Sunday, November 8, 2020

कितना प्यारा है नागों वाला हार - Kiatna Pyara Hai Naagin Vala Haar - LYRICS-

कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरी गंगा ने धरम कमा लिया भोले उसको जटाओं में समा लिया, तेरी गंगा पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरे चंदा ने धरम कमा लिया भोले उसको माथे पे सजा लिया, तेरे चंदा पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरे सर्पों ने धरम कमा लिया भोले उसको गले में सजा लिया, उन सर्पों पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरे डमरू ने धरम कमा लिया भोले उसको हाथों में सजा लिया, उस डमरू पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

उस भस्मी ने धरम कमा लिया भोले उसको अंगों में रमा लिया उस भस्मी पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

मैया गौरा ने धरम कमा लिया उनको भोले ने अपना बना लिया, मैया गौरा पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

उन गणपति ने धरम कमा लिया उनको भोले ने गोदी में बैठा लिया, उन गणपति पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

तेरे नन्दी ने धरम कमा लिया उनको भोले ने चरणों में बैठा लिया, उस नन्दी पे जाऊं बलिहार भोले
कितना प्यारा है नागों वाला हार भोले
तेरे हारों पे जाऊं बलिहार भोले

No comments:

Post a Comment