Friday, August 2, 2019

Sawan Ka Mahina - Lyrics

radha krishn bhajan - sawan special
YouTube
सावन का महीना घटायें घनघोर 
बागों में झूले पड़ गए झूले राधा नन्द किशोर 

प्रेम हिंडोले बैठी राधा प्यारी
झोटा देवें देखो श्याम मुरारी
जोड़ी लागे प्यारी जैसे चंदा और चकोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
कोयल पपीहा बोले मन हर्षाये
बांसुरी बजाये श्याम राधा के मन भाये
छाई है हरियाली और पवन मचाये शोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
नन्ही नन्ही बुंदिया पड़े भीगे राधा रानी
रास रचाएं श्याम करे मनमानी
ब्रज में छाई मस्ती और नाचे मन का मोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
राधे श्याम की जोड़ी मन को लुभाए
देख ये सुन्दर छवि मन में समाये
जुगल धूप अनुपम है और मनवा हुआ विभोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...

No comments:

Post a Comment