Tuesday, February 9, 2021

ले सतगुरु को नाम - Le Satguru Ko Naam- LYRICS-

ले सतगुरु को नाम भजन में बैठ गई

भजन करूं तो बहू मुख mode काम करे हथ नाय
भजन में बैठ गई
ले सतगुरु को नाम भजन में बैठ गई

भजन करूं तो बेटा मुख mode बालक खिलावे नाय
भजन में बैठ गई
ले सतगुरु को नाम भजन में बैठ गई

भजन करूं तो बेटी मुख mode विदा करें हत नाय
भजन में बैठ गई
ले सतगुरु को नाम भजन में बैठ गई

भजन करूं तो जमाई मुख mode विदा देत हाथ नाय
भजन में बैठ गई

भजन करूं तो नाती मुख mode मोए घुमावते नाय
भजन में बैठ गई
ले सतगुरु को नाम भजन में बैठ गई

भजन करूं तो पड़ोसन मुख mode गप्प लड़ावे नाय
भजन में बैठ गई
ले सतगुरु को नाम भजन में बैठ गई

दो नारी के बीच गजानन - Do Naari Ke Beech Gajanan - LYRICS-

उलझ गए उलझ गए दी नारी के बीच गजानन उलझ गए

ऋद्धि मांगे सोने का टीका, सोने की बिंदिया 
सिद्धि मांगे गुरु ज्ञान  गजानन उलझ गए
( इसी प्रकार से आगे कहना है ) 🙏🙏


Saturday, February 6, 2021

संतन के संग लाग रे - santan ke sang laga re - LYRICS-

संतन के संग लाग रे,  तेरी बिगड़ी बनेगी 

नरसी की बन गई सुदामा की बन गई 
मीरा के खुल गए भाग रे,   तेरी बिगड़ी बनेगी 
संतन के संग लाग रे,  तेरी बिगड़ी बनेगी 

ध्रुव की बन गई प्रहलाद की बन गई
गणिका के खुल गए भाग रे,  तेरी बिगड़ी बनेगी 
संतन के संग लाग रे,  तेरी बिगड़ी बनेगी 

हरिश्चंद्र की बन गई मोरध्वज की बन गई
अर्जुन के खुल गए भाग रे,  तेरी बिगड़ी बनेगी 
संतन के संग लाग रे,  तेरी बिगड़ी बनेगी 

कागा से प्रभु हंस बनाते खुल जाएं 
भक्तों के भाग रे,  तेरी बिगड़ी बनेगी 
संतन के संग लाग रे,  तेरी बिगड़ी बनेगी 

Friday, February 5, 2021

मदन मोहन तेरे ऊपर - Madan Mohan Tere Upar - LYRICS-

मदन मोहन तेरे ऊपर मुकदमा हम चलाएंगे
किया बर्बाद है मुझको यही अर्जी लगाएंगे

गए थे आप मथुरा को लगाई प्रीत कुब्जा से
खबर मेरी नहीं लीनी यही अर्जी लगाएंगे
मदन मोहन तेरे ऊपर मुकदमा हम चलाएंगे

गए थे आप द्वारिका को महल सोने के बनवाए
हजारों रानियां ब्याही यही अर्जी लगाएंगे
मदन मोहन तेरे ऊपर मुकदमा हम चलाएंगे

महीने भर का नोटिस है अदालत में बुलाएंगे
गवाही देने को मोहन सभी सखियां बुलाएंगे
मदन मोहन तेरे ऊपर मुकदमा हम चलाएंगे

खड़े होंगे अदालत में आमने सामने दोनों
तू जग बीती सुनाएगा मैं खुद बीती सुनाऊंगी
मदन मोहन तेरे ऊपर मुकदमा हम चलाएंगे

मजिस्ट्रेट सामने होगा रजिस्टर हाथ में होगा
तू जाकर के बरी होगा जमानत हम कराएंगे
मदन मोहन तेरे ऊपर मुकदमा हम चलाएंगे
किया बर्बाद है मुझको यही अर्जी लगाएंगे

नैनन को नाय कुसूर - Nainan Ko Naay Kusoor - LYRICS-

नैनन को नाय कुसूर याद तेरी आवे रे सांवरिया
कल परसों की के गए सांवरिया 
तोकुं बरसों गए हैं बीत 
याद तेरी आवे रे सांवरिया

लकड़ी होय जाय काटती सांवरिया
मोप उमर न काटी जाय
याद तेरी आवे रे सांवरिया

सारी होय जाय फाड़ती सांवरिया
मोसे दिल न फाड़ो जाय 
याद तेरी आवे रे सांवरिया

राधा खड़ी खड़ी रोए रही सांवरिया
जाय लगो प्रेम को रोग
याद तेरी आवे रे सांवरिया
नैनन को नाय कुसूर याद तेरी आवे रे सांवरिया

Tuesday, February 2, 2021

खाली पिंजरा पड़ा रह जाएगा - Khali Pinjra Pada Reh Jayega - LYRICS-

खाली पिंजरा पड़ा रह जाएगा 
जब हंसा अकेला उड़ जाएगा

माटी के पुतले को क्या तू सजाए, 
मलमल के साबुन और तेल लगाए 
एक पल में बिगड़ सब जाएगा
जब हंसा अकेला उड़ जाएगा

छूटेगी दौलत खजाने की चाबी
भाई बहन पिता पुत्र नारी
फिर ऐसा समय नहीं आएगा
जब हंसा अकेला उड़ जाएगा

एक दिन तुम्हें जग से जाना पड़ेगा 
कर्मों का गट्ठर उठाना पड़ेगा
कोई प्रेमी साथ नहीं जाएगा
जब हंसा अकेला उड़ जाएगा

 खाली पिंजरा पड़ा रह जाएगा 
जब हंसा अकेला उड़ जाएगा

Monday, February 1, 2021

बारह महीने मैया कहीं पे - Barah Mahine Maiya Kahin Pe - LYRICS-

बारह महीने मैया कहीं पे तू रहना
नौ दिन हमारे घर रहना हमारी मैया

जाऊं बजरिया मैया बिंदिया ले आऊं
जाऊं बजरिया मैया सिंदूर ले आऊं
बिंदिया के आऊं मैया सिंदूर ले आऊं
नौ दिन मांग सजाना हमारी मैया
नौ दिन माथा सजाना हमारी मैया

बारह महीने मैया कहीं पे तू रहना
नौ दिन हमारे घर रहना हमारी मैया

( इसी प्रकार से आगे कहना है )