Thursday, August 8, 2019

Jhum Raha Sara Kailash - Lyrics

shiv bhajan - bhole ji ki bhakti me
YouTube

झूम रहा सारा कैलाश भोले जी की भक्ति में 
भोले जी की भक्ति में ...
भोले जी की भक्ति में 
डम डम डम डम डमरु बाजे 
मस्त मगन शिव भोला नाचे 
बम बम की गूंजे जयकार
भोले जी की भक्ति में 
झूम रहा सारा कैलाश...
नंदी नाचे श्रंगी नाचे 
गणपति संग में कार्तिक नाचे 
नाचे है गंग धार 
भोले जी की भक्ति में 
 झूम रहा सारा कैलाश...
माथे का चंदा भी झूमे 
गंग धारा चरणों को चूमे
मस्ती छाई अपार 
भोले जी की भक्ति में 
झूम रहा सारा कैलाश...

Tuesday, August 6, 2019

Jhula Jhulungi Raja Ji Kashmir - Lyrics

sawan geet
YouTube
झूला झुलुंगी राजा जी कश्मीर 
झोटा तो लुंगी जम्मू में 

माथे का टीका ऐसा लइयो ना काऊ पे होए
कान के झाले ऐसे लइयो ना काऊ पे होए
मेरे कान में झिल मिल होए
झोटा तो लुंगी...

गले को हरवा ...
हाथ का कंगन ...
मेरे हाथ में ओ हो
मेरे गले में झिल मिल होए

कमर की तगड़ी
मेरे कमर में झिलमिल होए
झोटा तो...

पैर की पायल ,..
मेरे पैरो में छम छम होए
झोटा तो...

सिर की चुनर ...
अंग की सारी
मेरे सिर पे झिलमिल होए
झोटा तो..

Monday, August 5, 2019

Shiv Ji Ka Mandir - Lyrics

shiv ji ka mandir palli paar hai - shiv bhajan
YouTube

भोले का मंदिर पल्ली पार है 
दर्शन को दिल बेक़रार है 
शिव जी का मंदिर पल्ली पार है 
दर्शन को दिल बेक़रार है 

अंधे वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
आँखें देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
लंगड़े भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
टाँगे देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
बालक भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
विद्या देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
लंगड़े भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
टाँगे देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
कन्या भी वहां पर आती हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
घर वर देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
लंगड़े भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
टाँगे देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...
भक्त भी वहां पर आते हैं
आ कर के शीश झुकाते हैं
दर्शन देने वाला दिलदार है
दर्शन को दिल बेक़रार है
शिव जी का मंदिर...

Sunday, August 4, 2019

Bhole Baba Ne Yuhi - Lyrics

YouTube
भोले बाबा ने यूँ ही बजाया डमरू 
बजाया डमरू
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया 

जहाँ ब्रह्मा चले जहाँ विष्णु चले
वह लक्ष्मी का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ गंगा चले वहाँ जमना चले
वहाँ सरयू का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ चंदा चले यहाँ तारे चले
वहाँ सूरज का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ राम चले जहाँ लक्ष्मण चले
वहाँ सीता का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ कृष्णा चले वहाँ राधा चले
वहाँ रूक्मिण का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...
जहाँ साधू चले वहाँ संत चले
वही भक्तों का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने यूँ ही...

Saturday, August 3, 2019

Sawan Jhadi Laage - Lyrics

sawan geet
YouTube
सावन झड़ी लागे हाय धीरे धीरे 
हाय धीरे धीरे ओ धीरे धीरे

मोरे श्याम ओ.. कहाँ से आई बदरिया
कहाँ से आई है काली बदरिया
कहाँ से झड़ी लागी हो.. धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
पूरब से आई है कारी बदरिया
पश्चिम झड़ी लागी हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
मोरे श्याम हो... खोलो न बजुर किवरिया
काली घटायें पानी भर भर के लायें
चुनर मोरी भीगे हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
मोरी सखी हो..कौन की बाजे बांसुरिया
कौन की बाजे है मधुर बांसुरिया
कौन सखी नाचे हाय धीरे धीरे
सावन झड़ी लागे...
कान्हा की बाजे है मधुर बंसुरिया
हां मधुर बांसुरिया |
राधिका सखी नाचे हाय धीरे धीरे
 सावन झड़ी लागे...

Friday, August 2, 2019

Sawan Ka Mahina - Lyrics

radha krishn bhajan - sawan special
YouTube
सावन का महीना घटायें घनघोर 
बागों में झूले पड़ गए झूले राधा नन्द किशोर 

प्रेम हिंडोले बैठी राधा प्यारी
झोटा देवें देखो श्याम मुरारी
जोड़ी लागे प्यारी जैसे चंदा और चकोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
कोयल पपीहा बोले मन हर्षाये
बांसुरी बजाये श्याम राधा के मन भाये
छाई है हरियाली और पवन मचाये शोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
नन्ही नन्ही बुंदिया पड़े भीगे राधा रानी
रास रचाएं श्याम करे मनमानी
ब्रज में छाई मस्ती और नाचे मन का मोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...
राधे श्याम की जोड़ी मन को लुभाए
देख ये सुन्दर छवि मन में समाये
जुगल धूप अनुपम है और मनवा हुआ विभोर
बागों में झूले पड़ गए...
सावन का महीना...

Thursday, August 1, 2019

Bhola Darshan Dene Aaya - Lyrics

shiv bhajan - sawan geet
YouTube
भोला दर्शन देने आया ओ भक्तों जी 
करलो दर्शन करलो ...भक्तों जी 

जटा में गंगा साजे माथे पे चंदा साजे
गले सर्पों की माला  हो...
भोला दर्शन देने आया...
हाथों में डमरू साजे अंग विभूति साजे
ओढ़े पागम्बर आया हो..
भोला दर्शन देने आया...
खा कर के आक धतुरा पी के वो भंग का प्याला
मस्ती में होके मतवाला हो ....
भोला दर्शन देने आया...
बाएं अंग गौरा गोदी में गनपत प्यारा
नन्दी सस्वारा आया हो....
भोला दर्शन देने आया...