Monday, August 5, 2019

Shiv Ji Ka Mandir - Lyrics

shiv ji ka mandir palli paar hai - shiv bhajan
YouTube

भोले का मंदिर पल्ली पार है 
दर्शन को दिल बेक़रार है 
शिव जी का मंदिर पल्ली पार है 
दर्शन को दिल बेक़रार है 

अंधे वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
आँखें देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
लंगड़े भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
टाँगे देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
बालक भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
विद्या देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
लंगड़े भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
टाँगे देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
कन्या भी वहां पर आती हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
घर वर देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
लंगड़े भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
टाँगे देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
भक्त भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
दर्शन देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...

Sunday, August 4, 2019

Bhole Baba Ne Yuhi - Lyrics

YouTube
भोले बाबा ने यूँ ही बजाया डमरू 
बजाया डमरू
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया 

जहाँ ब्रह्मा चले जहाँ विष्णु चले
वह लक्ष्मी का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ गंगा चले वहाँ जमना चले
वहाँ सरयू का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ चंदा चले यहाँ तारे चले
वहाँ सूरज का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ राम चले जहाँ लक्ष्मण चले
वहाँ सीता का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ कृष्णा चले वहाँ राधा चले
वहाँ रूक्मिण का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ साधू चले वहाँ संत चले
वही भक्तों का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...

Saturday, August 3, 2019

Sawan Jhadi Laage - Lyrics

sawan geet
YouTube
सावन झड़ी लागे हाय धीरे धीरे 
हाय धीरे धीरे ओ धीरे धीरे

मोरे श्याम ओ.. कहाँ से आई बदरिया
कहाँ से आई है काली बदरिया
कहाँ से झड़ी लागी हो.. धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
पूरब से आई है कारी बदरिया
पश्चिम झड़ी लागी हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
मोरे श्याम हो... खोलो न बजुर किवरिया
काली घटायें पानी भर भर के लायें
चुनर मोरी भीगे हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
मोरी सखी हो..कौन की बाजे बांसुरिया
कौन की बाजे है मधुर बांसुरिया
कौन सखी नाचे हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
कान्हा की बाजे है मधुर बंसुरिया
हां मधुर बांसुरिया |
राधिका सखी नाचे हाय धीरे धीरे
 सावन झड़ी लागे...

Friday, August 2, 2019

Sawan Ka Mahina - Lyrics

radha krishn bhajan - sawan special
YouTube
सावन का महीना घटायें घनघोर 
बागों में झूले पड़ गए झूले राधा नन्द किशोर 

प्रेम हिंडोले बैठी राधा प्यारी
झोटा देवें देखो श्याम मुरारी
जोड़ी लागे प्यारी जैसे चंदा और चकोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
कोयल पपीहा बोले मन हर्षाये
बांसुरी बजाये श्याम राधा के मन भाये
छाई है हरियाली और पवन मचाये शोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
नन्ही नन्ही बुंदिया पड़े भीगे राधा रानी
रास रचाएं श्याम करे मनमानी
ब्रज में छाई मस्ती और नाचे मन का मोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
राधे श्याम की जोड़ी मन को लुभाए
देख ये सुन्दर छवि मन में समाये
जुगल धूप अनुपम है और मनवा हुआ विभोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...

Thursday, August 1, 2019

Bhola Darshan Dene Aaya - Lyrics

shiv bhajan - sawan geet
YouTube
भोला दर्शन देने आया ओ भक्तों जी 
करलो दर्शन करलो ...भक्तों जी 

जटा में गंगा साजे माथे पे चंदा साजे
गले सर्पों की माला  हो...
भोला दर्शन देने आया...
हाथों में डमरू साजे अंग विभूति साजे
ओढ़े पागम्बर आया हो..
भोला दर्शन देने आया...
खा कर के आक धतुरा पी के वो भंग का प्याला
मस्ती में होके मतवाला हो ....
भोला दर्शन देने आया...
बाएं अंग गौरा गोदी में गनपत प्यारा
नन्दी सस्वारा आया हो....
भोला दर्शन देने आया...

Wednesday, July 31, 2019

Galin Galin Man Ra Phire - Lyrics

sawan geet
YouTube
गलिन गलिन मनरा फिरे 
री नन्दी मनरा ऐ लेयो बुलवाए 

चूड़ा तो हाथी दांत को
री नन्दी चूड़े ने ले ली मेरी जान
चूड़ा तो हाथी दांत को
गलिन गलिन मनरा फिरे ...
हरी रे चूड़ी रे नन्दी नाए पहरु
अरी नन्दी हरे  मेरे राजा जी के बाग
चूड़ो तो हाथी दांत को
गलिन गलिन मनरा फिरे ...
काली तो चूड़ी रे नन्दी ना पहरु
काले मेरे राजा जी के केश मेरे
सैयां जी के केश
चूड़ा तो हाथी दांत को
गलिन गलिन मनरा फिरे ...
अरी नन्दी पीली तो चूड़ी तो नन्दी नये पहरु
अरी  नन्दी पीली मेरे राजा जी की पाग
मेरे सैयां जी की पाग
चूड़ो तो हाथी दांत को
गलिन गलिन मनरा फिरे ..
अरी नन्दी भूरी तो चूड़ी रे नन्दी ना पहरु
अरी नन्दी भूरे मेरे रजा जी के दांत
मेरे सैंया जी के दांत
चूड़ो तो हाथी दांत को
गलिन गलिन मनरा फिरे ..
अरी नन्दी चूड़े ने ले ली मेरी जान
चूड़ो तो हाथी दांत को
गलिन गलिन मनरा फिरे ...

Banwari Re Jeene Ka Sahara - Lyrics

krishn bhajan - kanhaiya
YouTube
बनवारी रे जीने का सहारा तेरा नाम रे 
मुझे दुनिया वालों से क्या काम रे 

झूठी दुनिया झूठे बंधन झूठी है ये माया
झूठी सांस का आना जाना झूठी है ये काया
यहाँ साँचो तेरो नाम रे
बनवारी रे जीने का सहारा...
रंग में तेरे रंग गयी गिरधर छोड़ दिया जग सारा
बन गयी तेरे प्रेम की जोगन लेके मन एकतारा
मोये प्यारो तेरो नाम रे
बनवारी रे जीने का सहारा...
दर्शन तेरा जिस दिन पाऊं हर चिंता मिट जाये
जीवन मेरा इन चरणों में आस की जोत जलाये
ओ मेरी बांह पकड़ लो श्याम रे
बनवारी रे जीने का सहारा...