Showing posts with label nirgun bhajan. Show all posts
Showing posts with label nirgun bhajan. Show all posts

Friday, May 5, 2023

घर धंधे में फांसी बाबरी - Ghar Dhandhe Me Fansi Babri - LYRICS -

घर धंधे में फंसी बाबरी तोए कैसे राम मिलेंगे

कितनी सुंदर आंखें  दी हैं, दर्शन तक न करे बाबरी
तोए कैसे राम मिलेंगे
घर धंधे में फंसी बाबरी तोए कैसे राम मिलेंगे

कितने सुंदर कान दिए हैं, सत्संग तक न सुनो बाबरी
तोए कैसे राम मिलेंगे
घर धंधे में फंसी बाबरी तोए कैसे राम मिलेंगे

कितनी सुंदर जीभ दी है, सुमिरन तक न कियो बाबरी
तोए कैसे राम मिलेंगे
घर धंधे में फंसी बाबरी तोए कैसे राम मिलेंगे

कितने सुंदर हाथ दिए हैं,  सेवा तक न करी बाबरी
दान तक न करो बाबरी तोए कैसे राम मिलेंगे
घर धंधे में फंसी बाबरी तोए कैसे राम मिलेंगे

कितने सुंदर पैर दिए हैं, तीरथ तक न गई बाबरी
मंदिर तक न गई बाबरी तोए कैसे राम मिलेंगे
घर धंधे में फंसी बाबरी तोए कैसे राम मिलेंगे

Wednesday, December 22, 2021

काऊ दिन पाले सुआ - Kaau Din Paale Sua - LYRICS-https://youtu.be/2CSYRmcTjSw

काऊ दिन पाले सुआ उड़ जायेंगे
इन बेटा को गर्व मत करिओ गर्व मत कारियो
काऊ  दिन बेटा बहु के है जायेंगे
काऊ दिन पाले सुआ उड़ जायेंगे

इन बहुआन को गर्व मत कारियो गर्व मत कारियो
काऊ दिन बहुएं पड़ोसन बन जाएंगी
काऊ दिन पाले सुआ उड़ जायेंगे

इस काया को गर्व मत कारियो गर्व मत कारियो
काऊ दिन काया माटी में मिल जाएगी
काऊ दिन पाले सुआ उड़ जायेंगे

इस माया को गर्व मत कारियो गर्व मत कारियो
काऊ दिन आवे चोर ले जायेंगे
काऊ दिन पाले सुआ उड़ जायेंगे

https://youtu.be/2CSYRmcTjSw

Sunday, September 19, 2021

काया तेरी रेल बना दूंगी - Kaya Teri Rail Bana Doongi - LYRICS-

काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

जा काया की दो आंख हैं, इनसे दर्शन कर लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

या काया के दी कान हैं इनसे सत्संग सुन लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

या काया की एक है जीवहा या से सुमिरन कर लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

या काया के दो हाथ हैं इनसे सेवा कर लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

या काया के दो पैर हैं इनसे तीरथ कर लूंगी
तब तेरो पिछो छोडूंगी
काया तेरी रेल बना दूंगी तब तेरो पिछो छोडूंगी

Thursday, June 17, 2021

नर तू अंत समय पछतवेगो - Nar Tu Ant Samay pachhtavego - LYRICS-

नर तू अंत समय पछतावेगो तू गोविंद के गुण गा लेे
गोविंद के गुण गा लेे तू गोविंद के गुण गा लेे
नर तू अंत समय पछतावेगो तू गोविंद के गुण गा लेे

पहले जन्म तू गधा बनेगी काऊ कुम्हड़ा के हाथ लागेगो
तू तो लाद लाद के में जावेगी तू गोविंद के गुण गा लेे
नर तू अंत समय पछतावेगो तू गोविंद के गुण गा लेे

दूजे जन्म तू बैल बनेगो काऊ तेली के हाथ लगेगो
वो तो तोय कोल्हू में चलवावेगो तू गोविंद के गुण गा लेे
नर तू अंत समय पछतावेगो तू गोविंद के गुण गा लेे

तीजे जन्म तू बंदर बनेगा काऊ मदारी के हाथ लगेगी
नर तू नाच नाच के मर जावगो तू गोविंद के गुण गा लेे
नर तू अंत समय पछतावेगो तू गोविंद के गुण गा लेे

चौथे जन्म तू सर्प बनेगो काऊ सपेरे के हाथ लागेगो
वो तो तो य दलिया में दुबका वेगो तू गोविंद के गुण गा लेे
नर तू अंत समय पछतावेगो तू गोविंद के गुण गा लेे

Monday, June 7, 2021

नैया डूबेगी अभागे तेरी - Naiya Doobegi Abhaage Teri - LYRICS-

नैया डूबेगी अभागे तेरी भजन बिना
भजन बिना बाबरे भजन बिना

किस कारण तूने जन्म लिया है,जी तूने बिसरायो
संसारी जीवन में फंसकर तूने जन्म गंवायो
खो गई खो गई री उमरिया जतन बिना
नैया डूबेगी अभागे तेरी भजन बिना

किसकी आस तके है वन्दे कोई नहीं है तेरा
ये काया तेरे संग न होगी जब हो मरघट डेरा
उड़ गई उड़ गई रेे गठरिया पवन बिना
नैया डूबेगी अभागे तेरी भजन बिना

अब भी सोच समझ के मूर्ख जीवन अपना बना ले
आत्म ज्ञान की वह रही गंगा प्रेम से उसमे नहा ले
कैसे बीतेगी उमरिया राम बिना
नैया डूबेगी अभागे तेरी भजन बिना

Monday, March 22, 2021

तेरी एक न चलेगी -Teri Ek N Chalegi - LYRICS-


https://youtu.be/8CoGHvjKXks
तेरी एक न चलेगी छोड़ दे घमंड प्यारे छोड़ दे

माया के चक्कर में पड़कर सारी उमर गंवाई
तेरी मेरी करके सारी उमर चले न भाई 
काया धूल में मिलेगी छोड़ दे घमंड प्यारे छोड़ दे

तेरी एक न चलेगी छोड़ दे घमंड प्यारे छोड़ दे
महल अटारी मल खजाना भूल तू गर्व में आके
साथ न जाए कोई तेरे ले जाए काल उठाके
गठरी पाप की बंधेगी छोड़ दे घमंड प्यारे छोड़ दे
तेरी एक न चलेगी छोड़ दे घमंड प्यारे छोड़ दे

लाख चौरासी में भरमाया पड़ा पड़ा क्यों सोचे
अब तो बंदे थोड़ा समझ ले हरि के चरण पकड़ ले
तेरी भजन से बनेगी छोड़ दे घमंड प्यारे छोड़ दे
तेरी एक न चलेगी छोड़ दे घमंड प्यारे छोड़ दे


Saturday, March 13, 2021

राम भजन करो प्राणी - Ram Bhajan Karo Prani - LYRICS-

राम भजन करो प्राणी ये काया तेरी हो गई पुरानी
हो गई पुरानी ये हो गई पुरानी  राम...


इस काया को मल मल धोया साबुन तेल और सेंट लगाया
मां के अभिमानी ये काया...
राम भजन करो प्राणी ये काया तेरी हो गई पुरानी

इस काया की राख बनेगी उस पर हरी हरी घास उगेगी
पशु चरें मनमानी ये काया...
राम भजन करो प्राणी ये काया तेरी हो गई पुरानी

तुलसीदास आस रघुवर की आस नहीं है पल छन भर की
मां ले अज्ञानी  ये काया...
राम भजन करो प्राणी ये काया तेरी हो गई पुरानी

Thursday, March 11, 2021

मेरे माटी के मटके - Mere Mati Ke Matke - LYRICS-

मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल
राम नाम बोल हारी का नाम बोल

कूट पिट के तू आया जगत में, पिछली हंसी टटोल
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

जैसी करनी वैसी भरनी, इसमें प्रभु का क्या दोष
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

उपर से तू चिकना चूपडा, अंदर भरी है तेरी पोल
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

जब जाएगा हरि के द्वारे, वहीं खुलेगी तेरी पोल
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

कहत कबीर सुनो भाई साधो,अंदर की आंखें खोल
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल