबू बसी है बहारों में
मैया मुझको तेरा..
चंदा चंदा में तू ...सूरज सूरज में तू
इन तारों में तेरा नज़ारा है
मैया मुझको तेरा...
धरती धरती पे तू ...अम्बर अम्बर पे तू
तीनों लोकों में तेरा नज़ारा है (जयकारा है)
मैया मुझको तेरा...
पर्वत पर्वत पे तू ...इन गुफाओं में तू
इन पहाड़ों में तेरा बसेरा है
मैया मुझको तेरा...
ढोलक ढोलक में तू ...और मंजीरे में तू
इस सत्संग में तेरा नज़ारा है
मैया मुझको तेरा...

Wednesday, May 1, 2019

Muraliya Sadguru Pyare Ki - Lyrics

guruji bhajan
YouTube

जमुना पे लहरे लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की

मुरलिया मीरा के गढ़वा दी
अरे प्यालेन पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की
जमुना पे लहरे लेत...
मुरलिया द्रुपद के गढ़वा दी
अरे साड़ीन  पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की
जमुना पे लहरे लेत...
मुरलिया नरसी के गढ़वादी
अरे चौकन पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की
जमुना पे लहरे लेत...
मुरलिया हरिचंद के गढ़वादी
अरे गगरी पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की
जमुना पे लहरे लेत...
मुरलिया मुरुधर के गढ़वादी
अरे आरीं पे लहरें लेत मुरलिया सद्गुरु प्यारे की 
जमुना पे लहरे लेत...

Rama Rama Rat'te Rat'te - Lyrics

Ram bhajan
YouTube




रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया 
रघुकुल नंदन कब आओगे भिलनी की डगरिया 

मैं शबरी भिलनी की जाई
भजन भाव नहीं जानू रे
राम तुम्हारे दर्शन हित
मन में जीवन पालूँ रे
चरण कमल से निर्मल करदो
दासी की झोपड़िया
रामा रामा रटते रटते...
रोज़ सवेरे वन में जाकर
रास्ता साफ़ मैं करती हूँ
अपने प्रभु की खातिर वन से
चुन चुन फल में लाती हूँ
मीठे मीठे बेरों से भर
लायी रे छबरिया
रामा रामा रटते रटते...
सुन्दर श्याम सलोनी सूरत
नैना बीच बसाउंगी
पर पंकज धर मस्तक में मैं
चरणों शीश झुकाउंगी
प्रभु जी मुझको भूल गये
लो दासी की चुनरिया
रामा रामा रटते रटते...