Monday, March 18, 2019

मिलजुल खेलो रे होली | Miljul khelo re holi - Holi Geet

mil jul khelo re holi
Youtube

मिल जुल खेलो रे होली 
लगाओ रंग केसरिया     x2

हंसो हसाओ रंग लगाओ
चुनरिया लहराओ 
लगाओ रंग केसरिया     x2

होली खेलन को ब्रह्मा जी आए     x2
ब्रह्मा जी आए संगमें ब्राह्मणी को लाए
होके हंस सवार 
लगाओ रंग केसरिया,...

विष्णुजी
रामजी
भोलेजी
गणपतिजी
कन्हाजी

मिलजुल खेलो रे...

नोट:- हरे रंग के शब्दों को उस एक लाइन में बदल-बदल कर गा सकते हैं |

नगरकोट भजन | Nagarkot bhajan - Lyrics

nagarkot bhajan
Youtube


मैया तेरो नगरकोट अस धाम 
लटक रहे चौरासी घंटा 
चौरासी घंटा 
लटक रहे चौरासी घंटा           x2
चौरासी घंटा 
लटक रहे चौरासी घंटा

किस- किस ने मैया तेरो भवन बनायो 
किसने जलाई जोत 
लटक रहे चौरासी घंटा

पांचों पांडव तेरो भवन बनाया
अर्जुन जलाई जोत  
लटक रहे चौरासी घंटा
मैया तेरो....

नंगे-2 पैरों मैया अकबर आया- x2 
सवा में सोने का छत्र चढ़ाया 
मैया बाय बडो रे भयो है अभिमान
लटक रहे चौ रसी घंटा
मैया....

नंगे-2 पैरों मैया ध्यनू भी आया 
उसने सिर अपना काट के चढाया
 मैया बाकी है रही है जयकार
लटक रहे चौरासी घंटा
मैया....

नंगे 2 पैरों मैया भकत भी आय्ये
 चिमटा और मजीरा लाए
 मैया तेरी कर रहे कई जयकार
लटक रहे चौरासी घंटा
मैया....

पवनसुत अंजनी के लाला | Pawansut Anjani Ke lala - Lyrics

pawansut anjani
Pawansut Anjani Ke Lala


राखो मेरी भरी सभा में लाज
पवनसुत अंजनी के लाला        x2

काहे को तेरो होम होत है
काहे की माला
पवनसुत अंजनी के लाला.....

लौंग धूप तेरो होम होत है
फूलन की माला
पवनसुत अंजनी के लाला....

काहे को तेरो भोग लगत है
काहे को चोला
पवनसुत अंजनी के लाला....

लड्डून को तेरो भोग लगत है
सिंदूर को चोला
पवनसुत अंजनी के लाला....

अस्त्र शस्त्र तोपे कछु हत नाय
गदा धरी अंगा
पवनसुत अंजनी के लाला...

दुष्टन को तैने नाश कियो है
भगतन को पाला
पवनसुत अंजनी के लाला....

Sunday, March 3, 2019

पहले आदि गणेश मनाया करो - शिव भजन लिरिक्स | Pehle Aadi Ganesh Manaya Karo - Shiv bhajan Lyrics

shiv bhajan adi ganesh
Youtube Link


पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

भोले जटों में बह रही गंग धारा
इसमें बढ़िया सा है हरिद्वारा
इसमें नहाये रहा है जग सारा

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

भोले अंग विभूति लगायी हुई है
गले सर्पों की माला पायी हुई है
गौरा पार्वती संग आई हुई हैं

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

भोले कैसी अजब तेरी माया है
कहीं धूप कहीं पर छाया है
जंगल में मंगल गाया है

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

पहले हृदय को शुद्ध बनाया करो
फिर शाम समाधी लगाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

जो आदि गणेश मनाते है
मुंह मांगी मुरादे पाते है
उनके काज सफल हो जाते हैं

पहले आदि गणेश मनाया करो
फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.....x2

ब्रज में रास रचो भारी - शिव भजन | Braj Mein Raas Racho Bhaari - shiv bhajan




ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

हठ मत पकड़ो भोले भंडारी 
वहां नहीं नर जाये वहाँ जाएँ नारी 
कैसे देखोगे रास श्याम कौ 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

देख री गौरा मो कूं ऐसो बनाय ले
मो कूं कोई जान ना पावे 
काजल बेंदी मेहंदी महावर 
लहंगा पेहरो घूम घुमारो 
सिर पे ओढ़ी चुनरी भोले ने 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

आगे गौरा पीछे भंडारी 
जान गये घट घट के वासी 
आये गये ब्रज में भोले भंडारी 
रास रचो भारी ....

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

ऐसी बंशी श्याम ने बजायी 
मस्त भये भोले भंडारी 
नाचत नाचत भोले भंडारी 
सर से उड़ गयी साड़ी |

ब्रज में रास रचो भारी
श्याम के दरश कराओ प्यारी ...............x2

राम तेरी माया को पहचाने - राम भजन लिरिक्स | Ram Teri Maya Ko Pehchane - Ram Bhajan Lyrics

ram teri maya ko
राम तेरी माया को YouTube लिंक


हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है .......x2

आटा आटा सब कहें तेरा आटा कौन है
जब जौ का आटा संग चले वाये खाए कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

कपड़ा कपड़ा सब कहें तेरा कपड़ा कौन है
जब ढाई गज तेरे संग चले वाये पेहने कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

बर्तन बर्तन सब कहें तेरा बर्तन कौन है
माटी की हांडी संग चले वाये बरते कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है

भाई भाई सब कहें तेरा भाई कौन है
जब हंस अकेला उड़ चला संग जाए कौन है |

हे राम तेरी माया को पहचाने कौन है
भगवान तेरी माया को पहचाने कौन है............x2

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये - शिव भजन लिरिक्स | Shankar Kaha Jaye Mahadev Kaha Jaye - Shiv Bhajan Lyrics


shankar kaha jaye lyrics
YouTube Link


शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये ............x2

मैंने सोने की गागर भरवाई
मेरे भोले को पसंद नहीं आई
उन्हें गंगा की धारा पसंद आई |

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये 

मैंने फूलो की माला बनवाई
मेरे भोले को पसंद नहीं आई
उन्हें सर्पों की माला पसंद आई |

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये 

मैंने हाथों के खड्वे बनवाए
मेरे भोले को पसंद नहीं आये
उन्हें हाथों में डमरू पसंद आये |

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये 

मैंने कार और बाइक मंगवाई
मेरे भोले को पसंद नहीं आई
उन्हें नंदी की सवारी पसंद आई |

शंकर कहा जाये महादेव कहा जाये
बोलो भोले बाबा तुम को क्या कहा जाये 

मैंने कपड़ों की जोड़ी सिलवाई
मेरे भोले को पसंद नहीं आई
उन्हें मृगछाला पसंद आई |