Sunday, January 29, 2023

भातों का गम न करना - Bhaaton Ka Gum N Karna - LYRICS -

भातों का गम न करना विरन, थोड़े से गुजारा कर लेंगे कर लेंगे

अरे गहनों का गम न करना विरन, 
मुंदरी में गुजारा कर लेंगे कर लेंगे। अरे भातों...

कपड़ों का गम न करना विरन,
चुनरी से गुजारा कर लेंगे कर लेंगे। अरे भातों...

बर्तन का गम न करना विरन,
चम्मच से गुजारा कर लेंगे कर लेंगे। अरे भातों...

मोहरों/ रुपयों का गम न करना विरन
सिक्के से गुजारा कर लेंगे कर लेंगे। अरे भातों...

बोली बोली रे कोयलिया हर हर महादेव - Boli Boli Re Koyaliya Har Har Mahadev - LYRICS -

बोली बोली रे कोयलिया हर हर महादेव
हर हर महादेव गौरा रानी के महेश २ 

बागों में बोली बगीचों में बोली, 
अमुवा की डाली पे बोली महादेव  बोली बोली....

तालों पे बोली तलैयों पे बोली,
गंगा की लहरों में बोली महादेव   बोली बोली....

महलों में बोली डुमेहलों में बोली, 
छज्जे पे बैठी बोली महादेव   बोली बोली....

हरिद्वार में बोली काशी में बोली,
कैलाश पर्वत पे बोली महादेव   बोली बोली....

मंदिर में बोली शिवाला में बोली,
सत्संग के बीच में बोली महादेव   बोली बोली....

हे राम तेरी माया को - Hey Ram Teri Maya ko - LYRICS -

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी 

Tuesday, December 6, 2022

मत बोले कड़वे बोल - Mat Bole Kadve Bol - LYRICS -

मत बोले कड़वे बोल भभज तेरे रोज़ रोज़ नहीं आउंगी

अरे सावन aaun सनूने आऊं, में तो आऊं भैया दौज
भाभाज तेरे...

अरे शादी में आऊं जापे में आऊं, मैं तो आऊं नौतन भात
भाभज तेरे...

अरे मेरो भैया मां को जायो भैया ने मोहे नौत बुलायो
में तो आई नौते गेल भभज तेरे....

अरे न मैं भूखी प्यासी आई मैं तो संग मिठाई लाई
में तो आई भर के पेट भभज तेरे....

अरे न मैंने पहने फटे पुराने चटक चुनरी ओढ के आई
में तो आई पंचरंग ओढ भभाज तेरे...

Wednesday, November 30, 2022

गुरूजी तेने कैसो खेल रचायो - Guruji Tene Kaisa Khel Rachyo - LYRICS -

गुरूजी तेने कैसौ खेल रचायो, तेरी माया को पार न पायो

न तोपे ईंट और न गारो, गुरूजी तेने कैसे जगत बनायो
तेरी माया को पार न पायो
गुरूजी तेने कैसौ खेल रचायो, तेरी माया को पार न पायो


न तोपे हड्डी न तोपे मांस, गुरूजी तेने कैसे मानस बनायों
तेरी माया को पार न पायो
गुरूजी तेने कैसौ खेल रचायो, तेरी माया को पार न पायो


न तोपे बेटी न तोपे बेटा गुरूजी तेने कैसे मोह बनायो
तेरी माया को पार न पायो
गुरूजी तेने कैसौ खेल रचायो, तेरी माया को पार न पायो


न तोपे दिया न तोपे बाती, गुरूजी तेने कर दियो जगत उजालो
तेरी माया को पार न पायो
गुरूजी तेने कैसौ खेल रचायो, तेरी माया को पार न पायो


Monday, November 28, 2022

मेरा छोटा सा परिवार - Mera Chhota Sa Parivaar - LYRICS -

मेरा छोटा सा परिवार देख मत डर जइयो bhatiya

अरे जितने पत्ते पीपल के भतैया मेरे उतने देवर जेठ 
देख मत डर जइयो भतैया मेरा छोटा सा...

अरे जितने पत्ते तुलसा में भतैया मेरी उतनी देवरानी जेठानी
देख मत डर जइयो भतैया मेरा छोटा सा...

अरे जितने मोती माला में भतैया मेरी उतनी फुफास ननद
देख मत डर जइयो भतैया मेरा छोटा सा...

अरे जितने तारे अंबर में भतैया मेरे उतने बाल गोपाल
देख मत डर जइयो भतैया मेरा छोटा सा परिवार...

मेरे मान को बढ़ाना - Mere Maan Ko Badhana - LYRICS -

मेरे मान को बढ़ाइयो वीर भात न्योतने आई
भैया सावन जैसी वर्षा मेरे आंगन में वरसाइयो वीर
भात न्योतने आई
भैया भादों जैसी बिजली मेरे द्वारे पे चमकाइयो वीर
भात न्योतने आई

भैया टीका उपर टीका मेरे झुमके रत्न जढ़ाना वीर
भात न्योतने आई

इसी तरह से आगे सभी गहनों के नाम लेकर गाएं