Sunday, November 15, 2020

हम तुम दोनों न्यारे होंगे - Hum Tum Dono Nyare - LYRICS-

हम तुम दोनों न्यारे होंगे राजा डरियो मत ना
जब ससुर का बाग बंटेंगे, बाग आमों वाला लेंगे 
राजा डरियो मत ना
हम तुम दोनों न्यारे होंगे राजा डरियो मत ना

जब ससुर के महल बंटेंगे, कमरा एसी वाला लेंगे
राजा डरियो मत ना
हम तुम दोनों न्यारे होंगे राजा डरियो मत ना

जब ससुर के नेता बंटेंगे, देवर नौकरी वाला लेंगे
राजा डरियो मत ना
हम तुम दोनों न्यारे होंगे राजा डरियो मत ना

जब ससुर की बेटी बटेंगी, नन्दी ब्याही लेंगे 
राजा डरियो मत ना
हम तुम दोनों न्यारे होंगे राजा डरियो मत ना

जब ससुर के खेत बटेंगे, खेत गेहूं वाला लेंगे
राजा डरियो मत ना
हम तुम दोनों न्यारे होंगे राजा डरियो मत ना

Wednesday, November 11, 2020

हरि हरी तुलसा श्याम रंग कनहिया - Hari Hari Tulsa Shyam Rang Kanahiya -LYRICS

हरी हरी तुलसा श्याम रंग kanahiya
सज रही री तुलसा रानी आज

टीका भी लाए कान्हा बिंदिया भी लाए 
लाए री मांगों का सिंदूर लाल
सज रही री तुलसा रानी आज

कंगना भी लाए कान्हा मेंहदी भी लाए 
लाए री हाथों की चूड़ी लाल
सज रही री तुलसा रानी आज

पायल भी लाए कान्हा बिछिया भी लाए 
लाए री पैरों का माहवर लाल
सज रही री तुलसा रानी आज

साड़ी भी लाए कान्हा लेंहगा भी लाए 
लाए री माथे की चुनरी लाल
सज रही री तुलसा रानी आज

Sunday, November 8, 2020

कितना प्यारा है नागों वाला हार - Kiatna Pyara Hai Naagin Vala Haar - LYRICS-

कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरी गंगा ने धरम कमा लिया भोले उसको जटाओं में समा लिया, तेरी गंगा पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरे चंदा ने धरम कमा लिया भोले उसको माथे पे सजा लिया, तेरे चंदा पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरे सर्पों ने धरम कमा लिया भोले उसको गले में सजा लिया, उन सर्पों पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरे डमरू ने धरम कमा लिया भोले उसको हाथों में सजा लिया, उस डमरू पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

उस भस्मी ने धरम कमा लिया भोले उसको अंगों में रमा लिया उस भस्मी पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

मैया गौरा ने धरम कमा लिया उनको भोले ने अपना बना लिया, मैया गौरा पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

उन गणपति ने धरम कमा लिया उनको भोले ने गोदी में बैठा लिया, उन गणपति पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरे नन्दी ने धरम कमा लिया उनको भोले ने चरणों में बैठा लिया, उस नन्दी पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

Friday, November 6, 2020

जब जाना जनकपुर राम - Jab Jana Janakpur Ram - LYRICS-

जब जाना जनकपुर राम हमारी गली होकर के जाना

ताड़का वन में ताड़का मारी ऋषियों की यज्ञ कराई
हमारी गली होकर के जाना
जब जाना जनकपुर राम हमारी गली होकर के जाना

गौतम नार अहिल्या तारी उसको भी नारी बनाया
हमारी गली होकर के जाना
जब जाना जनकपुर राम हमारी गली होकर के जाना

बागों बागों तुम चले जाना सीता से मिलकर जाना 
हमारी गली होकर के जाना
जब जाना जनकपुर राम हमारी गली होकर के जाना

जनकपुरी में शिव धनु तोड़ा जनक लली से नाता जोड़ा
तुमने जनक का मां बढ़ाया ।  हमारी  गली होकर के जाना
जब जाना जनकपुर राम हमारी गली होकर के जाना

सीता को ब्याह के अवधपुर आए तीनों रानी कर रही आरती ।   हमारी गली होकर के जाना
जब जाना जनकपुर राम हमारी गली होकर के जाना

Thursday, November 5, 2020

जरा चलके वृंदावन देखो - Jara Chalke Vrindavan dekho - LYRICS -

जरा चलके वृंदावन देखो श्याम वंशी बजाते मिलेंगे
झूला झूल रही हो होंगी राधा प्यारी श्याम झूला झूलते 
मिलेंगे।  जरा....

मेरे बांके की बांकि है झांकी उनकी चितवन है बाँकी
कभी पहने हो पीला पीताम्बर कभी माखन चुराते मिलेंगे
जरा चलके वृंदावन देखो श्याम वंशी बजाते मिलेंगे

यहां आयी थी मीराबाई मोहन के में की वो रानी
बोली राजा से रोको न मुझको श्याम वत्सल हमारे मिलेंगे
जरा चलके वृंदावन देखो श्याम वंशी बजाते मिलेंगे

कर दो नैया अब उनके हवाले वो डुबाएं या इसको डुबाएं
वहां रटते हैं को राधे राधे वो उनको मानते मिलेंगे

जरा चलके वृंदावन देखो श्याम वंशी बजाते मिलेंगे
झूला झूल रही होंगी राधा प्यारी और मोहन झूलते मिलेंगे

Wednesday, November 4, 2020

आ गया कार्तिक मास - Aa Gaya Kartik Maas - LYRICS-

आ गया कार्तिक मास दीपक तुलसा में लगा देना
हो गई संजा सांझ दीपक तुलसा में लगा देना

राधा जी को टीका रुकमणी जी को झाले 
बिंदिया लालों लाल मेरी तुलसा को लगा देना 

आ गया कार्तिक मास दीपक तुलसा में लगा देना

राधा जी को हरवा रुकमणी जी को कंगना 
मेंहदी लालों  लाल मेरी तुलसा को लगा देना

आ गया कार्तिक मास दीपक तुलसा में लगा देना

राधा जी को पायल रुकमणी जी को बिछिया
माहवार लालों लाल मेरी तुलसा को लगा देना

आ गया कार्तिक मास दीपक तुलसा में लगा देना

राधा जी को लहंगा रुकमणी जी को सारी
चुनरी लालों लाल मेरी तुलसा को पहना देना

आ गया कार्तिक मास दीपक तुलसा में लगा देना

राधा जी को पेढ़ा रुकमणी जी को बर्फी 
आ गया कार्तिक मास दीपक तुलसा में लगा देना 
भोग ये लालों लाल मेरी तुलसा को लगा देना

आ गया कार्तिक मास दीपक तुलसा में लगा देना
हो गई सांजा सांझ दीपक तुलसा में लगा देना

Tuesday, November 3, 2020

मैया विनती करूं दोनों कर जोरी - maiya vinti karoon - LYRICS-

मैया विनती करूं दोनों कर जोरी मैया विनती करूं दोनों कर जोरी
मैया एक अरज मेरी सुन लेना मेरे माथे बिंदिया अमर
करना मेरे मांग का सी दूर अमर करना

        इसी प्रकार से सभी शिंगार का नाम लेना है
और अंत की कड़ी में कहना है -
तब एवम् अस्तु दुर्गे बोली बेटी पूर्ण हो आशा तेरी२

      (मैया सबका सुहाग अमर करे, जय माता दी 🙏)