Monday, March 15, 2021

उड़ रयो रंग गुलाल - Ud Rayo Rang Gulal - LYRICS-

उड़ रायो रंग गुलाल श्याम तेरी होरी में

होली खेलन को ब्रहम्मा जी आए ब्रह्म्मा जी आए 
संग ब्राह्मणी जी भी आयिं बिंदिया हो गई लाल
श्याम तेरी होरी में
उड़ रायो रंग गुलाल श्याम तेरी होरी में

होली खेलन को विष्णु जी आए विष्णु जी आए
संग लक्ष्मीजी भी आयीं नथनी हो गई लाल
श्याम तेरी होरी में
उड़ रायो रंग गुलाल श्याम तेरी होरी में

होली खेलन को भोले जी आए भोले जी आए
संग गौरा जी भी आयों चुनरी हो गई लाल
श्याम तेरी होरी में
उड़ रायो रंग गुलाल श्याम तेरी होरी में

होली खेलन को राम जी आए राम जी आए 
संग सीता जी भी आईं हरवा हो गया लाल
श्याम तेरी होरी में
उड़ रायो रंग गुलाल श्याम तेरी होरी में

होली खेलन को राधा जी आईं राधा जी आईं
सारी सखियों को लाईं तन मन हो गयों लाल
श्याम तेरी होरी में
उड़ रायो रंग गुलाल श्याम तेरी होरी में

होली खेलन को सदगुरू जी आए सदगुरू आए
सारी संगत को लाए सुध बुध गए हैं भूल 
श्याम तेरी भक्ति में
उड़ रायो रंग गुलाल श्याम तेरी होरी में

Sunday, March 14, 2021

तेरे बिन श्याम हमारो नाय कोई - Tere Bin Shyam Hamari Naay Koi - LYRICS-

https://youtu.be/nn7dkocvvug

तुम बिन श्याम हमारो नाय कोई
हमारी नाय कोई सहरो नाय कोई

गहरी गहरी नदिया नाव पुरानी
डूबन लागी नैया बचैया नाय कोई
तुम बिन श्याम हमारो नाय कोई

अंबुआ की डाली पे पिंजरा डारो
उड़ gayo सुआ रुकैया नाय कोई
तुम बिन श्याम हमारो नाय कोई

कहट कबीर सुनो भाई साधो
गुरु बिन ज्ञान बतैया नाय कोई
तुम बिन श्याम हमारो नाय कोई

जा दिन से तेरी शरण में आई
तुम जैसो लाड़ लड़ैया नाय कोई
तुम बिन श्याम हमारो नाय कोई

घर घर में तेरी आरती गाऊं
सब सखियां संग सत्संग जाऊं
तुम जैसो साथ दिवैया नाय कोई
तुम बिन श्याम हमारो नाय कोई

बरसाने आज मची है होरी - Barsaane Aaj Machi hai hori - LYRICS-

https://youtu.be/Og1WSKckSdU

बरसाने आज मची है होरी बरसाने

कित सो आए कृष्ण kanahiyaa
किट सो आईं राधा गोरी बरसाने
बरसाने आज मची है होरी बरसाने


नन्द गांव के कृष्ण kanahiya
बरसाने की राधा गोरी बरसाने
बरसाने आज मची है होरी बरसाने


उड़त गुलाल लाल भाए बादर
मार त है भर भर पिचकारी बरसाने
बरसाने आज मची है होरी बरसाने


बजट ढोल मृदंग झांझ ढप
और मंजीरान की जोड़ी बरसाने
बरसाने आज मची है होरी बरसाने

 

बरसाने आज मची है होरी - Barsaane Aaj Machi hai hori - LYRICS-

बरसाने आज मची है होरी बरसाने

कित सो आए कृष्ण kanahiyaa
किट सो आईं राधा गोरी बरसाने
बरसाने आज मची है होरी बरसाने


नन्द गांव के कृष्ण kanahiya
बरसाने की राधा गोरी बरसाने
बरसाने आज मची है होरी बरसाने


उड़त गुलाल लाल भाए बादर
मार त है भर भर पिचकारी बरसाने
बरसाने आज मची है होरी बरसाने


बजट ढोल मृदंग झांझ ढप
और मंजीरान की जोड़ी बरसाने
बरसाने आज मची है होरी बरसाने

 

Saturday, March 13, 2021

राम भजन करो प्राणी - Ram Bhajan Karo Prani - LYRICS-

राम भजन करो प्राणी ये काया तेरी हो गई पुरानी
हो गई पुरानी ये हो गई पुरानी  राम...


इस काया को मल मल धोया साबुन तेल और सेंट लगाया
मां के अभिमानी ये काया...
राम भजन करो प्राणी ये काया तेरी हो गई पुरानी

इस काया की राख बनेगी उस पर हरी हरी घास उगेगी
पशु चरें मनमानी ये काया...
राम भजन करो प्राणी ये काया तेरी हो गई पुरानी

तुलसीदास आस रघुवर की आस नहीं है पल छन भर की
मां ले अज्ञानी  ये काया...
राम भजन करो प्राणी ये काया तेरी हो गई पुरानी

Thursday, March 11, 2021

मेरे माटी के मटके - Mere Mati Ke Matke - LYRICS-

मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल
राम नाम बोल हारी का नाम बोल

कूट पिट के तू आया जगत में, पिछली हंसी टटोल
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

जैसी करनी वैसी भरनी, इसमें प्रभु का क्या दोष
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

उपर से तू चिकना चूपडा, अंदर भरी है तेरी पोल
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

जब जाएगा हरि के द्वारे, वहीं खुलेगी तेरी पोल
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

कहत कबीर सुनो भाई साधो,अंदर की आंखें खोल
मेरे माटी के मटके तू राम नाम बोल

महाशिवरात्रि पर मंत्रों का विशेष महत्व

*महाशिवरात्रि पर मंत्रों का विशेष महत्व:*

●   *शिक्षा प्राप्ति के लिए:*

शिक्षा प्राप्ति हेतु एवं प्रतियोगिता में सफलता के लिय छात्रों को या उनके अभिभावक को भगवान शिव का मन्त्र *ॐ रुद्राय नमः का 108 बार रुद्राक्ष के माला पर जाप* करना चाहिए।*

●   *शादी विवाह वैवाहिक जीवन में अड़चन के निवारण हेतु:* 

*भगवान शिव को कुमकुम हल्दी अबीर गुलाल चढ़ाएं और "ॐ गौरी शंकराए नमः" का जाप 108 बार रुद्राक्ष की माला पर करें उन्हें लाभ होगा।* 

●   *स्वास्थ्य लाभ के लिए:* 

*जो लोग लगातार बीमार रहते हैं या कोई भी दवाई काम नहीं कर रही है तो ऐसी स्थिति में आपके घर में या देवालय में भगवान शिव का अभिषेक गिलोय से कीजिए और " ॐ सोमेश्वराय नमः "  का जाप करें।*

●   *नौकरी के लिए:* 
  
*भगवान शिव का अभिषेक गंगा जल में काला तिल डाल का अभिषेक करें और घी शहद शक्कर चढ़ाएं। इसके बाद " ॐ नीलकण्ठाय नमः " का जाप करें निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त होगी।* 

●   *व्यापार में सफलता हेतु:* 

*व्यापार में लगातार संघर्ष, असफलता और हानि हो रही है तो ऐसी स्थिति में भगवान शिव का अभिषेक दूध में केसर डालकर करें। बेलपत्र चढ़ाए और "ॐ सर्वेशेवराय नमः" का जाप रुद्राक्ष की माला पर करें लाभ होगा।* 

●   *कला, मीडिया, ज्योतिष या चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग:* 

*भगवान शिव का अभिषेक शहद से और बेलपत्र जरूर समर्पित करें। " ॐ नटेश्वराय नमः " का जाप यथा शक्ति करें।*