Saturday, May 4, 2019

Banshi Baaro Sanwariyo - Lyrics

krishn bhajan
YouTube
बंशी बारो सांवरियो राधा पे जादू कर गो 

मोर मुकुट पीताम्बर सोहे अधर पे मुरली प्यारी
सांवली सांवली सूरत जाकी सारे जग से न्यारी
मतवारो सांवरियो राधा पे जादू कर गो
बंशी बारो सांवरियो...
बंशी वट पे बैठ के कान्हा जब जब बंशी बजावे
प्रेम दीवानी राधा तट पे दौड़ी दौड़ी आवे
बडो प्यारो सांवरियो राधा पे जादू कर गो
बंशी बारो सांवरियो...
श्याम के मन में राधा बसी है राधा के मन कान्हा
श्याम जपे है राधे राधे ... राधे जपे है कान्हा
श्याम प्यारो सांवरियो राधा के चित चढ़ गो
बंशी बारो सांवरियो...

No comments:

Post a Comment