Wednesday, September 4, 2019

Udho Maiya Se Kehna - Lyrics

उधो मैया से कहना तेरो लाला याद करे

ये सोने की बंसी मोए बिल्कुल ना भावे
तेरी बांस की बांसुरिया मोए याद बहुत आवे
उधो मैया से कहना तेरो लाला याद करे

तेरी पीली पीताम्बर मोए बिल्कुल ना भावे
तेरी काली कंबरिया की मोए याद बहुत आवे
उधो मैया से कहना तेरो लाला याद करे

मोए छप्पन भोग तो बोलकुल ना भावे
तेरे माखन मिश्री की मोए याद बहुत आवे
उधो मैया से कहना तेरो लाला याद करे

मोए मथुरा वृंदावन मोए बिल्कुल ना भावे
मोए गोकुल नगरी की मोए याद बहुत आवे
उधो मैया से कहना तेरो लाला याद करे

मैया सोलह हजार रानी मोए बिल्कुल ना भावे
मोए राधा रानी की मोए याद बहुत आवे
उधो मैया से कहना तेरो लाला याद करे

Monday, September 2, 2019

De Do Anguthi - Lyrics

दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी 
इसे लाया है कौन ... मेरे रघुवर जी ... रघुबर जी 

मात भी छोड़े मैंने पिता भी छोड़े
छोड़ी जनकपुरी .. मेरे बाबुल की ..बाबुल की
दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी...
संग भी छोड़ा मैंने साथ भी छोड़ा
छोड़ी संग सहेली मेरे बचपन की.. बचपन की
दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी...
सास भी छोड़े मैंने सुसर भी छोड़े
छोड़ी अवधपुरी.. मेरे ससुरा की .. .ससुरा की
दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी...
राम भी छोड़े मैंने लक्ष्मण भी छोड़े
छोड़ी पंचवटी मेरे रघुवर की ... रघुवर की ..
दे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी...

Sunday, September 1, 2019

Krishn Ki Deewani Bankar - Lyrics

कृष्ण की दीवानी बनकर मीरा ने घर छोड़ दिया
एक राजा की बेटी ने ग्वाले से नाता जोड़ लिया

नाचे गाये मीरा बाई हाथों में ले इकतारा
पैरों में घुंघरू गल माला भेस जोगन का कर डाला
राणा कुल की आन  बान ने खान पान सब छोड़ दिया।
कृष्ण की  दीवानी....
 
विष प्याला राणा  भेजा विष  अमृत कर डाला।
चरणामृत कर पर गई मीरा तुम जानो बंशी वाला।
कृष्ण की दीवानी...

Saturday, August 31, 2019

Mere Ganpati Ki Chhoti Chhoti Ankhiya - Lyrics

गोदी में उठा लो मेरी मात गणपति छोटे से 

मेरे गणपति के छोटा सा माथा
मुकुट पहना दो मेरी मात गणपति छोटे से
गोदी में उठा लो मेरी मात...
मेरे गणपति की छोटी छोटी अँखियाँ
काजल लगा दो मेरी मात गणपति छोटे से
गोदी में उठा लो मेरी मात...
मेरे गणपति के छोटे छोटे हाथ हैं
कंगना पहना दो मेरी मात गणपति छोटे से
गोदी में उठा लो मेरी मात...
मेरे गणपति के छोटे छोटे पैंया
घुंघरू पहना दो मेरी मात गणपति छोटे से
गोदी में उठा लो मेरी मात...
मेरे गणपति के छोटा छोटा मुखड़ा
लड्डू खिला दो मेरी मात गणपति छोटे से
गोदी में उठा लो मेरी मात...

Friday, August 30, 2019

Prabhu Ji Kardo Beda Paar - Lyrics

गुरु जी करदो बेडा पार 
नैया डूबी बीच मझधार 
गहरा पानी है भव सागर में 

द्रौपदी टेरे बारम्बार आजाओ यशोदा के लाल
लाज बचाना है भव सागर में
गुरु जी करदो बेडा पार ...
मीरा टेरे बारम्बार आजाओ यशोदा के लाल
ज़हर पचाना है भव सागर में
गुरु जी करदो बेडा पार ...
नरसी टेरे बारम्बार आजाओ यशोदा के लाल
भात भराना है भव सागर में
गुरु जी करदो बेडा पार ...
रामा टेरे बारम्बार आजाओ यशोदा के लाल
भात पहनाना है भव सागर में
गुरु जी करदो बेडा पार ...

Thursday, August 29, 2019

Hari Hari Bol - Lyrics

हरी हरी बोल कछु मिल जाएगो
मिल जाएगो कछु मिल जाएगो 
जीवन सफल तेरो है जाएगो 
भव सागर से तर जाएगो

हरी के रंग में रंग चोला
हरी के भजन में रम चोला 
हरी हरी बोल...
चोला तेरो - तेरो नहीं
इस दुनिया में तेरा कुछ भी नहीं
हंसा तेरो उड़ जाएगो
चोला तेरो फुक जाएगो
हरी हरी बोल...
धन दौलत ये तेरी नहीं
इस दुनिया में तेरा कुछ भी नहीं
दान कर वही तोये मिल जाएगो
मिल जाएगो वही मिल जाएगो
हरी हरी बोल...
कुनवा गोता तेरो नहीं
इस दुनिया में तेरा कुछ भी नहीं
हंसा तेरो उड़ जाएगो
प्यार जगत में रह जाएगो
हरी हरी बोल...

Sunday, August 25, 2019

Teri Yaari Mein Murari - Lyrics

तेरी यारी में मुरारी सुख ना पायो 
ना पायो रे ना पायो 
तेरी यारी में मुरारी... 

यारी करी थी मीरा बाई ने
ज़हर के प्याले पिलवाए
तेरी यारी में मुरारी... 

यारी करी थी नरसी भगत
भूख से दर दर भटकायो
तेरी यारी में मुरारी... 

यारी करी थी मोरध्वज ने
सुत पे आरा चलवायो
तेरी यारी में मुरारी... 

यारी करी प्रह्लाद भगत ने
लाल खंभ से चिपकायो
तेरी यारी में मुरारी...