Thursday, August 29, 2019

Hari Hari Bol - Lyrics

हरी हरी बोल कछु मिल जाएगो
मिल जाएगो कछु मिल जाएगो 
जीवन सफल तेरो है जाएगो 
भव सागर से तर जाएगो

हरी के रंग में रंग चोला
हरी के भजन में रम चोला 
हरी हरी बोल...
चोला तेरो - तेरो नहीं
इस दुनिया में तेरा कुछ भी नहीं
हंसा तेरो उड़ जाएगो
चोला तेरो फुक जाएगो
हरी हरी बोल...
धन दौलत ये तेरी नहीं
इस दुनिया में तेरा कुछ भी नहीं
दान कर वही तोये मिल जाएगो
मिल जाएगो वही मिल जाएगो
हरी हरी बोल...
कुनवा गोता तेरो नहीं
इस दुनिया में तेरा कुछ भी नहीं
हंसा तेरो उड़ जाएगो
प्यार जगत में रह जाएगो
हरी हरी बोल...

No comments:

Post a Comment