Saturday, August 3, 2019

Sawan Jhadi Laage - Lyrics

sawan geet
YouTube
सावन झड़ी लागे हाय धीरे धीरे 
हाय धीरे धीरे ओ धीरे धीरे

मोरे श्याम ओ.. कहाँ से आई बदरिया
कहाँ से आई है काली बदरिया
कहाँ से झड़ी लागी हो.. धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
पूरब से आई है कारी बदरिया
पश्चिम झड़ी लागी हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
मोरे श्याम हो... खोलो न बजुर किवरिया
काली घटायें पानी भर भर के लायें
चुनर मोरी भीगे हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
मोरी सखी हो..कौन की बाजे बांसुरिया
कौन की बाजे है मधुर बांसुरिया
कौन सखी नाचे हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
कान्हा की बाजे है मधुर बंसुरिया
हां मधुर बांसुरिया |
राधिका सखी नाचे हाय धीरे धीरे
 सावन झड़ी लागे...

No comments:

Post a Comment