Monday, August 19, 2019

Main To Gayi Hathras Mandi - Lyrics

मैं तो गयी हाथरस मंडी - लोक गीत
YouTube

मैं तो गयी हाथरस मंडी
मैंने एक जनी पे देखि
मेरो बाई दिन से जिया ललचाय
तगड़ी सोने की पेटी सोने की देयो गढ़वाए

राजा शहर आगरा जाना
वहां से दस तोले सोना लाना
जाए सुनरा पे देयो गढ़वाए
तगड़ी सोने की पेटी सोने की 

राजा पहन ओढ़ पनिया चाली
अब मोये तेरी नज़र लग जाये
पेटी सोने की...

राजा शहर पटना जाना
वहां से सवा मन मिर्ची लाना
अब मोपे सात ही बार उसार
पेटी सोने की ...

मैं तो गयी हाथरस मंडी
मैंने एक जनी पे देखि
मेरो बाई दिन से जिया ललचाय
तगड़ी सोने की पेटी सोने की देयो गढ़वाए
  

No comments:

Post a Comment