Saturday, August 17, 2019

Neendariya Toye Bech Aaun - Lyrics


नीन्दरिया तोये बेच औं - नीद
YouTube

नीन्दरिया तोये बेच आऊँ जो कोई लेले मोल 

गौरा जी बोली भोले से कथा सुना दे मोये 
जब तक भोले कथा सुनावे गौरा जी गयीं सोये 
नीन्दरिया तोये बेच आऊँ...
सीता जी बोली लक्षमण से पानी पिलादे मोये 
जब तक लक्ष्मण पानी पिलावे सीता जी गयीं सोये 
नीन्दरिया तोये बेच आऊँ...
राधा जी के रंग महल में जगमग जगमग होए 
जब तक कृष्णा देखने आये राधा जी गयीं सोये 
नीन्दरिया तोये बेच आऊँ...
दैतुर जागे राजा रंकी कै जागे कोई चोर
दैतुर जागे 
नीन्दरिया तोये बेच आऊँ...
दैतुर जागे साधू संत और कै जागे गुरुदेव 
दैतुर जागे कोई पुजारी लगे राम से जोग 
नीन्दरिया तोये बेच आऊँ...

Friday, August 16, 2019

Shree Balaji Maharaj - lyrics

hanuman - balaji - bajrangbali - bajrangi
YouTube
श्री बालाजी महाराज महाराज
तेरे माथे मुकुट विराज रयो

तेरे माथे मुकुट विराज रयो 

तेरी चौकी लगे तेरे भजन गवें
तोपे चढ़े फूल की माल
तेरे माथे मुकुट विराज रयो
श्री बालाजी महाराज...
लंका को तुमने जलाया था
रावन का मान घटाया
अब तुम ही लगाओ बेडा पार
तेरे माथे मुकुट विराज रयो
श्री बालाजी महाराज...
तुम राम के प्राणन प्यारे हो
अंजनी के अंखियन तारे हो
तेरी लीला बड़ी अपार
तेरे माथे मुकुट विराज रयो
श्री बालाजी महाराज...
लक्ष्मण को तुमने बचाया था
श्री राम का मान बढ़ाया था
अब तुम ही लगाओ नैया पार
तेरे माथे मुकुट विराज रयो
श्री बालाजी महाराज...

Thursday, August 15, 2019

Bhole Meri Naiya Ko - Lyrics

shiv bhajan - bholenath bhajan
YouTube

भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना 

तुम शंख बजा कर के दुनिया को जगाते हो
डमरू की धुन से तुम सदमार्ग दिखाते हो
मैं मूरख संग मेरे अवगुण बिसरा देना
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना ...
हर ओर अँधेरा है तूफानों ने घेरा है
कोई राह नहीं दिखती बस तुझपे भरोसा है
एक आस लगी तुमसे मेरी लाज बचा देना
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना ...
हे जगदम्बा के स्वामी देवादि देव नमामि
सबके मन की तुम जानो शिव शंकर अंतर्यामी
दुःख आप मेरे मन का महादेव मिटा देना
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना ...
महादेव जटा में तुमने गंगा को छुपाया है
माथे पे चन्द्र सजाया विषधर लिपटाया है
मुझे नाथ गले अपने हे स्वामी लगा लेना
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना ...

Monday, August 12, 2019

Mujhe Laut Kuti Par Jana Hai - Lyrics

mujhe laut kuti par jana hai - mangalwar bhajan - hanuman ji
YouTube
हनुमान मटकिया भरने दो 
मुझे लौट कुटी पर जाना है

क्या माता तुम को पता नहीं
यहाँ दशरथ जी का पहरा है
क्या हनुमत तुम को पता नहीं
वो लगते सुसर हमारे हैं
हनुमान मटकिया भरने दो...
क्या माता तुम को पता नहीं
यहाँ भारत भैया का पहरा है
क्या हनुमत तुम को पता नहीं
वो लगते देवर हमारे हैं
हनुमान मटकिया भरने दो...
क्या माता तुम को पता नहीं
यहाँ लक्षमण भैया का पहरा है
क्या हनुमत तुम को पता नहीं
वो छोटे अनुज हमारे हैं
हनुमान मटकिया भरने दो...
क्या माता तुम को पता नहीं
यहाँ श्री राम का पहरा है
क्या हनुमत तुम को पता नहीं
वो लगते पति हमारे हैं
हनुमान मटकिया भरने दो...

Sunday, August 11, 2019

Milte Nahin Hain Bhagwan - Lyrics

YouTube
मिलते नहीं हैं भगवान गुरु के बिना 

चाहे तू गंगा नहा ले चाहे तू जमना नहा ले
चाहे तू गोता लगाये ले गुरु के बिना
मिलते नहीं हैं भगवान...
चाहे तू मंदिर जा ले चाहे तू शिवालय जा ले
चाहे तू चरणों में शीश झुका ले गुरु के बिना
मिलते नहीं हैं भगवान...
चंदा ऐ अर्क देले सूरज आर अर्क देले
तुलसी ऐ अर्क देले गुरु के बिना
मिलते नहीं हैं भगवान...
रामायण पढले चाहे गीता तू पढले
भगवत सुन चाहे रोज़ गुरु के बिना
मिलते नहीं हैं भगवान...
परकम्मा रोज़ कर ले तीर्थ तू रोज़ करले
सागर में गोता लगाये ले चाहे रोज़ गुरु के बिना
मिलते नहीं हैं भगवान...

Saturday, August 10, 2019

Kaun Kehte Hain Bhagwan Aate Nahin - Lyrics

ekadashi bhajan - एकादशी भजन
Add caption
अच्युतं केशवं कृष्ण दामोदरं
राम नारायणं जानकी वल्लवं

कौन कहते हैं भगवान आते नहीं
मीरा के जैसे तुम बुलाते नहीं
अच्युतं केशवं...
कौन कहते हैं भगवान खाते नहीं
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं
 अच्युतं केशवं...
याद आवेंगे उनको कभी न कभी
कृष्ण दर्शन तो देंगे कभी ना कभी
अच्युतं केशवं...

Guru Bhakto Ke Khul Gaye Bhag - Lyrics

guru bhajan - jab guru sewa mili
YouTube
गुरु भक्तों के खुल गए भाग 
जब गुरु सेवा मिली

सेवा मिली थी राजा हरिशचंद को
छोड़ दिया राज और पाट
जब गुरु सेवा मिली
गुरु भक्तों के खुल गए...
आप बिके राजा रानी को भी बेचा
बेच दिया रोहित कुमार
जब गुरु सेवा मिली
गुरु भक्तों के खुल गए...
सेवा मिली थी राजा मोरध्वज को
आरे से चीर दिया लाल
जब गुरु सेवा मिली
गुरु भक्तों के खुल गए...
सेवा मिली थी भिलनी भगत को
द्वारे पे आये भगवान
जब गुरु सेवा मिली
गुरु भक्तों के खुल गए..
तुम को भी मौका गुरु जी ने दीन्हा
हो जाओ भव से पार
जब गुरु सेवा मिली
गुरु भक्तों के खुल गए...